![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/02/IMG_20200108_222823-1-840x834-1-1-1.jpg)
वन्दना झा
पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीष एवं बिहार भूमि न्यायाधिकरण के चेयरमैन जस्टिस वी० नाथ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/02/IMG-20200227-WA0000-840x474.jpg)
वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस वी० नाथ प्रसिद्ध कानूनविद थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/02/IMG_20190930_091102-1-840x495-1-1-1.jpg)
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।