विवेक कुमार यादव सीतामढ़ी- बिहार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सीतामढ़ी प्रशासन ने एक अनोखा कदम उठाया. महिला दिवस से ठीक पहले प्रशासन की ओर से ‘मीट योर कलेक्टर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएम और एसपी ने स्कूली लड़कियों को एक दिन के लिए अपने कुर्सी पर बैठाया. अनिल कुपूर की मशहूर फिल्म नायक की कहानी से जुड़ा हुआ एक दृश्य तब देखने को मिला. जब समाहरणालय में ‘मीट योर कलेक्टर’ कार्यक्रम में आई सरकारी स्कूल की बच्चियों को डीएम ने न सिर्फ उन्हें डीएम-एसपी की…
Category: Featured
*बिहार पुलिस की वाहन बीमार, धक्का लगा कर ड्यूटी करते हैं वर्दीवाले। हर खबर पर पैनी नजर।*
अंजनी कुमार कश्यप भागलपुर/नवगछिया : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सुबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी पटना से लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. लेकिन इसके अलावा बिहार में पुलिसवाले सुर्ख़ियों में हमेशा छाए रहते हैं. जी हां, कभी शराब के मामले में, तो कभी नए-नए कारनामों को लेकर ख़बरों में रहते हैं. ताजा मामला बिहार के नवगछिया पुलिस जिले का है. जहां पुलसीवालों का…
*मुख्यमंत्री सोरेन का स्पस्ट संदेश, तय समय में काम नहीं तो अफसर, कर्मचारी होंगे निलंबित। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा, रांची/देवघर:- ज्ञात हो कि झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय जनता पार्टी को शानदार शिकस्त देकर महागठबंधन सरकार बनाने में कामयाब हुए हैं। अब इस बात का मुख्यमंत्री को एहसास होने लगा है ,अभी तीन महीना गुजरने को है लेकिन अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को एक अच्छा व स्पस्ट संदेश देकर झारखंड की जनता के लिए शुभ संदेश दे रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पस्ट कहा कि सूबे में भ्रष्टाचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी और अधिकारी अपनी कार्य पद्धति और रवैया सुधार…
*घटिया कंबल के बहाने पूर्व उपमेयर ने मेयर सिमा साह को घेरा। हर खबर पर पैनी नजर।*
कंबल की खरीद में गुणवक्ता का नहीं रखा गया ख्याल। डिप्टी मेयर प्रीति शेखर ने नगर अायुक्त काे पत्र भेजकर की शिकायत संजीव मिश्रा, भागलपुर:- लगातर भागलपुर नगर निगम की मेयर किसी ना किसी कारण विवादों में रही है। अभी हाल ही में उम्र मामले में कोर्ट से जमानत पर है। वहां भी डिप्टी मेयर डॉ० प्रीति शेखर ही शिकायतकर्ता थीं, और आज भी कंबल मामले में प्रीति शेखर ही है। नगर निगम में कंबल खरीद का मामला एक बार फिर गर्म हो गया है। पूर्व डिप्टी मेयर डाॅ० प्रीति…
*बिहार में पर्यावरण के क्षेत्र में कई काम हो रहे हैं:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष उद्योग विभाग ने इलेक्ट्रिक व्हेकिल मैनुफैक्चरिंग पाॅलिसी से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 में संशोधन द्वारा इलेक्ट्रिक व्हेकिल को प्रमोट करने के लिये इस पाॅलिसी के संबंध में निवेश आयुक्त आर0एस0 श्रीवास्तव ने विस्तृत जानकारी दी। नीति आयोग के निर्देश पर इलेक्ट्रिक व्हेकिल पाॅलिसी सभी राज्यों को लाने के लिये निर्देशित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र एवं पर्यटन के लिये विशिष्ट क्षेत्रों के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने…
पीएचसी से डॉ० रहते हैं घंटों गायब, मरीजों की होती है परेशानी। हर खबर पर पैनी नजर।
डी कुमार। समस्तीपुर:-जिले के विभूतिपुर पीएचसी में इन दिनों स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही चरम सीमा पर है।मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन अपने ड्यूटी आवर से डॉ एके झा अनुपस्थित थे। स्वास्थ्य कर्मियों के पूछने पर पता चला कि उनकी ड्यूटी 2:00 से है लेकिन अब तक वो नहीं आए हैं और न उनका फोन लग रहा है ।शाम के करीब 6:00 बजे कंपाउंडर चंद्रशेखर प्रसाद सिंह से पूछने पर पता चला कि वह आज नहीं आए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि पीएचसी प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद है। डॉक्टरों…
*नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर सत्याग्रह का 54 वां दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को 54 वें दिन भी अनवरत जारी रहा। इस मौके पर अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह एवं परवेज आलम की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं डॉ खुर्शीद ने सभा का संचालन किया. मोहम्मद गुफरान, पप्पू खान, खालिद अनवर, शाद अहमद, शहनवाज असगर, नसरीन अंजुम, रामसागर पासवान, चंदेश्वर राय, ललन कुमार, रघुनाथ राय, मोहम्मद साकिब,…
*सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के योगदान पर निबंध व जिले के परंपरागत कला पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र समस्तीपुर में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में एम०एस०एम०ई० विकास संस्थान, एम०एस०एम०ई० मंत्रालय भारत सरकार गोशाला रोड मुजफ्फरपुर के द्वारा जिला उद्योग केन्द्र समस्तीपुर में विकास में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम उद्यम के योगदान पर निबंध व जिले के परंपरागत कला पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र समस्तीपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की शुभारंभ जिला उद्योग केन्द्र प्रमुख अलख कुमार सिन्हा ने किया। वहीँ सभी प्रतिभागियों को समस्तीपुर की धरती को उद्योग की धरती बनाने का आशीर्वाद दिया। एम०एस०एम०ई० के कोऑर्डिनेटर सिद्धेश्वर झा और ललन झा के…
श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का हुआ आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर/हाजीपुर:- ब्रहालीन बाबा पशुपतिनाथ जी महाराज की तपोभूमि धर्मनगरी चांदी धनुषी में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत मंगलवार को विशाल भंडारा सह ब्राह्मण भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महायज्ञ के मुख्य आचार्य काशी विश्वनाथ मंदिर धााार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी के सानिध्य में आयोजित हुए इस भव्य आयोजन के दौरान सर्वप्रथम ब्राह्मणों का पैर धोया गया। इसके उपरांत दक्षिणा देने के साथ भोजन कराया गया। तदुपरांत श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें…
*तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बेरोजगारी हटाओ यात्रा की सफलता के लिए युवा क्रांति रथ निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले में 05 मार्च को पटोरी स्टेडियम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रस्तावित “बेरोजगारी हटाओ यात्रा की सफलता के लिए मोरवा में आज युवा क्रांति रथ निकाला गया। राजद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहनी , पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपीन सहनी तथा वरीय राजद नेता मोo अरमान सदरी ने “युवा क्रांति रथ ” को हरी झंडी दिखा कर इसे क्षेत्र में प्रचार -प्रसार के लिए रवाना किया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम की सारी औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है…
