*घटिया कंबल के बहाने पूर्व उपमेयर ने मेयर सिमा साह को घेरा। हर खबर पर पैनी नजर।*

कंबल की खरीद में गुणवक्ता का नहीं रखा गया ख्याल।

डिप्टी मेयर प्रीति शेखर ने नगर अायुक्त काे पत्र भेजकर की शिकायत

संजीव मिश्रा,

भागलपुर:- लगातर भागलपुर नगर निगम की मेयर किसी ना किसी कारण विवादों में रही है। अभी हाल ही में उम्र मामले में कोर्ट से जमानत पर है। वहां भी डिप्टी मेयर डॉ० प्रीति शेखर ही शिकायतकर्ता थीं, और आज भी कंबल मामले में प्रीति शेखर ही है। नगर निगम में कंबल खरीद का मामला एक बार फिर गर्म हो गया है। पूर्व डिप्टी मेयर डाॅ० प्रीति शेखर ने कंबल की गुणवत्ता के जांच की मांग नगर अायुक्त से की है। उन्हाेंने नगर अायुक्त काे पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है। साथ ही जांच हाेने तक एजेंसी के भुगतान पर भी राेक लगाने की मांग की है।

पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर

उन्हाेंने पत्र में कहा है कि 26 फरवरी काे हमारे यहां कंबल की अापूर्ति हुई। इससे पहले 50 कंबल की अापूर्ति हुई, पर इस बार उससे भी ज्यादा घटिया कंबल दिए गए हैं। हमारे यहां चार लाेग कंबल वापस करने अा गए, उन्हाेंने लेने से मना कर दिया है। कंबल की अापूर्ति जाे हुई है, वह या ताे पुराना है या उसकी क्वालिटी ही खराब है। बता दें कि कंबल अापूर्ति हाेने पर पार्षद हंसल सिंह व अन्य पार्षदाें ने भी विराेध किया था। लेकिन बाद में मामले काे निगम के सीनियर जनप्रतिनिधियाें ने दबा दिया था।

मेयर सीमा साह

आराेप यह था कि कंबल सवा दाे किलाे वजनी होना था। एक कंबल का साइज ठीक था, लेकिन दूसरे बंडलों में कम वजनी कंबल थे। उसका साइज भी छोटा था।बरहाल इतना तो तय है कि प्रीति शेखर लगातार मेयर सिमा साह को घेरने में कोई मौका नहीं छोड़ती।जो भी हो ये तो जांच का विषय है कि क्या सही मामले में कंबल की गुणवक्ता का खयाल रखने में मेयर सिमा साह ने अनियमिता बढ़ती है।

Related posts

Leave a Comment