विवेक कुमार यादव पटना:- एक तरफ इंसान अपनी असमर्थता का रोना होते हुए पूरा जीवन गुजार देता है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने अदम्य साहस कर्मठता और खुद के दम पर अपना मुकाम हासिल करते हैं। आज की कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही शख्सियत मिलवाने जा रहे हैं। जिसने खुद के दम पर बिहार में व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी एक अनूठी और विशिष्ट पहचान बनाई है और दी है हमें आशा। अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह सजग रहने वाला इंसान ही…
Category: Featured
*प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर जन-जागरुकता अभियान। हर खबर पर पैनी नजर।*
विवेक कुमार यादव मुंगेर:- नोन ओवन टेक्सटाइल्स मेन्यूफेक्चस ट्रेडर्स एसोसिएशन, बिहार के संस्थापक सह अध्यक्ष मुकेश कुमार चौरसिया के द्वारा बताया गया की हमलोग बिहार के कई जिले मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, मोतिहारी, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपर एवं अन्य जिले में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर जन-जागरुकता अभियान चला रहे हैं। जन-जागरुकता अभियान के माध्यम से जनहित में आम नागरिको को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है, पॉलिथीन का उपयोग ना करे। पॉलिथीन से मानव जीवन में बहुत सारी हानिया है।इससे बहुत सारी बिमारिया हो रही है।वातावरण भी दूषित हो रही…
*स्वतंत्रता सेनानी दिनेश बाबू का हुआ निधन, गाँव में शोक लहर। हर खबर पर पैनी नजर।*
बालमुकुंद कुमार भागलपुर नवगछिया:- सैदपुर के स्वतंत्रता सेनानी दिनेश बाबू का निधन बुधवार की दोपहर को लंबी बीमारी के कारण उनके पैतृक आवास पर हो गया.उनके मौत की खबर मिलते ही उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने ग्रामीणों की भीड उमड पडी तथा गाँव में शोक ली लहर फैल गई.बताते चलें कि स्व दिनेश बाबू का जन्म सैदपुर के जमीनदार स्व संतलाल बाबू के घर 1924 ई में हुआ था .जमीनदार परिवार में जन्म लेने के बावजूद वे जीवन की आखिरी साँस तक गरीबों की लडाई लडते रहे.1942 में महात्मा…
*भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल का बयान, भ्रष्टाचार का अड्डा है प्रदेश का अंचल कार्यालय। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा बिहार/भागलपुर:- भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने काफी कड़वी बातें कही है। लेकिन काफी सत्य बातें भी कही है। अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ताओं की कार्यशाला में प्रदेश के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने प्रदेश के अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में कहा कि इन कार्यालयों में जानबूझकर खाता,खेसरा,रकबा,नाम गलत किया जाता है और उसे ठीक कराने के लिए लोगों को दौड़ाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे ऐसे अफसर हैं,जिन्हें अपने मूल काम में कोई दिलचस्पी नहीं है।…
*ट्रिपल आईटी में अप्रैल माह से 25 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया होगी शुरू। हर खबर पर पैनी नजर।*
ट्रिपल आईटी को मिलने जा रहे 25 स्थायी शिक्षक। संजीव मिश्रा भागलपुर:- जिले के आईटी छात्रों के लिये बुधवार को एक अच्छी खबर निकल कर सामने आयी है। जी हां हम बात कर रहे हैं ट्रिपल आईटी की। अप्रैल के पहले सप्ताह से 25 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया होगी शुरू । इसे लेकर मंत्रालय से निदेशक ने सहमति ले ली है। रजिस्ट्रार के पदभार ग्रहण के साथ ही सबसे पहले विभिन्न विभागों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। निदेशक प्रो. अरविंद चौबे ने झंझट टाइम्स को…
*केजरीवाल की राह चले हेमंत सोरेन, बजट में 100 यूनिट बिजली मुफ्त का ऐलान। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा रांची/देवघर:- हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार का वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किसानों के पचास हजार रुपए तक के ऋण माफ करने के लिए बजट में दो हजार करोड़ रुपए का उपबंध करने की घोषणा की। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आगामी वित्त वर्ष के लिए पेश किए गए 86370 करोड़ रुपए के अपने पहले बजट को गरीबोन्मुखी बताया और किसानों के पचास हजार रुपए तक के ऋण माफ करने के लिए दो हजार करोड़…
*एक लाख रुपये के नेपाली जाली नोट के साथ युवक हुआ गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*
डेस्क मोरिहारी/पूर्वीचम्पारण:- नेपाल भारत सीमा से मंगलवार की देर शाम नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल (एपीएफ) सिमरौनगढ़ की टीम ने पटेरवा सोखी चौक के पास से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लाख रुपये के नेपाली जाली नोट के साथ एक भारतीय युवक को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है, मामले की पुस्टि करते है नेपाल सिमरौनगढ़ के एपीएफ के इंस्पेक्टर कबीर मल्ल ने बताया कि पकड़े गये भारतीय युवक की पहचान पूर्वीचम्पारण जिले के घोड़ासहन के झौरखर थाना क्षेत्र अंतर्गत अथमोहान विशुनपुर गाँव निवासी बिगू कुशवाहा के 21…
*निजी स्कूल का हुआ विधिवत उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज शोभन के बड़गांव चौक पर दिव्य प्रेरणा इंटरनेशनल स्कूल का विधिवत उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रीत झा एवं नरेंद्र कुमार झा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। वहीँ विद्यालय के विधिवत उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में शैक्षणिक व्यवस्था के उत्थान को लेकर भी चर्चाएं की गई । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि हमारा विद्यालय प्रखंड क्षेत्र में शैक्षणिक व्यवस्था एवं वातावरण को बेहतर बनाने के…
*पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा जनसभा ऐतिहासिक होगा:- राजद प्रवक्ता। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 05 मार्च को पटोरी में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा के तहत प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक होगा। जनसभा की सारी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। जनसभा में लगभग O1 लाख से अधिक लोगों के जुटने की आशा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में गजब का उत्साह और उमंग का आलम है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक व शानदार होगी।राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग…
*विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक में जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने नल-जल में नियमानुसार नहीं पाए जाने पर पंचायत सचिव, जे० ई० का वेतन बंद किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड में अनुमंडल स्तरीय बैठक जिला अधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्र, अपर समाहर्ता विनय कुमार राय, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेश सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ, अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल, भूमि सुधार उप समाहर्ता उमेश कुमार भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गायत्री कुमारी सहित इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ ताजपुर, कल्याणपुर, पूसा, मोरवा, वारिसनगर, समस्तीपुर,…
