*रालोसपा के प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने अग्नि पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचकर कोरोणा संक्रमण के रोकथाम को लेकर सेनेटाइजर, मास्क, साबुन सहित राहत सामग्री आदि का वितरण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलेके रालोसपा के प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड के बेलामेध पंचायत के वार्ड 4 में अग्नि पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचकर कोरोणा संक्रमण के रोकथाम को लेकर सेनेटाइजर, मास्क, साबुन सहित राहत सामग्री आदि का वितरण किया। अग्निकांड स्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों का अग्निकांड में सबकुछ जलकर राख हो गया। आज यह परिवार भगवान भरोसे अन्न का मोहताज बनकर जीने को मजबुर हैं। अग्निकांड में जानमाल को छोड़कर पशु तक झुलस गए।…

*पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर जरुरतमंद एवं मिडिया कर्मीयों के बीच सुरक्षा की दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवी संस्था के द्वारा मास्क, ग्लब्स और साबुन इत्यादि वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के महात्मा गली धर्मपुर स्थित ऑफिस पर कोरोना वायरस महामारी संक्रमण से बचाव हेतु पत्रकारों के बीच नाबार्ड चैनल पार्टनर अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के द्वारा मास्क, ग्लोवस, साबुन, फाईल, पैड, पेन वितरण किया गया। वहीँ अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन (औसेफा) के निदेशक देव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ अपनी जान को जोखिम में डालकर न्यूज कवरेज के लिए जाते है, लोगों के बीच सूचना का प्रसार करने, आम आदमी का अधिकार के साथ ही कोविड19 के बारे में जागरूक करने एवं दिन-रात…

कई संगठनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान।

वंदना झा पटना:- न्यिग्मा मोनलाम चेनम, बोधगया ने 10 लाख रूपये, जैन संघ पटना ने 5 लाख रूपये, साकार कंस्ट्रक्षन प्राइवेट लिमिटेड ने 3 लाख रूपये, क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसायटी ने 2.5 लाख रूपये, डाॅ० देवी राम ने 2.5 लाख रूपये, बिहार स्टेट पाॅल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने 1 लाख 79 हजार 623 रूपये, इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी ने 1 लाख रूपये, श्याम कंस्ट्रक्सन एण्ड इंजीनियरिंग ने 1 लाख रूपये, डाॅ० ज्योति प्रसाद एण्ड सुधा वर्मा ने 1 लाख रूपये, प्रवीण कुमार सिन्हा ने 1 लाख रूपये एवं भोला यादव ने 40…

*अपनी मिठास के लिए जानी जाती है मोनालिसा, असली नाम नाम क्या……। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा खूबसूरत और चुलबुली है। वह हिंदुस्तान के उस शहर से आती है, जो अपनी मिठास के लिए जाना जाता है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह कोलकाता में पली-बढ़ी हैं। यह कहना गलत नहीं संघर्ष गाथा होगा कि किस्मत उन्हें पश्चिम से पूरब खींचकर ले गई। अंतरा एक मध्यमवर्गीय परिवार की होनहार लडक़ी हैं। उन्होंने संस्कृत में ऑनर्स किया है लेकिन उनका बचपन का सपना था बड़े पर्दे पर खुद को देखना, तो उसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी और परिवार…

*इक्यावन शक्तिपीठों में से एक है अनन्त ब्रह्माण्ड अधीश्वरी का विन्ध्याचल धाम। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- इक्यावन शक्तिपीठों में से एक अनन्त ब्रह्माण्ड अधीश्वरी का विन्ध्याचल धाम देवी भक्तों का विश्व प्रसिद्ध धाम है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विन्ध्य पहाड़ियों पर स्थित आदि शक्ति श्री दुर्गा जी का मन्दिर, जिसे दुनिया विन्ध्याचल मंदिर के नाम से पुकारती है .यह आदि शक्ति माता विंध्यवासिनी का धाम अनादी काल से ही साधकों के भी लिए प्रिय सिद्धपीठ रहा है। विंध्याचल मंदिर पौराणिक नगरी काशी से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है।देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है विंध्याचल। सबसे खास बात…

*मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये उठाये जा रहे कदमों की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ ए०ई०एस०, बर्ड फ्लू एवं स्वाईन फ्लू की गहन समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

सरकार की परिस्थितियों पर पैनी नजर, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है:- मुख्यमंत्री धैर्य और संयम बनाये रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। राज्य में जरूरी सामानों की कोई कमी नहीं है, लोगों को खाद्य सामाग्री एवं जरूरी चीजें उपलब्ध होती रहेंगी। लाॅकडाउन के कारण बिहार के बाहर फॅसे लोगों की हर सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये उठाये जा रहे कदमों की अद्यतन स्थिति की मुख्य सचिव…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ नगर परिषद समस्तीपुर और नगर पंचायत दलसिंहसराय, रोसड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने वीसी…

*पुलिस के लिए नई चुनौती, अपराधियों ने छींक व खांसी को बनाया है नया हथियार। हर खबर पर पैनी नजर।*

धीरज झा पटना:- बिहार में अपराधी अब एक नए तरीके से पुलिस को चुनौती दे रहा हैं। जब पुलिसकर्मी छापेमारी करने जा रहे हैं तो अपराधी जान बूझकर छींक और खांस रहे हैं। अपराधी अब कोरोना वायरस को नया हथियार बनाकर जवानों को डरा रहे हैं की वह कोरोना के संदिग्ध हैं। इससे जवानों को भी परेशानियों का सामना करना पर रह है। लेकिन पुलिस अब इन शातिर अपराधियों की चाल को समझ गई है। पटना के जक्कनपुर में एक हत्याकांड मामले में जब जवानों ने दो अपराधियों को पकड़ा…

*तीन महीनें तक लाभार्थियों को मुफ्त मिलेगा अनाज, सुबह 7 से 4 बजे तक खुलेंगी राशन की दुकानें। हर खबर पर पैनी नजर।*

धीरज झा पटना:- राज्य सरकार ने सभी जिलों में लाभार्थियों के बीच मुफ्त में वितरण के लिए तीन महीनें का अनाज भेज दिया है। इसके साथ ही जन वितरण प्रणाली की दुकानें के खुलने का समय भी बढ़ा दिया है और सभी लाभुकों के लिए शिप्ट तय कर दिया गया है। अब जन वितरण प्रणाली की दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी. 10 बजे से 2 बजे तक का समय सभी लाभार्थियों के लिए और 2 से 4 बजे शाम के बीच हर श्रेणि की…

*सबकी रसोई पहल के तहत आईपैक ने जरूरतमंदों को मुहैया कराया भोजन। हर ख़बर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) सबकी रसोई पहल के तहत पटना सहित देश के 17 शहरों में जरूरतमंदों को अब तक 3.18 लाख से अधिक लोगो को भोजन उपलब्ध करा चुकी है। वहीँ पटना की बात करें, तो I-PAC ने आज यहां पांच हजार (5,000) जरूरतमंदों को ताजा भोजन उपलब्ध कराया गया है। जबकि पिछले 3 दिनों में 11,505 जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराया जा चुका है। इस वैश्विक महामारी करोना की वजह से लोगों को अपार पीड़ा एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।…