*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

वहीँ नगर परिषद समस्तीपुर और नगर पंचायत दलसिंहसराय, रोसड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी को टैक्स कलेक्टर और विकास मित्र के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में बाहर से आय लोगों की जानकारी घर-घर सर्वे कर एकत्रित कराने का निर्देश दिया।

शहरी क्षेत्रों के सभी घरों में टैक्स कलेक्टर/विकास मित्र बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे और संबंधित प्रतिवेदन अगले 2 दिनों में उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी द्वारा नगर परिषद और पंचायत कार्यालय से जुड़े सभी लोगों को कार्यालय में रहने का निर्देश दिया। इस बैठक में मुंबई केरल और कर्नाटक से आए लोगों का चिकित्सकीय प्रतिवेदन सभी प्रखंडों से प्राप्त किया गया एवं उनकी प्रखंड वार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वह पंचायत स्वच्छता कोष से संबंधित गाइडलाइन जो जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा उन्हें दिया गया है उसका पालन करें।

*जिला में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है।*

जिलाधिकारी शशांक सुभंकर ने लोगों से अपील कि है सामाजिक दूरी और लॉकडाउन का पालन करें।जिला में स्थापित कालाबाजारी नियंत्रण कक्ष में कालाबाजारी एवं दर से अधिक राशि लेने की शिकायत करें। क्षेत्र में लगातार छापेमारी की जा रही है आज तक 500 से अधिक दुकानों में छापेमारी की जा चुकी है।

वबी खाद्यान्न वितरण को सफलतापूर्वक अनुश्रवण करने हेतु प्रखंडों को जोन में गठित कर प्रत्येक जोन का दायित्व प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ को दिया गया है। संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा किसी भी राशन कार्ड धारी को उन्हें अनुमान खाद्यान्न की मात्रा से कम मात्रा नहीं दिया जाए और ना ही निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लिया जाए। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला

Related posts

Leave a Comment