*छठ महापर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न बाजारों सहित मोहीउद्दीननगर बाजार में भी लोक आस्था का पर्व छठ के शुभ अवसर पर श्रद्धालु माता बहनों की भीड़ बढ़ी। वहीं लोग बुधवार को नहाय खाए के लिए बाजार करने के लिए बाजार में लगे हुए हैं। वहीं सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। कद्दु 60 रू प्रति पीस बिक रहा है। इस बीच भीड़-भाड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी चौक चौराहे पर पुलिस गश्त तेज कर दी है। वहीं सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। इधर स्थानीय…

*छठ पर्व के दौरान सड़क पर जल जमाव के खिलाफ माले ने पूतला फूंका। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद समस्तीपुर:- नगर परिषद कार्यालय में बार- बार आवेदन देने के बावजूद शहर के मवेशी अस्पताल के पास नाला जाम रहने के कारण सड़क पर जलजमाव के खिलाफ स्थानीय व्यवसायियों एवं भाकपा माले के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को विरोध जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका गया। शहर के मवेशी अस्पताल के पास बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता ईकट्ठा होकर अपने- अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर एवं मुख्यमंत्री का पूतला लेकर जुलूस निकाला। नारे लगाते हुए जुलूस आईडीबीआई बैंक के समक्ष जलजमाव स्थल पर…

*नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय सूर्य षष्ठी व्रत कल से प्रारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर मेडिकल टीम व एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया गाइडलाइन। 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग व 10 साल से कम उम्र के बच्चों को छठ घाट पर नहीं जाने की अपील। घाटों पर दो गज की शारीरिक दूरी का करना होगा पालन। सांस्कृतिक कार्यक्रम व जागरण का नहीं होगा आयोजन। रमेश शंकर झा मधुबनी:-  वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत बुधवार को नहाय-खाय से होगी प्रारम्भ। व्रती गुरुवार को खरना, शुक्रवार को संध्याकालीन…

*सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार छठ पर्व को लेकर डीएम, एसएसपी व अधिकारियों के बीच बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

कोरोना के मद्देनजर लोगों को घर पर हीं छठ पर्व मनाने को करें प्रेरित:- जिलाधिकारी। कोविड-19 के तहत सुरक्षित पर्व मनाने को लेकर सरकार का गाइडलाइन का करावें अनुपालन- एसएसपी। छठ घाटों पर सामाजिक दूरी व मास्क पहनना अनिवार्य। रमेश शंकर झा दरभंगा:- कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षित छठ महापर्व को लेकर अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला…

*हथियार के बल पर अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक से लाखो रु० लूटकर हुआ फरार। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद समस्तीपुर:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में दिन दहाड़े बैंक लूटने का मामला प्रकाश में आया है। बतादें की बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक खुला की नकाब पोश तीन अपराधी अंदर घुस गए और बैंक कर्मचारियो को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं अपराधियों ने लगभग 2 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुफ़्ससील…

*आजादी की लड़ाई और आधुनिक भारत के निर्माण में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका:- शाहीन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता-सह स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की पर्याय  है। उन्होंने कहा की आज पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया है। पत्रकारिता जन-जन तक सूचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुँचाने की कला एंव विधा है। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता-सह-विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन  ने कहा की मीडिया को समाज का दर्पण एवं दीपक दोनों माना जाता है। इनमें जो समाचार मीडिया है, चाहे वह…

*गुलनाज के हत्यारे को कड़ी सजा मिले:- बंदना सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

आज तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं:-ऐपवा। जकी अहमद। समस्तीपुर:- वैशाली जिले के देसरी गांव में अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा किरासन तेल छिड़ककर जलाई गई। वैशाली जिले के देसरी थाना के गुलनाज खातुन शनिवार को पीएमसीएच में अंतिम सांस ली। वह पीछले 10 दिनों से ज़िन्दगी और मौत से लड़ रही थी। इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए महिला संगठन की ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की…

*कई घंटे बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं पहुंचा युवक, घर वालों का रो- रो कर बुरा हाल। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर/खानपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज नत्थूद्वार के वार्ड संख्या 4 की यह घटना है। जहां 22 वर्षीय केशव कुमार जो शनिवार की रात्रि करीब आठ बजकर तीस मिनट से ही गायब है। ज्ञात हो कि खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज नत्थूद्वार के निवासी सह गायब लड़के का पिता पुनदेव पासवान ने घटना के संबंध में बताया कि मेरा पुत्र केशव कुमार विगत शनिवार की रात्रि के करीब पौने नौ बजे में पास के ही स्वर्गीय राम धनी पासवान का पुत्र नीरज…

*नवनिर्वाचित विधायक अजय कुमार का अभिनंदन व स्वागत समारोह। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन दुर्गास्थान परिसर में पंचायत के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की ओर से नवनिर्वाचित विधायक अजय कुमार का अभिनंदन स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता घनश्याम राय ने की। इस मौके पर पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक को कार्यकर्ता ने अंग वस्त्र, चादर, पाग, फूलों का माला देकर सम्मानित किया। वहीं स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद पहली बार प्रखंड कार्यालय पहुचकर पदाधिकारी से वार्ता कर 10 दिनों के अंदर…

*छठ महापर्व को लेकर घाट बनाने की भारी समस्या। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के भरपुरा पट पारा से लेकर देसरी शिमा तक बूढ़ी गंडक नदी, बैती नदी एवं प्रखंड के विभिन्न जलाशयों, पोखरा में छठ पर्व को लेकर घाट बनाने की भारी समस्या हो रहा है। लेकिन इस स्थिति पर प्रखंड के पदाधिकारियों की नजर अब तक नहीं पड़ी है। जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा अपने स्तर से घाट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जगह जगह पर छठ घाट बनाने जा रहे। वहीं लोगों में चर्चा है कि गांव के पोखरे में ऐसा खतरनाक बना हुआ है।…