*विधायक महेश्वर हजारी ने पूर्व प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष के निधन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा, समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में शिक्षाविद् सह प्रखंड शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राज किशोर ठाकुर के निधन पर मदनपुर गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने श्री ठाकुर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर शिक्षाविद् ललन कुमार, अर्चना कुमारी, कमलेश ठाकुर, बीजेपी नेता देवशंकर ठाकुर, जदयू नेता जगरनाथ व्यास, राज कुमार सिंह, मदन मोहन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य संगम कुमार, गौतम कुमार, सतीश ठाकुर, पीयूष पुष्कर आदि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा में…

*सात स्वास्थ्य संस्थानों में लगेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन। हर खबर पर पैनी नजर।*

डिजिटल रिपोर्ट ऑनलाइन के माध्यम से भेजी जाएगी पटना, आईसीयू भवन में अधिष्ठापित होगा डिजिटल एक्सरे मशीन, रमेश शंकर झा मधुबनी:- मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा नित्य नई योजनाओं की घोषणा की जा रही है तथा सरकारी अस्पतालों में नए-नए उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की जांच के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम पर निर्भर ना होना पड़े। 12 दिसंबर को ईडी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 15 जनवरी 2021 तक सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार सभी अनुमंडलाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल स्थित अस्पताल का किया निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार आज दिनांक १४/१२/२०२० को सभी अनुमंडलाधिकारी अपने- अपने अनुमंडल स्थित अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण प्रातः- 9 बजे कर प्रतिवेदन जिलाधिकारी के अवलोकनार्थ में भेजें। वहीं अपर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अपर अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, पटोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिलाधिकारी के अवलोकनार्थ भेजे। इसी क्रम में आज सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अपर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों में अस्पताल/स्वास्थ्य केन्द्रों की स्वच्छता, भोजन, ड्यूटी रोस्टर, चिकित्सकों की उपलब्धता, दावा की सूची…

*सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा १७ दिसम्बर को होगी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के दो केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला जमुई में कक्षा VI सत्र 2020-21 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा प्रारंभिक 2021 के अवसर पर निर्देशों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं प्रारंभिक परीक्षा 17/12/2020 को एक पाली में 1:00 बजे से 3:00 बजे तक समस्तीपुर जिला मुख्यालय अंतर्गत तिरहुत अकैडमी समस्तीपुर एवं आर एस बी इंटर स्कूल काशीपुर समस्तीपुर में परीक्षा केंद्र पर संचालित होगी।

*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रधान कार्यालय मुंबई व पटना को पत्र लिखा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- राजद के प्रांतीय प्रवक्ता सह स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन व महागठबंधन संघर्ष समिति के संयोजक सह माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय ने आज सोमवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रधान कार्यालय मुंबई व आंचलिक प्रबंधक पटना को पत्र लिख कर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को जितवारपुर से हटाने के बैंक प्रबंधन के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया। वहीं विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपने पत्र में कहा है कि समस्तीपुर कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक…

*विद्यालय परिसर में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का नागरिक अभिनन्दन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या – 08 स्थित रेलवे प्राथमिक विद्यालय परिसर में समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का नागरिक अभिनन्दन  किया गया। विधायक का स्वागत माला, पाग, चादर, गुलदस्ता, मोमेंटो से सम्मानित किया गया। वहीँ अभिनन्दन समारोह  की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रामाशीष राय, संचालन साहित्यकार रामाश्रय राय ‘राकेश’, स्वागत सम्बोधन पूर्व प्राचार्य व साहित्यकार राजकुमार राय ‘राजेश’ ने किया। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को  ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लाद दिया। नागरिक अभिनंदन से अभिभूत होकर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण कुमार वर्मा के श्राद्धकर्म में भाग लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

   रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण कुमार वर्मा के श्राद्धकर्म में भाग लिया। वहीं स्व० अरूण कुमार वर्मा वर्ष 1974 के जे०पी० आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेश नगर स्थित श्री राम कुंज अपार्टमेंट में जाकर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं मुख्यमंत्री ने स्व० अरूण कुमार वर्मा की धर्मपत्नी किरण देवी, पुत्र  कुमार अविनाश, कुमार आशुतोष एवं कुमार आशीष, पुत्री…

*सदर अस्पताल मॉडल अस्पताल में होगा तब्दील, किया गया भूमि पूजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

मॉडल अस्पताल 19.88 करोड़ राशि से बनेगा, एक ही छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधाएं। रमेश शंकर झा मधुबनी:- जिला वासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की आधुनिक जांच की सभी सुविधा अब सदर अस्पताल में उपलब्ध होगी। जिसके तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सदर अस्पताल को 19 करोड़ 88 लाख 77 हजार 563 रुपये की लागत से सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सदर अस्पताल परिसर में रविवार को शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। मॉडल…

*नामांकन लेने की तिथि 15 दिसम्बर तक विस्तारित। हर खबर पर पैनी नजर।*

15 दिसम्बर तक होगा इग्नू में नामांकन। DkDesk समस्तीपुर:- समस्तीपुर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में नामांकन लेने की तिथि 15 दिसम्बर तक विस्तारित कर दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए समस्तीपुर महाविद्यालय इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्यवक प्रोफेसर कुशेश्वर यादव ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के कारण छात्रहित को देखते हुए जून 2020 सत्र के नामांकन को बढ़ाकर 15 दिसम्बर 2020 तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2020 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का काम भी चल रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 15…

*स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 50 महिलाओं ने ली चिकित्सकीय परामर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के डॉ० आरपी मिश्रा हॉस्पिटल परिसर में डॉ० आर पी मिश्रा स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से मशहूर चिकित्सक डॉ० आर के मिश्रा की अध्यक्षता में गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 महिलाओं व प्रसूताओं ने अपनी-अपनी परेशानियों का समाधान जान पाई। इस साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ० आर पी मिश्रा स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट की सचिव सह स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ० कनुप्रिया मिश्रा ने कहा कि गर्भवती व प्रसूता स्त्रियों…