समय रहते कैंसर की पहचान प्रभावी उपचार के लिए अहम। केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय ने मीडिया के माध्यम से किया जागरूक। रमेश शंकर झा मधुबनी:- कैंसर एक ऐसी बीमारी जिसके बारे में जितनी अधिक जागरूकता होगी उतनी ही जल्दी इलाज मिल सकेगा। लोगों के मन में कैंसर के नाम से ही डर ज्यादा है और जानकारी कम। कई बार तो बहुत सारी भ्रांतियां भी हैं जिससे लोग प्रभावित होते हैं, समाज में कैंसर के लिए फैली ऐसी ही भ्रांतियों को दूर करने व ज्यादा से ज्यादा लोगों तक…
Category: स्वास्थ्य
*राष्ट्रीय प्रश्नोंत्तरी युवा संचार २०२० के प्रमंडलीय प्रतियोगिता में जिले के ०६ प्रतिभागी हुए चयनित। हर खबर पर पैनी नजर।*
डी के (डेस्क) समस्तीपुर:- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं रेड रिबन क्लब पटना के तत्वावधान में आयोजित युवा संचार 2020 में समस्तीपुर जिले का ऑनलाइन प्रतियोगिता 06 नवम्बर को संपन्न हुआ। उक्त जानकारी एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी सह रेड रिबन क्लब के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ० लक्ष्मण यादव ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के पांच कॉलेजों में से दस प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए चुना गया था। जिसमें छह प्रतिभागी तीन कॉलेजों से चयनित हुए। आदर्श, आयुष प्रियम डीबीकेएन कॉलेज नरहन, गुलाम रसुल,…
*ब्लड बैंक के बेहतर संचालन के लिए रक्तदान के लिए आगे आएं लोग। हर खबर पर पैनी नजर।*
रक्त की अनुपलब्धता को देखते हुए केयर अधिकारियों ने किया रक्तदान। ब्लड ट्रांसफ्यूजन से कोरोना के संक्रमण का खतरा नहीं। रमेश शंकर झा मधुबनी:- कोरोना संक्रमण के चलते रक्त की अनुपलब्धता को देखते हुए केयर इंडिया रक्तदान के लिए आगे आया। केयर इंडिया ने शुक्रवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस दौरान सरकार की ओर से कोविड 19 संक्रमण से बचाव की जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वास्थ्य कर्मी तथा केयर इंडिया के कर्मी…
*कोविड-19 महामारी से पैदा हुए भेदभाव को खत्म करने को आगे आए युवा। हर खबर पर पैनी नजर।*
सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर रहे अपने विचार।भेदभाव के खिलाफ युवाओं की भूमिका अहम। रमेश शंकर झा मधुबनी:- कोविड-19 महामारी से पैदा भेदभाव और लांछन प्रवृत्ति के खिलाफ युवा एकजुट हो रहे हैं। युवा अपने-अपने विचार सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर रहे हैं। जिले के दर्जनों युवा और सामाजिक कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। युवा कोविड-19 महामारी से उपजे भेदभाव के खिलाफ एकजुट होकर सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से कार्य-योजना बना कर लोगों से अपील कर रहे हैं। दरअसल कोविड महामारी के…
*पांच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया का अधिक खतरा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सर्दी के मौसम में बच्चों को निमोनिया से पीड़ित होने की अधिक सम्भावना होती है। इसलिए इस मौसम में बच्चों को निमोनिया से बचाव पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चों में होने वाली मौतों में निमोनिया एक प्रमुख कारण है। इस दिशा में सरकार ने निमोनिया से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण में पीसीवी टीके को शामिल किया है। यह टीका निमोनिया से बचाव में काफ़ी असरदार है। *ठंड के मौसम में अधिक ख़तरा।* वहीँ सिविल सर्जन डॉ० सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया…
*सही पोषण देश रोशन:- शुशीला कुमारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रविशंकर चौधरी समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय कल्याणपुर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शुशीला कुमारी की अध्यक्षता में मनाए जा रहे पोषण माह के अंतर्गत पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर प्रभाकर एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस के साथ ही 7 माह की गर्भवती महिला को गोदभराई भी किया गया। वहीँ 6 महीने की बच्चे को अन्नप्राशन कराया गया। इस पोषण परामर्श केंद्र का उद्देश्य है कि समाज से हमारे देश से…
*लॉकडाउन में गर्दन के दर्द से कैसे राहत पाएं:- डॉ० रोली प्रकाश। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- बुनियाद केंद्र की सीनियर फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ० रोली प्रकाश के अनुसार घर में रहकर गर्दन के दर्द से कैसे राहत पा सकते हैं। डॉ० रोली प्रकाश के अनुसार कुछ बर्षो पहले तक जिन बीमारियों के बारे में किसी ने सोचा भी नही था।आज वह हमारी जिंदगी का हिस्सा बनते जा रही है, जैसे जोड़ों में दर्द, पीठ में दर्द, गर्दन दर्द करना इत्यादि। कभी-कभी इतने दर्दनाक हो जाते हैं कि जिसे सहना लगभग न मुमकिन सा हो जाता है। वहीं शरीर पर लगी चोट अथवा बुखार आदि को…
*वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर पुलिस महानिदेषक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क श्री अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य श्री लोकेश कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी श्री संजय सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ अद्यतन स्थिति पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद कर जानकारी दी। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण उत्पन्न स्थिति पर…
फिजियोथेरपी से लकवा का इलाज है सम्भव:- *डॉ० नीरज कुमार।* हर खबर पर पैनी नजर।
वन्दना झा समस्तीपुर:- लकवा का फिजियोथेरपी से इलाज है सम्भव समस्तीपुर के जाने माने डॉ० नीरज कुमार ने बताया कि लकवा में फिजियोथेरेपी बहुत कारगर इलाज है। मरीजों में मांसपेशियों और हड्डियों को रिलैक्स करने में फिजियोथेरपी कारगर साबित होती है। अतः जितनी जल्दी सम्भव हो, थेरेपी शूरु कर देनी चाहिए। अगर मारिज की वाइटल्स की स्थिति बेहतर है तो स्ट्रोक के दूसरे दिन से ही फिजियोथेरेपी से फायदा होगा। वहीँ प्रारम्भ में मरीज को रोजाना 10 से 15 मिन्ट्स हर 2 से 3 घंटे पर एक्सरसाइज कराते रहना चाहिए।…
*ख्यातिलब्ध चिकित्सक सह समाजसेवी डा० एन० एल० झा के निधन से जिले में शोक की लहर। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ख्यातिलब्ध चिकित्सक सह समाजसेवी डा० एन० एल० झा के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने इसे चिकित्सा जगत की बहुत बड़ी क्षति बताते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने कहा कि डॉ० एन०एल०झा केवल समस्तीपुर नहीं बल्कि पूरे बिहार की शान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अपनी चिकित्सा से लाखों परिवारों को खुशियां दी। आम लोगों के लिए वो प्रेरणा स्रोत थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान…
