नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी गगन देव राय का पुत्र उम्र 35 वर्षीय पंकज कुमार राय की मौत मुर्गी लदी पिकअप के धक्के से हुई। वहीं पारस हॉस्पिटल पटना के चिकित्सक ने जवाब दिया इसका अंतिम समय इसे अपने घर पर ले जाए। घर पर आते ही किशोर की मौत आज सुबह हो गई। शव को कब्जे में लेकर कल्याणपुर थाना पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
Category: समस्तीपुर
*नया कृषि कानून और आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन वापस लेना होगा:- फूलबाबू सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर किसान के 265 से ज्यादा संगठनों की तरफ से नये कृषि कानून को वापस लेने आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन को रद्द करने और बिजली बिल माफ करने की मांग पर आज भारत बंद का आह्वान किया है। इन मांगों को लेकर पिछले 12 दिन से दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इन किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लाठीचार्ज, आशु गैस, वाटर कैनन से हमला किया गया और सड़कों पर सीमेंटेड बैरिकेड खड़ा…
*जिला पदाधिकारी द्वारा आरटीपीएस के कार्यान्वयन व अनुश्रवण हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के आरटीपीएस के कार्यान्वयन व अनुश्रवण हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए। ०१. सभी आरटीपीएस (RTPS) केंद्रों पर आवेदन के प्रपत्र का सैंपल दृष्टिगोचर स्थान पर प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य है और साथ ही यह सूचना भी स्पष्ट दर्शाया जाना है कि प्रपत्र के अनुसार जानकारी को सादे कागज पर भरकर भी आवेदन दिया जा सकता है। ०२. RTPS केंद्रों पर आवेदकों के लिए लाइन लगाने, शेड, साफ-सफाई पेयजल शौचालय आदि की सुदृढ व्यवस्था अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। ०३. अंचलाधिकारी…
*बैंकिंग मुख्यतः ग्राहक सेवा पर आधारित है, ग्राहक की संतुष्टि ही हमारा उद्देश्य है:- उपक्षेत्र महाप्रबंधक लोकनाथ साहू। हर खबर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रांची जोन के उपक्षेत्र महाप्रबंधक लोकनाथ साहू ने समस्तीपुर क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबों कि जिम्मेवारी है एवं आने वाली पीढ़ी के लिए एक बहुमुल्य उपहार भी है। तत्पश्चात उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय के सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर केन्द्रीय कार्यालय के विजन एवं मिशन के बारे मे विस्तारपूर्वक बताते हुए उसके अनुपालन हेतु दिशा निर्देश दिये। इस निरीक्षण कार्यक्रम के तहत…
*जिले के सभी पदाधिकारियों को कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सार्वजनिक कार्य स्थलों पर फेस मास्क शत्-प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् समस्तीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, रोसड़ा व दलसिंहसराय, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थानाअध्यक्ष व ओ० पी० अध्यक्ष समस्तीपुर को कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सार्वजनिक कार्य स्थलों पर फेस मास्क अथवा फेस कवर का शत्-प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया। वहीं सार्वजनिक स्थानों, वाहनों, प्रतिष्ठानों, फल-सब्जी एवं मांस-मछली के दुकानों पर मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराया जाना है। वहीं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु व्यक्तियों द्वारा मास्क लगाने…
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आरडब्ल्यूडी, आरसीडी, भवन निर्माण एवं एलएइओ की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। वहीं जिलाधिकारी ने विभाग बार कार्यरत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। विभिन्न योजनाओं पर खर्च की गई राशि, लंबित भुगतान, योजनाओं की प्रगति, प्रगति में आने वाली बाधा की जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा योजनावार कितने योजना पूर्ण, कितने अपूर्ण, अपूर्ण योजनाओं के कारण की सूची की मांग की। सभी योजनाओं अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का नाम उनका…
*मंडल रेल द्वारा भारत रत्न डाॅ० भीमराव अम्बेदकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेदकर का महापरिनिर्वाण दिवस आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण मे मनाया गया। विदित हो कि हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेदकर का महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन दिनांक 06/12/2020 को मनाया जाना था। परंतु दिनांक 06/12/2020 को रविवार (विश्राम दिवस) होनेे के कारण उक्त कार्यक्रम दिनांक 07/12/2020 को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बाबा…
*अस्पताल परिसर का निरीक्षण विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर अस्पताल परिसर के साफ-सफाई का निरीक्षण विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। वहीं बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ प्रमोद कुमार रंजन इनके साथ मौजूद थे। मोहिउद्दीननगर अस्पताल परिसर में शौचालय की गंदगी को देखकर विधायक श्री सिंह ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। दूसरे क्षेत्रों से जो लोग बाजार आते हैं खासकर महिलाओं के लिए बाजार में शौचालय का निर्माण शीघ्र कराने का आदेश बीडीओ को दिया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, मो० आरिफ पूर्व मुखिया, अस्पताल प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार, रवीश कुमार सिंह, सोनू कुमार, संतोष…
*बंद का समर्थन करने की अपील माकपा ने प्रचार वाहन द्वारा किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित कृषि बिल वापस लेने को लेकर 08 दिसंबर को अखिल भारतीय बंद की सफलता के लिए माकपा राज्य कमिटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील के नेतृत्व में प्रचार गाड़ी निकाला गया। प्रचार द्वारा आम लोगों से भारत बंद को समर्थन करने की अपील की गयी। आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर शिक्षण संस्थानों, दुकानों, यातायात आदि को बंद करने व जनसहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि बंद का समर्थन राजद भी कर रही है। बन्द में माकपा, भाकपा,माले एवं राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर…
*भारत बंद के पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले में किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद के पूर्व संध्या पर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद रोसड़ा व महागठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और शहर के सिनेमा चौक पर प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। जुलूस का नेतृत्व भाकपा अंचल मंत्री अनिल कुमार महतो एवं प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता सईद अंसारी ने किया। सभा को संबोघित करते हुए पार्टी के नेताओं ने किसान आंदोलन को अनदेखी करने का आरोप लगाया और केन्द्र सरकार को इसका परिणाम भुगतने…
