*जिले के सभी पदाधिकारियों को कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सार्वजनिक कार्य स्थलों पर फेस मास्क शत्-प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् समस्तीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, रोसड़ा व दलसिंहसराय, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थानाअध्यक्ष व ओ० पी० अध्यक्ष समस्तीपुर को कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सार्वजनिक कार्य स्थलों पर फेस मास्क अथवा फेस कवर का शत्-प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया।

वहीं सार्वजनिक स्थानों, वाहनों, प्रतिष्ठानों, फल-सब्जी एवं मांस-मछली के दुकानों पर मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराया जाना है। वहीं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु व्यक्तियों द्वारा मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एक अभियान चलाकर सभी सार्वजनकि स्थलों पर सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनने की दिशा में सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही मास्क नहीं पहनने पर उल्लंघन किए जाने की स्थिति में स्वास्थ्य विभागीय अधिसूचना के आलोक में दण्ड की राशि की वसूली की जाय। इनमें किसी प्रकार की उदासीनता को काफी गंभीरता से लिया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment