*चोरों ने ताला तोड़कर की दुकान से चोरी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर बीते रात एक मोबाइल दुकान सह एयरटेल पेमेंट बैंक के सीएसपी में चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी। वहीं सीएसपी संचालक संतोष सहनी ने बताया कि बीते रात हमारे सीएसपी में अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर, हार्ड डिक्स, मोबाइल का पार्ट्स एवं 7 मोबाइल चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी समान की कीमत लगभग 50,000 रू० से ऊपर है। इस तरह की घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हर रोज कहीं न कहीं होती रहती…

*बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में  बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती करते हुए दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है। यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर ब्रह्मस्थान के पास की है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने घर के बाहर एक व्यक्ति पर कई राउंड गोली चला दिया।   जिसमें दो गोली एक व्यक्ति को लगी है। वहीं  गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान उदय शंकर प्रसाद उर्फ…

*गायक हिमांशु यादव को करेगा सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में यूथ एसोसिएशन मोहिउद्दीननगर की बैठक अविनाश झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वहीं संचालन मो० तौसीफ आलम ने किया। इस बैठक के दौरान यह निर्णय हुआ कि स्थानीय पार्श्व गायक हिमांशु यादव को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। विदित हो कि पार्श्व गायक हिमांशु यादव  गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ में देश के प्रधानमंत्री के समक्ष आत्मनिर्भर भारत पर अपने गायन का प्रस्तुति देकर पूरे क्षेत्र सहित सूबे बिहार को गौरवान्वित किया है। इस बैठक के…

*खेतों में लगा आलू का फसल पाला से जलकर हुआ बर्बाद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DVG, DESK समस्तीपुर:- जिले के  विभिन्न क्षेत्रों सहित खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हांसोपुर गांव में कड़ाके की ठंड से किसानों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पिछले कई दिनों से जबरदस्त ठंड के साथ कोहरा व रात में पड़ रहे पाले की वजह से सब्जी की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। पाला गिरने से अन्नदाता परेशान हैं। वहीं  फसलों को ठंड व पाले के कारण खेत खलिहान पर गहरा प्रभाव पड़ा है। किसानों की मानें तो आलू और बिंस समेत कई फसलें बर्बाद हो रही हैं। उनमें…

*पूर्व मध्य रेलवे ने मनाया 65वाँ रेल सप्ताह समारोह। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के अधिकारी क्लब परिसर स्थित ललित कला केन्द्र में 65वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष रेल सप्ताह के अवसर पर मंडल के वैसे रेल कर्मचारियों जिन्हेें रेलसेवा में अपना उत्कृृष्ट योगदान दिया है। उनको मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृृत किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित इस समरोह में अशोक माहेश्वरी, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल के कुल 252 कर्मचारियों/पर्यवेक्षकों/अधिकारियों को पुरस्कृृत किया गया। जिनमें यांत्रिक विभाग के 25, मेडिकल-6, भंडार-2, वि़द्युत (सामान्य)-16, टीआरडी-4, विद्युत(ओपी)-11, याँत्रिक(पावर)-4,…

*भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के  भाजपा केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा मोहनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री शंकर उच्च विद्यालय रसलपुर परिसर में किया गया। वहीं  प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण वर्ग का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी राम निवास शांडिल्य ने किया। वर्ग संचालन से पूर्व प्रशिक्षण प्रभारी रामनिवास शांडिल्य के साथ जितेंद्र चौहान, अरुण सिंह, सुभाष सिंह एवं संतोष पोद्दार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्य…

*नए प्राचार्य के रूप में डॉ० रमेश यादव ने किया योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर में नए प्राचार्य के रूप में डॉ० रमेश यादव ने अपना योगदान दिया। वहीं कॉलेज में आते ही सर्वप्रथम महंथ रामेश्वर दास के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कॉलेज के वर्तमान स्थितियों, भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, गोल्डेन जुबली सभागार, महिला छात्रावास, स्मार्ट क्लास रूम, एन० एस० एस० कार्यालय, खेल कूद विभाग, पेयजल, शौचालय आदि का निरीक्षण करते हुए छात्रसंघ के सदस्य, कर्मचारियों व एनएएस स्वयंसेवकों से परिचय‌ करते हुए सारी समस्याओं को क्रमिक रूप से सुलझाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीनेट सदस्य…

*नल-जल योजना का अधूरा कार्य सात दिनों में पूरा नहीं करने पर दर्ज होगा एफआईआर:- बीडीओ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रेबडा पंचायत के वार्ड दस में नल-जल योजना में भारी अनियमितता को लेकर जांच किया गया था। जहां जांच के क्रम में भारी अनियमितता पाई गई थी। जिस परिपेक्ष में कार्यालय ज्ञापांक संख्या 2018 दिनांक 2 दिसंबर 2020 में नल-जल का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया था। परन्तु कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है। पुनः बरिया उप समाहर्ता समस्तीपुर सह बरिया प्रभारी पदाधिकारी खानपुर द्वारा ग्राम पंचायत राज रेवाड़ा वार्ड दस में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना…

*सड़क सुरक्षा माह के दौरान पुलिस के द्वारा आने जाने वाले वाहन चालकों को माला पहनाकर आग्रह किया अपनी सुरक्षा व परिवार को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के नेहरू युवा केंद्र के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि रौशन कुमार के नेतृत्व में एवं कल्याणपुर थाना के एएसआई सुनील कुमार सिंह के द्वारा आने जाने वाले बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालक को गुलाब के फूल और माला देकर उनसे आग्रह किया कि आप अपने सुरक्षा एवं परिवार को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। वहीं चार पहिया गाड़ियों के चालक को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी…

*खरंजा पथ की हालत जर्जर, राहगीर चलने को मजबूर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मानपुरा पंचायत स्थित मानपुरा साधुबाबा चौक से गद्दोपुर होते हुए ताजपुर जाने वाली जर्जर खरंजा सड़क पर वर्षो से चलने को मजबूर हैं ग्रामीण लोग। बताते चलें कि उक्त जर्जर खरंजा सड़क पर मोटरसाईकिल, साइकिल की बात तो दूर है, पैदल चलना भी मुश्किल है। वहीं ग्रामीणों की माने तो वर्षो पूर्व उक्त पथ पर खरंजा सड़क का निर्माण कराया गया था। उसके बाद उक्त सड़क पर किसी प्रकार की कार्य नही कराया गया। जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर बनी हुई…