रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने दिनांक 01/04/2021 से अगले आदेश तक निम्न मेमू सवारी विशेष गाड़ियों के परिचालन का निर्णय लिया है। वहीं दिनांक 01/04/2021 से यह गाड़ियाँ निम्न समय-सारणी एवं ठहराव के अनुसार चलेंगी:- १. गाड़ी संख्या:- 05266 पाटलीपुत्रा – दरभंगा मेमू विशेष सवारी गाड़ी: यह गाड़ी दिनांक 01/04/2021 से प्रतिदिन 11:40 बजे पाटलीपुत्रा से प्रस्थान करेगी तथा सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड के रास्ते सभी स्टेशनों पर रूकते हुए 19:30 बजे दरभंगा पहुँचेगी। २. गाड़ी संख्या:- 05265 दरभंगा – पाटलीपुत्रा मेमू विशेष सवारी…
Category: समस्तीपुर
*डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा की ओर से पर्यावरण अनुकूल खेती परियोजना के अन्तर्गत वीरसिंहपुर गांव में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। वहीं प्रक्षेत्र दिवस के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने जीरो टिलेज के तहत किये जा रहे गेंहू की खेतों का निरीक्षण किया। इस समारोह में उपस्थित किसानों से कुलपति डॉ० श्रीवास्तव ने बातचीत की और जीरो टिलेज के बारे में किसानों से फीडबैक लिया। वहीं किसानों को संबोधित करते हुए डॉ० श्रीवास्तव ने कहा कि पूसा…
*पटेल मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा 109वाँ बिहार दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा 109 वाँ बिहार दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला अधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन, जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, रोसरा विधायक, समस्तीपुर विधायक, मोहद्दीनगर विधायक राजेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम के मौके पर विभिन्न लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
*बिहार दिवस के अवसर पर जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत बिहार दिवस 2021 के अवसर पर जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में किया गया। वहीं रोजगार मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, सहायक समाहर्ता विक्रम विरकर, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका गणेश पासवान ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया। वहीं अपने संबोधन में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि जीविका ने समाज के बदलाव में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। जीविका के कारण लाखों परिवार का जीवन…
*जिला के लाल डॉ० कुंदन कुमार राॅय को बिहार शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के लाला डॉ० कुंदन कुमार रॉय को अंशुल वैलफेयर फाउंडेशन के गठन के अवसर पर फाउंडेशन के सीएमडी राहुल कुमार ने “बिहार शौर्य सम्मान” का आयोजन 20/03/2021 निजी होटल पटना में किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में सन्नी कुमार सिंह व बीइंग हेल्पर का प्रमुख योगदान रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रामकृपाल यादव, अति विशिष्ट अतिथि एनसीसी पटना के कैप्टन आदित्य नाथ झा ने समस्तीपुर के लाल डॉ० कुंदन कुमार राॅय को बिहार शौर्य सम्मान 2021 से सम्मानित किया। वहीं राज्य सेवा के…
*परम श्रद्धेय राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम व ब्रह्माभोजन का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका परम श्रद्धेय राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं ब्रह्माभोजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण भाई ने कहा कि दादी जी का संपूर्ण जीवन सरलता, सादगी, तपस्या और विश्व कल्याण के लिए समर्पित रहा। वहीं 93 वर्ष की दीर्घायु की अंतिम सांस तक दादीजी ने सबको वरदान दिये और अपनी नजरों से निहाल किया। उनके पास जाते ही शान्ति एवं शक्तियों की करेंट का अनुभव होता…
*शिविर के दूसरे दिन भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, desk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जी० एम० आर० डी० कॉलेज मोहनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों को योगाचार्य राजू सिंह द्वारा प्रातः 6 बजे से योगा व शारीरिक व्यायाम कराया गया। इस कार्यकम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० लक्ष्मण यादव ने किया। स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांव गढ़ी मोहनपुर के ब्लॉक रोड, गांधी चौक, घमंडी चौक, पत्थर घाट चौक इत्यादि स्थानों पर स्वच्छता अभियान झाड़ू लगाकर, स्वच्छता संबंधी रैली के द्वारा आम लोगों को स्वच्छता जन जागरूकता के बारे में रू- ब -रू कराया। वहीं…
*शांति समिति की बैठक, त्योहार समप्रदायिक सौहार्द में मनाए। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
Dk, desk समस्तीपुर/मोरवा:- जिले के हलई ओपी थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। होली और शबे बरात को लेकर आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के अधिकांश प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सांप्रदायिक सौहार्द के बीच दोनों पक्षों को मनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस बैठक को पवन कुमार यादव मुखिया फूलन कुमार सिंह, प्रियंका प्रिया, विजय कुमार झा, नारायण शर्मा , अनिल कुमार सिंह, जिला पार्षद राजकेश्वर पासवान, लालकृष्ण यादव, सतेंद्र कुमार राय, मुन्ना कुमार यादव, ब्रह्मदेव तुरी,…
*शराब कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, desk समस्तीपुर/मोरवा:- जिले के हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने मरिचा पंचायत से बरामद की गई शराब को जप्त करने के बाद शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। विदित हो कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के साथ की गई छापेमारी में उत्पाद विभाग एवं हलई पुलिस के द्वारा छब्बीस सौ लीटर से अधिक विदेशी शराब मरीचा पंचायत के वार्ड संख्या दस के एक निजी घर से बरामद किया गया था। वहीं निजी घर में बरसों से चलाए जा रहे शराब के कारोबार…
*पिता और पुत्र को मारपीट कर किया घायल। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, desk समस्तीपुर:- जिले के हलई ओपी क्षेत्र के तिसवारा निवासी एक पिता पुत्र को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की पहचान स्थानीय कृष्ण कुमार ठाकुर एवं गोविंद कुमार ठाकुर के रूप में की गई।वहीं घायल अवस्था में ग्रामीणों के सहयोग से पिता-पुत्र को इलाज के लिए सराय रंजन पीएचसी में भर्ती कराया गया। सराय रंजन पीएससी में इलाज के बाद होश आने पर कृष्ण कुमार ठाकुर ने घटना के विरोध में हलई ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन…
