*खेल से सामाजिक सद्भाव व समरसता को मिलता है बढ़ावा। हर खबर पर पैनी नजर।*

पद्माकर लाला समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के हरपुरबोचहा पंचायत के रेलवे मैदान में खेले जा रहे चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शंकरचौक ने कल्याणपुर को 6 विकेट से पराजित कर खिताब पर जमाया कब्जा लिया।बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवा कर पहले बल्लेबाजी करती हुई कल्याणपुर की टीम ने 16 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 92 रन बनाए। कल्याणपुर की ओर से छोटू ने नाबाद 36 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकरचौक की टीम 11.3 ओवरों में…

*नव वर्ष के शुभ अवसर पर राजद के द्वारा जितवारपुर निजामत पंचायत में वृक्षारोपण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले में नव वर्ष 2020 के शुभ अवसर पर राजद के द्वारा जितवारपुर निजामत पंचायत में वृक्षारोपण किया गया और ग्रामीणों को नव वर्ष की बधाई दिया गया। वहीँ स्थानीय लोगो के बीच पौधे भी वितरित कर पर्यावरण बचाने हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नव वर्ष के शुभ अवसर पर NRC, CAA, NPR के खिलाफ क्रमबद्ध आंदोलन जारी रखने व लोकतंत्र की रक्षा के अपनी-अपनी सक्रिय भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया गया। पौधे का विवरण – अमरुद के पौधे 03, अशोक के…

*रोटी बैंक स्थापना दिवस के अवसर पर असहाय, बेसहारा लोगो के बीच खुशियां बांटा। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के रोटी बैंक ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन एवं आसपास असहाय, बेसहारा लोग जिनका कोई नहीं है, कोई घर से बिछड़े हुए हैं, कोई बीमार हैं, कोई विछिप्त हैं उनके बीच खुशियां बांटा हैं। आज इन असहाय लोगों के भोजन के लिए कचौरी-सब्जी, खीर और लड्डू की भी व्यवस्था की गई साथ ही इन्हीं लोगों के बीच केक काटकर और ठंड से बचाव के लिये गर्म कपड़े बाटकर रोटी बैंक के सदस्यों ने पहला स्थापना दिवस दिवस की खुशी मनाई। इस…

*जिले की पुत्री रिया राज कृष्णन दूसरे स्थान पाकर जिले नहीं बल्कि बिहार का मान व सम्मान बढाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर (राजस्थान):- उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी मे राष्ट्रीय गेम टाइकॉन टू खेल का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारतवर्ष के 215 छात्र व छात्राएं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सिलीगुड़ी (West Bangal) के निवासी दीक्षा बेद है। जब कि बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के सरसौना ग्राम निवासी सुमन कुमार संजय की पुत्री रिया राज कृष्णन दूसरे स्थान पाकर जिले नहीं बल्कि बिहार का मान व सम्मान का परचम लहराई। जबकि शिक्षा दीक्षा केरला के कालीकट जिला स्थित श्री सत्य साईं विद्या पीठ…

*अंचल कार्यालय में पदस्थापित लिपिक के सेवा निर्वित पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित बीरेंद्र प्रसाद साह उच्च वर्गीय लिपिक सेवा निर्वित आज हो गए है। उनके सेवा निर्वित पर एक विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह के मौके पर अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद, अंचल निरीक्षक बैजनाथ प्रसाद साह, आईटी सहायक मो० अकबर, कार्यपालक सहायक रत्नेश कुमार, राजस्व कर्मचारी विजय कुमार सहित अंचल व प्रखंड, आर०टी०पी० एस० के सभी कर्मी उपस्थित थे।

*सीएए और एनआरसी के समर्थन में निकाली गई रैली। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर:- जिले में सीएए और एनआरसी के समर्थन के इतिहास में बिहार के समस्तीपुर जिले में राष्ट्रवादियों के द्वारा अब तक की सबसे बड़ी रैली का आयोजन किया गया। रैली बी०एड० कॉलेज प्रांगण से निकल कर पटेल मैदान गोलंबर ओवरब्रिज होते हुए स्टेशन रोड सहित पूरे समस्तीपुर बाजार में घूमी। इस रैली में राष्ट्रवादी युवाओं ने देश भक्ति जोश के साथ रैली में भाग लिया। रैली में युवाओं ने “हम लेके रहेंगे आजादी, गद्दारों से आजादी”, सीएए के सम्मान में राष्ट्रवादी युवा मैदान में, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,…

*कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है बिजली विभाग में। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिजली विभाग में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वहीँ लोग सालों से आवेदन लेकर घूम रहे हैं लेकिन उनके समस्याओं का निष्पादन तो दूर आवेदन भी नहीं लिया जाता है। सबसे ज्यादा शिकायत बिजली बिल को लेकर के है। जिसमें की उपभोक्ताओं के द्वारा बताया गया है की लगभग डेढ़ दो वर्ष से बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निष्पादन नहीं किया गया है। वहीँ एस०डी०ओ० से पूछे जाने पर…

*सीएए, एनआरसी एवं एनपीए के खिलाफ एनआरयू बनाने की मांग पर इनौस ने किया युवा मार्च व सभा। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के खिलाफ एन आर यू बनाने की मांग पर इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने युवा मार्च निकाला। वहीँ मार्च सरकारी बस स्टैंड से शुरू होकर स्टेडियम गोलंबर, समाहरणालय पर प्रदर्शन के बाद पुनः बस स्टैंड में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां, झंडे, बैनर लहरा रहे थे। वह आक्रोशपूर्ण नारे भी लगा रहे थे। बस स्टैंड में आहूत सभा की अध्यक्षता इनौस जिलाध्यक्ष रामकुमार ने किया तथा संचालन…

*पछिया हवा ने बढ़ाई कनकनी, लोग हुए परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।

पद्माकर लाल समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस ठंड के आगे गर्म कपड़े बेअसर हो रहे है। सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीँ आसमान में बादल भी छाए रहे। पछिया हवा कनकनी पैदा करती रही। आज सोमवार का दिन भी बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। ठंड के मारे लोग घरों में दुबके रहे है। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से निकले। दिन में हल्की धूप से लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की। वहीँ कड़ाके की ठंड…

*आइसा प्रखंड कमिटी के मुख्य पदधारकों की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में आइसा प्रखंड कमिटी के मुख्य पदधारकों की बैठक आइसा जिला सह सचिव जितेंद्र सहनी की अध्यक्षता में हाई स्कूल के मैदान में सम्पन हुआ। इस बैठक में 29 दिसंबर को CYSS के शादिक राजा के द्वारा अखवार में भेजा गया खबर को भ्रामक बताते हुए आइसा अध्यक्ष मो० जावेद ने कहा कि वह आइसा के साथ थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया इस प्रकार की खबर को उछाले जाने से वह आहत हैं। इस बैठक में उपस्थित में मो०…