*संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का समर्थन में है एसएफआई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- भारत का छात्र फ़ेडरेशन (SFI)  जिला कमिटी ने दिनांक 26/11/2020 को अखिल भारतीय स्तर पर केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का समर्थन करती है। जिला के सभी यूनिट एवं एरिया इकाईयों को हड़ताल मे शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार श्रमिक कानूनों मे संशोधन कर मजदूरों के मौलिक अधिकारों पर हमला किया है तो कृषि कानूनों मे उलट-फेर कर देश के अन्नदाताओ पर कर्ज का बोझ लाद कर आत्महत्या करने पर मजबुर किया है। केन्द्र सरकार…

*आग लगने की घटना को लेकर अंचलाधिकारी ने दिया जांच का आदेश। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रेबरा पंचायत अंतर्गत सिंघियाहि गांव में छठ पर्व के दिन आग लगने से आठ घर जलकर खाक हो गया था। जिस घटना को लेकर अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने सभी अग्नि पीड़ित परिवारों की जांच करने का आदेश अंचल निरीक्षक को दिया। ज्ञात हो कि खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा पंचायत के सिंघियाही गांव में 21 नवंबर के दोपहर में अचानक एक घरों में आग लग गया था जो देखते ही देखते पास के 8 घरों को जलाकर राख कर दिया।…

*आंदोलन को सफल बनाने को लेकर किया गया विचार विमर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के सिंघिया प्रखंड के वामपंथी मोर्चा एवं महागठबंधन के घटक दलों तथा इंसाफ मंच के सभी पदधारकों के बीच विचार विमर्श किया गया। जिसमें 26 नवंबर को प्रस्तावित आम हड़ताल को सफल बनाने पर जोर दिया गया और कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार से 44वां श्रम कानून को खत्म करने, किसान विरोधी कानून को वापस लेने, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, न्यूनतम वेतन 21000 रु० घोषित करने, आंगनबाड़ी मिडडे मील कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने एवं बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने…

*पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थ क्षत्रिय ने विधायक राजेश सिंह को मंत्री बनाने की मांग सरकार से किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहीउद्दीननगर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थ क्षत्रिय ने प्रेस‌ विज्ञप्ति के माध्यम से जनता के फैसला को सर्वोपरि बताते हुए विपक्षी दलों को जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक रूप से एक साथ रहने की बात करते हुए मोहिउद्दीननगर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को यहां से जीते उम्मीदवार सह विधायक राजेश कुमार सिंह को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह देने की मांग की है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करती है। इसलिए ऐसी मांग हम दृढ़ता…

*अखिल भारतीय‌ किसान महासभा ने किया बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल के चकजोहरा गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता माले अनुमंडल संयोजक संजीव कुमार आर्य ने किया। वहीं संचालन खेत ग्रामस के प्रखंड संयोजक राजेंद्र पासवान ने किया। बैठक में दो सूत्री मांगों पर विशेष चर्चा की गयी। इनकी मुख्य मांगें किसान विरोधी तीन अध्यादेश कानून को वापस लेने, बिजली बिल कानून को वापस लेने का है। इन्हीं मांगों पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 26 और 27 नवंबर को प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।…

*पुलिस ने डांसर गोली कांड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में 23 नवंबर की देर रात्रि नाच प्रोग्राम के दौरान डांसर ब्यूटी किन्नर के साथ हुए गोली कांड में पुलिस ने नाच के आयोजक सुरेंद्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी तेज कर दिया है। इस‌ बाबत थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि ब्यूटी किन्नर को इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर उसके परिजन किन्नरों द्वारा हाजीपुर ले जाया गया। वहीं पुलिस अन्य दोषी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी…

*समाहरणालय सभाकक्ष में डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी व पदाधिकारी के साथ बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में बिहार संयुक्त प्रवेश पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2020 हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र प्रेक्षक/केंद्राधीक्षक के साथ बैठक किया गया। इस बैठक में परीक्षा को कदाचार रहित, स्वच्छ संचालन, विधि व्यवस्था संधारण एवं इस परीक्षा के उपरांत पुनर्परीक्षा की स्थिति उत्पन्न न होने के लिए निर्देश दिया गया। वहीं परीक्षा 26 नवंबर 2020 को 11 केंद्रों पर होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश गेट सुबह 08:00 बजे से अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए…

*वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक हुए घायल, हुआ रेफर। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से सटे विभूतिपुर थाना क्षेत्र के तरुणिया गाँव के समीप मंगलवार को दूध ढोने वाली पिकअप वैन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे अगल-बगल के ग्रामीणों ने दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट निवासी मुकेश यादव के पुत्र रोहित कुमार उम्र 20 वर्ष एवं सोने लाल महतो के पुत्र राम उदगार महतो 45 वर्ष के रूप में की गई। बताया जाता है की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार…

*उपकारा केंद्र में हुई छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक समान। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार एवं डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह अनुमालडलीय उपकारा कोनेला में छापेमारी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक बारी-बारी से सभी वार्डो की गहन तलाशी ली गई। लेकिन किसी भी तरह की कोई भी आपत्तिजनक समान नहीं मिला। इस अभियान में सीओ अमरनाथ चौधरी एवं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र आदि शामिल थे।

*सभी दुर्गा पूजा समितियों को किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय के एनएच 28 के पास निजी होटल के सभागार में शारदीय नवरात्र दुर्गोत्सव 2020 के तहत शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा समिति को विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अभिनेता राजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद, जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जदयू जिलाध्यक्ष शारिक रहमान लवली, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश पासवान, उपमुख्य पार्षद चन्दन प्रसाद, रालोसपा नेत्री सुनीता शर्मा, अभिनेता आमिया कश्यप, पूर्व जज…