*सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समर्पण दरभंगा के द्वारा सम्मानित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले में कार्य कर रहे हैं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समर्पण दरभंगा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कोरोना योद्धा सम्मान से मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं फूल का गुलदस्ता देकर समर्पण दरभंगा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं समर्पण के सचिव दीपक कैलाश महथा ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले में एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू, प्रगति आदर्श सेवा केंद्र सह सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा की शिक्षिका अमृता कुमारी, दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक सचिव डॉ०…

*विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों के बीच उपकरणों का वितरण हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के मैदान में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा दिव्यांगों के बीच 250 ट्राई साइकिल, 60 व्हील चेयर, 50 टैब, 15 कान का मशीन तथा 25 मोबाइल का वितरण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निःशक्तता विवाह योजना तथा अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत 22 लाभुकों के बीच एक-एक लाख के बांड का वितरण किया गया। इसमें 1 लाभुक ऐसा था जिसे तीन लाख का बांड प्रदान किया गया। दो लाख नि:शक्त विवाह योजना के तहत…

*जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:-जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार आज गुरुवार दिनांक 03/12/2020 को समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री नल-जल योजना, नाली-गली योजना, सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आपूर्ति, लोक शिकायत निवारण, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कोविड-19 एवं अंचल संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक वारिसनगर प्रखंड में की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, पी०जी०आर०ओ०, समस्तीपुर सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पी०एच०ई०डी० एवं समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

*बीएड कॉलेज में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के आरएलमहतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के परिसर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति का गौरव प्राप्त करने वाले डा० राजेंद्र प्रसाद सादगी सत्यनिष्ठा, पवित्रता योग्यता तथा विद्धता की मूर्ति थे। राष्ट्रपति भवन के गौरवपूर्ण वातावरण में रहकर भी अपनी सादगी तथा पवित्रता…

*पानी भरा पोखरा में मिट्टी उड़ाही के नाम पर मुखिया पर लगा लाखो रु० डकारने का आरोप। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले  के ताजपुर में विकास योजना के नाम पर तरह-तरह के कारनामे के लिए चर्चित प्रखण्ड के ताजपुर पंचायत के मुखिया  जवाहर साह ने इस बार पानी से भरा पोखरा का ही फर्जी मिट्टी उड़ाही दिखाकर लगभग 9 लाख रूपये डकार गये। वहीं पंचायत के वार्ड- 5 स्थित पांडेय पोखर जलमग्न है, पोखर जलमग्न रहने के कारण छठ करने के लिए जगह तक नहीं था, इसके बाबजूद अधिकारियों, बाबू एवं कर्मियों के मेल से मजदूरों से मिट्टी उड़ाही दिखाकर लाखों रूपये का बंदरबांट संपूर्ण प्रखण्ड से…

*पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देशी शराब किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर (गाड़ा) गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें बिस लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इसमे तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है- ०१. कमलदेव चौधरी उम्र 35 वर्ष पिता बलदेव चौधरी, ०२. विमलदेव चौधरी उम्र 33 वर्ष पिता बलदेव चौधरी, ०३. रामप्रवेश चौधरी उम्र 36 वर्ष पिता स्व० सत्रुधन चौधरी नामजद है। इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

*भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*

नविन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाई स्कूल के निकट गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसमें घर के पास बने भुसकार से 79.560 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।जिसमें पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति मुकेश कुमार उम्र 31 वर्ष पिता देवनारायण महतो जीसको जेल भेजा जाएगा।

*विष्णु मंदिर निर्माण की हुई भूमि पूजन, रखी गई नीव। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पुरुषोत्तमपुर अनु में स्थापित बाबा हरिहर नाथ अंकुरी नाथ महादेव मंदिर परिसर में आज भव्य विष्णु मंदिर निर्माण हेतु नींव रखी गई। बतादें कि समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेढ़ी स्थित अंकुरी नाथ महादेव मंदिर परिसर में बिहार का दूसरा गौरव के रूप में  विष्णु मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर आज पंडित युगल किशोर झा के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यजमान पंडित रामानंद झा एवं उनकी धर्मपत्नी रंजू देवी के द्वारा नींव रख शिलान्यास…

सात दिनों के अंदर पूरा करें अधूरे कार्य नहीं तो होगी प्राथमिकी दर्ज:- *बीडीओ।* हर खबर पर पैनी नजर।

नल जल योजना में अनियमितता को लेकर बीडीओ ने दिया सख्त निर्देश। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रेबड़ा पंचायत के वार्ड नं 10 स्थित जगदीशपुर गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी  ने नल जल योजना की जांच की। इस दौरान पाया कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति द्वारा बोरिंग के पास स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। वहाँ पानी टंकी नहीं लगाया गया है। बोरिंग के चारों तरफ एवं पाइप लाइन के  हर मोड़ के पास चेम्बर नहीं…

*केंद्र प्रायोजित योजना अन्तर्गत गेहूं की बुआई। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत में केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन के तहत कृषि विभाग के कृषि समन्वयक पंकज कुमार के तकनीकी सलाह पर संतोष कुमार झा, अनिल ठाकुर एवं कुशेश्वर ठाकुर के एक हेक्टेयर के प्रत्यक्षण प्लॉट पर सहायक निदेशक (रसायन) अभिषेक कुमार के निर्देश पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुशंसा आधारित गेंहू की बुआई कराई गई है। कृषि समन्वयक ने बताया कि गेहूं फसल के लिए समय से बुआई के लिए अनुसंशित किस्में डी बी डव्लू-187, बी आर डव्लू-3708, एच डी…