*विधायक‌ राजेश कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को चेक सौंपा। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- पारिवारिक लाभ योजना का चेक मृतक के परिजनों को विधायक राजेश कुमार सिंह ने दिया। ज्ञात हो कि विगत दो दिन पूर्व पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत के दुमदुमा निवासी कामेश सहनी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मृतक के पत्नी कौशल्या देवी को मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रु० का चेक स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार की उपस्थिति में दिया। इस मौके रजनीश पोद्दार, अमरनाथ चौधरी, भरत महतो, विजय राय, रवीश कुमार, कुंदन…

*बैंक प्रबंधन का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण:- विधयक शाहीन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौपा तथा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को जितवारपुर से हटाने के बैंक प्रबंधन के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया। क्षेत्रीय विधायक ने अपने ज्ञापन में कहा है कि समस्तीपुर कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लगभग 50 वर्षो से कार्यरत है। सैकड़ो पेंशनधारी सहित हजारों खाताधारक है। वहीं कॉलेज परिसर में बैंक रहने की वजह से स्थानीय छात्रों तथा कॉलेजकर्मियो को बेहद सुविधा…

*किसान आंदोलन के समर्थन में नेशनल हाईवे को किया जाम। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने, बिजली बिल 2020 को वापस लेने, दिल्ली में जारी किसान आंदोलन पर दमन बंद करने, एमएसपी से कम कीमत पर फसल खरीद को दंडनीय अपराध घोषित करने आदि की मांग को लेकर शनिवार को रहिमाबाद के बहादुरनगर में अखिल भारतीय किसान महासभा- खेग्रामस एवं भाकपा माले के संयुक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने ईकट्ठा होकर अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं नारे लिखे तख्तियां हाथों में लेकर जुलूस निकाला। जोकी नेशनल हाईवे-28 पर पहुंचकर सड़क जाम आंदोलन में जुलूस तब्दील…

*विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर/मोहीउद्दीननगर:- विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने विद्युत चोरी रोकने हेतु छापेमारी किया। जिसमें लक्ष्मी राय पिता स्व० रामदेव राय ग्राम रमैया जोड़‌, थाना मोहीउद्दीननगर एवं निर्मल राय पिता स्व० सोनेलाल राय ग्राम रमैया जोड़, थाना मोहीउद्दीननगर के मकान पर छापेमारी किया। जिसमें लक्ष्मी राय उपभोक्ता संख्या- 1152021692/केएलबीएल/डीएस1/470 विद्युत चोरी कर विभाग को करीब 37625 रूपए व पूर्व का वकाया राशि 15107 रू, वहीं दूसरा उपभोक्ता संख्या 115203352/टीआरए/215 उपभोक्ता का नाम रीता देवी पति निर्मल राय का विद्युत संबंध बकाया राशि रहने के कारण कटा हुआ था। जिसमें टोका…

*नंदनी में विधायक राजेश कुमार सिंह का अभिनंदन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर क्षेत्र के विकास के लिए हम कृत संकल्पित हैं। राजनीतिक रूप से लोगों के बीच सैद्धांतिक रूप से मतभेद हो सकते हैं। परंतु विकास के नाम पर मनभेद नहीं होना चाहिए। इस लिए लोगों को आपसी सहमति के साथ विकास के लिए एक साथ चलने की जरूरत है। यहां की समस्याएं दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के अपेक्षा अलग है। उक्त उद्गार परशुराम उच्च विद्यालय नंदनी के परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान नव निर्वाचित विधायक राजेश कुमार सिंह ने कही। इस कार्यक्रम की…

*बांध का निरीक्षण विधायक राजेश सिंह ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित बरुआ बांध की मरम्मत हेतु विधायक राजेश कुमार सिंह व कार्यपालक अभियंता ने शुक्रवार को बांध का निरीक्षण किया। विदित हो कि हाजीपुर के कौनहारा से बछवारा तक के गंगा तटबंध के रूप में जाना जाने वाला यह बांध तत्कालीन किसी इंजीनियर के नाम पर गुप्ता बांध के रूप में जाना जाता है। प्रखंड क्षेत्र में हर साल इस बांध पर बाढ़ के दौरान गंगा के पानी का दबाव बना रहता है एवं मरम्मती कर इसे बाढ़ जैसी त्रासदी को रोकने का…

*सामंजन उपरांत हड़ताल अवधि का बकाया वेतन की मांग संघ ने उठाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना के आह्वान पर अपनी सात सूत्री मांग के समर्थन में जिले के प्रखंड, पंचायत, नगर शिक्षक विगत 17 फरवरी से हड़ताल पर चले गए थे। कोरोना महामारी के चलते शिक्षक संघ ने अपनी मांग को पीछे हटाते हुए समाजहित राजहित में हड़ताल वापस ले लिया था। निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने ज्ञापांक संख्या 508 दिनांक 11/06/2020 के आलोक में हड़ताल अवधि का सामंजन इस आलोक में 30 नवंबर 2020 को शिक्षकों के सामंजन पूर्ण हो रही है।उपर्युक्त आलोक में बिहार…

*प्राण प्रतिष्ठा के साथ माँ काली की मूर्ति को किया गया स्थापित। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा चौक पर नवनिर्मित मंदिर में माँ काली की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस उपलक्ष में 201 कुमारी कन्याओ द्वारा बूढी गंडक नदी से जल भर कर मंदिर परिसर में लाकर रखा गया। उसके उपरांत पंडितों द्वारा मंत्रोचारण के साथ माता काली की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस शुभ पल को देखने के लिये सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य व्यक्ति मुखिया अनामिका देवी, पूर्व शिक्षक…

*क्षेत्र दौरे के दरमियान माकपा विधायक का हुआ भव्य अभिनंदन।हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक कॉ० अजय कुमार को क्षेत्र दौरा के दरमियान विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर, बेलसंडी तारा एवं महथी पंचायत के कुछ वार्डों में भव्य अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन कार्यक्रम की शुरुआत सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के दास टोला, राम टोला, सलखन्नी से हुई। जगह-जगह उन्हें माला एवं चादर भेंटकर करके स्वागत किया गया।विभिन्न जगहों पर धन्यवाद सभा भी हुई।इस सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर के विधायक कॉ० अजय कुमार ने कहा कि जब मैं…

*पेड़ से टकराकर मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई चिमनी के समीप शुक्रवार को विद्यापतिनगर- सरायरंजन मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ से टक्कराकर मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, जांच में जुटी रही। वहीं मृतक की पहचान दरभंगा जिला के मखनानी गांव के श्यामनंदन सिंह के 26 वर्षीय नीतिन आनंद के रूप में की गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक अपने गांव दरभंगा जिला के मखनानी…