*बांध का निरीक्षण विधायक राजेश सिंह ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित बरुआ बांध की मरम्मत हेतु विधायक राजेश कुमार सिंह व कार्यपालक अभियंता ने शुक्रवार को बांध का निरीक्षण किया। विदित हो कि हाजीपुर के कौनहारा से बछवारा तक के गंगा तटबंध के रूप में जाना जाने वाला यह बांध तत्कालीन किसी इंजीनियर के नाम पर गुप्ता बांध के रूप में जाना जाता है। प्रखंड क्षेत्र में हर साल इस बांध पर बाढ़ के दौरान गंगा के पानी का दबाव बना रहता है एवं मरम्मती कर इसे बाढ़ जैसी त्रासदी को रोकने का प्रयत्न किया जाता है। अब इस बांध के नए सिरे से मरम्मत हेतु प्राक्कलन बनाया जाएगा। वहीं विधायक राजेश कुमार सिंह इस बाबत‌ शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार के नेतृत्व में तटबंध का निरीक्षण किया। वहीं स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बांध के कारण हजारों लोगों को काफी सहायता मिलेगी। इस कार्य के दौरान राशि की कमी आएगी तो जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलकर इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने विधायक के निर्देश पर प्राथमिकता के तौर पर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, मुखिया रणवीर राय, महेश राय, संतोष पोद्दार, रवीश कुमार सिंह, वशिष्ठ राय,अजय सिंह, जट्टा प्रसाद राय सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment