*मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित टीका रथ को पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ/DESK, मधुबनी:- राज्य सरकार द्वारा 6 करोड़ वयस्कों को 6 माह में कोविड टीका लगाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिले के शहरी क्षेत्र में मेगा कैम्प के तीसरे दिन भी 18 प्लस के लोगों को कोविड टीका लगाया गया। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय में टीकाकरण की जागरूकता को लेकर बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित टीका रथ को जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कल्याण पदाधिकारी ने बताया टीकाकरण भ्रांतियों को दूर करने तथा टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने के उद्देश्य से…

*संवरेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शैक्षणिक स्तर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

ईसीसीई विषय पर सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। वंदना झा, समस्तीपुर:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने की दिशा में अब नयी पहल की गयी है। इसके लिए राज्य में ‘सुनंदिनी’ कार्यक्रम की शुरुआत हुयी, जिसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ई०सी०सी०ई० ( प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) विषय पर 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स और 1 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। वहीं  गुरुवार को राज्य के अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग ने ‘सुनंदिनी’ कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा क्षमता वर्धन…

*अन्तरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की मिथिला पत्रकार मंच के द्वारा ११वां विनय तरूण युवा पत्रकारिता पुरस्कार समारोह संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर इंडिया पब्लिक न्यूज…*

डेस्क दरभंगा:- अन्तरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की मिथिला पत्रकार मंच के द्वारा ११वां विनय तरूण युवा पत्रकारिता पुरस्कार दरभंगा के सृजन मिथिला परिसर में एक हाईब्रिड समारोह संपन्न हुआ। वहीं बाहर से बेविनार के द्वारा भी वक्ता बोले और दरभंगा में यह समारोह शारीरिक उपस्थिति में हुआ। युवा प्रखर पत्रकार राघव झा को यह पुरस्कार दिया गया, जो राष्ट्रीय सहारा दरभंगा में कार्यरत है और पत्रकारिता पर अपनी पीएचडी थीसिस जमा करनेवाले हैं। स्वर्गीय विनय तरूण हिन्दूस्तान भागलपुर में थे जिनके वरीय मित्र पुष्यमित्र ने कहा कि विनय तरूण ईमानदार और…

*जिले की छात्रा सुहानी कुमारी ने 464 अंक प्राप्त कर दो जिला का नाम रौशन की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

जर्नलिस्ट बनने में रुचि  रखती है छात्रा सुहानी कुमारी। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के बी०आर०बी० हाई स्कूल अंदौर की छात्रा सुहानी कुमारी पिता पंकज मिश्रा, माता श्रीमती शबनम मिश्रा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 464 अंक प्राप्त कर समस्तीपुर जिला सहित बेगूसराय जिले का भी नाम रौशन किया। इसका श्रेय वह अपने नाना, नानी, मामा एवं सभी बड़ो सहित शिक्षक को दिया। वहीं छात्रा सुहानी ने बताई कि वह अपने नाना नानी के पास रहकर दसवीं की पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही उसने…

*छात्रों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, सफलता का दिया टिप्स:- डीएसपी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के  दलसिंहसराय अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पाण्डेय द्वारा छात्रों के बीच चलाए जा रहे संस्कार कार्यक्रम के तहत  गुरुवार को शहर के एक निजी कोचिंग परिसर में छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए अच्छे संस्कारो को अपनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सफलता के कई टिप्स को भी बताया। उन्होंने बच्चों से अपना परिचय करते बताया कि 2001 में हम इन्टर पास कर एयर फोर्स में गए थे, उसके बाद जब हमने डीएसपी की परीक्षा दी तो पूरे बिहार…

*विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण रहा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के शिवाजीनगर में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजनांतर्गत प्रखंड के 6 संकुल के 12 विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण रहा। इस बार करोना काल के बावजूद महापरीक्षा में नवसाक्षर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें महादलित 849, दलित 553, अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग 300, कुल 1702 नवसाक्षर महिलाओं ने परीक्षा दी। जिसे शिक्षा विभाग द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। वहीं बीईओ रामजन्म सिंह, के० आर० पी० देव कुमार, बीआरपी पवन कुमार सिंह…

*आत्म विश्वास और लगातार कठिन परिश्रम हमें सफलता तक पहुंचाती है:- डीएसपी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में शिक्षा विहार शिक्षण संस्थान में ऑपरेशन संस्कार के तहत पूर्व में वायुसेना अधिकारी और वर्तमान में दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पाण्डेय ने अपना बहुमूल्य समय दिया।उनका स्वागत संस्थान के निदेशक सुशांत चन्द्र मिश्र ने पाग और चादर से सम्मानित कर किया। वहीं बच्चों ने फूल और बुके देकर स्वागत किया, श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए निम्नलिखत सूत्र दिया- संस्कार, अनुशासन, जोश, जुनून, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हमें अपने संस्कारों…

*विधायक‌ राजेश कुमार सिंह ने विद्यालय का जायजा लिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर उच्च विद्यालय में विधायक राजेश कुमार सिंह ने पठन-पाठन और विद्यालय के विकास कार्यो पर चर्चा की। वहीं विद्यालय की नई कमिटी में बिना द्वेष भाव के शिक्षाविदों को जगह मिलने की बात कही। वहीं सभी शिक्षकों से विद्यालय‌ में सुचारू रूप से पढ़ाई करने की बात‌ कही।‌ विधायक‌ श्री सिंह ने बच्चों के वर्ग कक्ष‌ में जाकर बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुए विद्यालय के पठन-पाठन पर विस्तृत‌ चर्चा किया।

*मुख्यमंत्री का आभार,शिक्षा मंत्री को दी बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार इंटरमिडियेट शिक्षक एंव शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ पटना के महासचिव प्रो० गणेश प्रसाद सिंह के हवाले से  प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता प्रो० पी०के०झा “प्रेम” ने बिहार सरकार में नव मनोनीत शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को बधाई एंव बिहार के  मुख्यमंत्री नितिश कुमार का आभार व्यक्त किया हैं। जिन्होनें सही पद पर सही व्यक्ति का मनोनयन कर बिहार के शिक्षा व्यवस्था में एक सराहनीय कार्य किया हैं। वहीं नव नियुक्त शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को बधाई देने वालों में डा० परमानंद लाभ, प्रो० प्रमोद कुमार…

*नए प्राचार्य के रूप में डॉ० रमेश यादव ने किया योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर में नए प्राचार्य के रूप में डॉ० रमेश यादव ने अपना योगदान दिया। वहीं कॉलेज में आते ही सर्वप्रथम महंथ रामेश्वर दास के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कॉलेज के वर्तमान स्थितियों, भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, गोल्डेन जुबली सभागार, महिला छात्रावास, स्मार्ट क्लास रूम, एन० एस० एस० कार्यालय, खेल कूद विभाग, पेयजल, शौचालय आदि का निरीक्षण करते हुए छात्रसंघ के सदस्य, कर्मचारियों व एनएएस स्वयंसेवकों से परिचय‌ करते हुए सारी समस्याओं को क्रमिक रूप से सुलझाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीनेट सदस्य…