DK, desk समस्तीपुर:- जिले के आर० बी० कॉलेज दलसिंहसराय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन सात बजे से आठ बजे तक योगाभ्यास के पश्चात प्रथम अधिवेशन नौ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक चला। जिसमें गोद लिए गए गांव गोसपुर (रामटोल) के सामुदायिक भवन में जीवन ज्योति जांच घर के शरद कुमार डी.एम.एल.टी. के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुजीत कुमार, विन्दू देवी, सविता देवी,माला देवी,बेबी देवी, योगेश्व राम, लाल बाबू राम, हिमांशु कुमार, सुदामा देवी, सोनिया कुमारी, अनिल…
Category: बिहार
*अपराधियों ने रात्रि प्रहरी को मारी गोली। मौके पर हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में ईट उद्योग में कार्यरत रात्रि प्रहरी को अपराधियों ने गोली मारी। मौके पर ही प्रहरी कि हुई मौत से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त सूचना के अनुसार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बीरपुर स्थित कालीका ईंट उद्योग में कार्यरत रात्रि प्रहरी ब्रह्मदेव पासवान को अपराधियों ने सोमवार देर रात लगभग 1:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दिया। गोलियों की तरतराहट सुनकर ईट उद्योग में काम कर रहे अन्य मजदूरों को घटनास्थल के तरफ दौड़ कर आता देख छ:…
*चलती हुई बुलेट धु-धु कर जली। नकली ईंधन बेचने के विरोध में किया सड़क जाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, desk समस्तीपुर:- जिले के नेशनल हाइवे बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियां चक एन एच 28 पर मंगलवार को नकली पेट्रॉल के कारण चलती हुई बुलेट में अचानक लगी आग। जिससे बुलेट धु-धु कर जलने लगा। वहीं बुलेट पर दो लोग सवार थे, दोनों बाल-बाल बच गए। जलते हुए बुलेट को देखने सैंकड़ो लोग जुट गए। कुछ घंटों के लिए एनएच 28 पर आवागमन भी बाधित रहा। वहीं स्थानिय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर स्थानिय थाने की पुलिस पहुंचकर जले हुए बुलेट को…
*बैंकों के दो दिवसीय बंदी से उपभोक्ता रहे परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, desk समस्तीपुर:- जिले के सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के हड़ताल के आह्वान पर विभिन्न क्षेत्रों सहित ताजपुर में भी सोमवार व मंगलवार को विभिन्न बैंकों में ताले लटके रहे। ग्राहक परेशान रहे। विभिन्न बैंकों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया इंडिया, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक सहित निजी बैंक भी बंद में सम्मलित रहे। वहीं एटीएम अपनी आंशिक सेवाएं दी तो कहीं कैश की कमी रही। बैंकिंग -सुरक्षा के लिहाज से कहीं-कहीं हीं सुरक्षा कर्मी…
*मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत अभी तक नल-जल से वंचित है कई घर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
Dk, desk समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत की मुखिया निर्मला सुमन, वार्ड सदस्य बटोरन सहनी एवं वार्ड सचिव रामनरेश सहनी के द्वारा वार्ड 9 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत इस वार्ड में नल-जल योजना का कार्य किया गया है। जिसमें कुछ लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत लोगों के घर-घर नल-जल का पानी पहुंचाना अनिवार्य था। जिसमें हम लोगों को अभी तक नल-जल का पानी से वंचित रखा गया है। इन लोगो का यह भी कहना हैं कि…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:- १. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को विशेष रूप से अलर्ट रहने का निर्देश दिया हैं। इसके साथ ही बड़े स्तर पर होली मिलन समारोह पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया हैं। २. अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर नियंत्रण:- संपूर्ण जिला में 01/04/2016…
*कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर बाजार में कवि कोविद मंच के वर्षगांठ पर होली पूर्व अब्दुल मोमिन की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संचालन गीतकार ईश्वर करूण ने की। इस अवसर पर होली से संबंधित कवियों ने कविता का रसपान कराया। वहीं कवि हरि नारायण सिंह हरि ने अपनी कविता मनहर होली आ गयी, रंग बिरंगे रंग। मन्मथ का उत्पात है,निखरे निखरे रंग। वहीं कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने गली ही गली घूमा करेंगे श्री गणिनाथ गोविंद पुकारा करेंगे। क्या क्या मैं तुमसे पूछूं, क्या क्या…
*अष्टयाम यज्ञ का विधानपूर्वक समापन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत अंतर्गत अन्दौर भुईया स्थान में अष्टयाम यज्ञ का विधानपूर्वक समापन किया गया। इस मौके पर महंथ रामावतार दास, राज कुमार शर्मा, अमरनाथ राय, अनुरंजन दास, राजकुमार पासवान, विश्व नाथ पासवान, बल्ली भगत, पैक्स अध्यक्ष दिनेश राय,गणेश राय,एवम अन्य ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद थे।
*एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बिहार माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण नियमावली 2012 अंतर्गत गठित अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं नरेंद्र कुमार शुक्ला अनुमंडलीय अभियोजन पदाधिकारी, अधिवक्ता विनोद कुमार, समीर, उषा वर्मा के अलावे तीनों अनुमंडल के सीडीपीओ आदि शामिल थे। एसडीओ ने जानकारी देते हुए बतया की कुल 7 मामले निष्पादन हेतु रखे गए। विचारों उप्रांत 12 अप्रैल को सुनवाई हेतु निर्णय लिया जाएगा। सभी संबंधित को सम्मन जारी किए गए हैं।
*पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के मालगोदाम रोड के समीप शराब का खेप पहुंचाने जा रहे एक धंधेबाज को गुप्त सूचना के आधर पर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया की धंधेबाज द्वारा शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिस आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर वार्ड नंबर 6 निवासी बाबू साहेब चौधरी के पुत्र अंकित…
