*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:- १. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को विशेष रूप से अलर्ट रहने का निर्देश दिया हैं। इसके
साथ ही बड़े स्तर पर होली मिलन समारोह पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया हैं। २. अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर नियंत्रण:- संपूर्ण जिला में 01/04/2016 से पूर्ण शराब बंदी लागू है। इसके बावजूद इस पर्व के अवसर पर चोरी-छिपे शराब निर्माण एवं बिक्री की संभावना है।


अतः उत्पाद विभाग के सभी पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत शराब की बिक्री ना हो इस बात की विशेष चौकसी बरतेंगे, यह उनकी व्यक्तिगत जवाबदेही होगी। ३. यदि किसी क्षेत्र में विवाद उत्पन्न होता है तो त्वरित नियंत्रण हेतु उस जगह पर कौन-कौन थाना पहले पहुंचेगा, इससे संबंधित एक प्लान अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से पहले ही तैयार कर लेंगे।

०४. पर्व के दौरान प्रातः कालीन सूर्योदय के पहले धार्मिक स्थलों का गस्ती करा कर लेंगे की धार्मिक स्थल के आसपास कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं फेंकी गई है, यदि ऐसा पाया जाता है तो उसे तुरंत हटवाना सुनिश्चित कराएंगे, इस तरह के कृत्य के रोकथाम हेतु धार्मिक स्थलों पर एक-एक चौकीदार की प्रतिनियुक्ति थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे। ५. सभी थाना अध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

६. सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया हैं कि सभी संवेदनशील स्थानों पर निश्चित रूप से शांति समिति की बैठक करेंगे। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करेंगे, तथा उसका फोटो या वीडियो जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को भेजेंगे। ७. उल्लेखनीय है कि पंचायत निर्वाचन 2021 का मतदान सन्निकट है।
इस पर्व में राजनीतिक विद्वेष को लेकर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में पर्व के अवसर पर काफी सतर्कता बरते जाने की आवश्यकता है।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन, अपर समाहर्ता समस्तीपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, निदेशक, लेखा एवं प्रशासन समस्तीपुर, पुलिस उपाधीक्षक रोसरा, समस्तीपुर सदर, दलसिंहसराय एवं पटोरी, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, रोसरा ,दलसिंहसराय एवं पटोरी सामान्य शाखा प्रभारी समस्तीपुर, स्थापना उप समाहर्ता समस्तीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment