*मनरेगा योजनाओं में फर्जी निकासी के खिलाफ माले ने पीओ का पुतला किया दहन, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

श्री राम सहनी की रिपोर्ट, समस्तीपुर:- जिले के भाकपा-माले ने उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के गावपुर चौक पर मनरेगा में फर्जीवाड़ा के खिलाफ प्रर्दशन करते हुए गांव-गांव तक लोगों को जागरूक करने और 24 जुलाई को जनहित से जुड़े 13 सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर लोगों से प्रखंड मुख्यालय चलने का अपील किया। इसी दौरान गावपुर के जोगी चौक पर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी का पुतला दहन किया। वहीं माले के प्रखंड कमेटी सदस्य गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि मनरेगा के योजनाओं में फर्जीवाड़ा कर पी०ओ० इल्ताफ हुसैन…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत डाकबंगला परिसर बाढ़ में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी लोगों के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हैं। आप सभी को मालूम है कि बाढ़ से हमारा विशेष लगाव है। क्षेत्र के…

*एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, समस्तीपुर:- जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र में क्राई-अमेरिका के समर्थन से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के चयनित 30 सदस्यों का कोविड-19 के दूसरे लहर के बाद विद्यालय खोलने, बच्चों के सुरक्षित ठहराव, सुरक्षा मानकों को पुरा करते हुए कक्षा संचालन और मध्याह्न भोजन वितरण, पुस्तकों की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल, बालिकाओं के लिए विशेष प्रावधान तथा विद्यालय शिक्षा समिति का नियमित बैठक हो, इसके लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन संस्था कार्यालय अख्तियारपुर के सभागार में किया गया है। इस कार्यशाला की…

*मानव तस्करी विरोधी कानून का समर्थन दूसरे दिन जारी, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, समस्तीपुर:- जिले के स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के नेतृत्व में देश और दुनिया में मानव तस्करी पर रोक हेतू सख्त कानूनी क़दम के लिए केन्द्र सरकार द्वारा इस मानसून सत्र में लाए जा रहे ट्रैफिकिंग बिल के समर्थन में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउण्डेशन नई दिल्ली के साथ मिलकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जन संवाद और एडवोकेसी किया गया। वहीं समाजिक संगठनों का यह जत्था ट्रैफिकिंग बिल के समर्थन में दिनांक 15 जुलाई से 16 जुलाई तक लगातार जन संवाद, मिडिया एडवोकेसी और आम…

*योजनाओं को दी जाएगी पारदर्शिता के साथ सभी का होगा क्रियान्वयन:- मंत्री सुमित कुमार सिंह, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

IPN/ANS, छपरा:- सारण जिले के प्रभारी मंत्री व बिहार सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद आज पहली बार शुक्रवार को छपरा पहुंचे जहां रास्ते में जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया। छपरा पहुंचने के बाद वे जिला के वरीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आपदा प्रबंधन की बैठक में शामिल हुए। उसके बाद जिला समाहरणालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास की…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बाढ़ २०२१ राहत कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक प्रखंड व अंचल कार्यालय मोहिउद्दीन नगर, मोहनपुर, खानपुर, विद्यापतिनगर व सिंधिया के साथ समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- ०१. संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जितने भी बाढ़ से प्रभावित पंचायत है, उस पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर ले। बाढ़ शरण स्थल में उपलब्ध…

*स्थापना शाखा व संविदा के आधार पर नियोजन हेतु जिला चयन समिति की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने की, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में स्थापना शाखा की समीक्षात्मक बैठक एवं संविदा के आधार पर नियोजन हेतु जिला चयन समिति की बैठक और बीपीएसएम की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा दिए गए निम्नांकित निर्देश:- संविदा नियोजन एवं संविदा विस्तार के प्रसत्तावों पर विमर्श किया गया, और अगले बैठक में सिविल सर्जन एवं जिन कार्यालयों से प्रस्ताव प्राप्त हो उन कार्यालयों के नियंत्री पदाधिकारी को भी बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।संविदा…

*मेरी पहली फिल्‍म ‘बंधन राखी का’ मेरे लिए खास है:- मोहन सिंह, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, IPN/DESK:- शक्ति इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘बंधन राखी का’ को लेकर अभिनेता मोहन सिंह को बेहद उम्‍मीदें हैं। इस फिल्‍म का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज हो चुका है और इसमें मोहन सेकेंड लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह मोहन की डेब्‍यू फिल्‍म भी है। ऐसे में फिल्‍म को लेकर उन्‍होंने कहा कि ‘बंधन राखी का’ मेरे लिए बेहद खास है, क्‍योंकि मुझे यह मेरी पहली फिल्‍म है और इसमें मुझे दिग्‍गज कलाकार व फिल्‍म मेकर के साथ काम करने का…

*राहत कैंप बनाए गए हैं वहां पर आर०टी०पी०सी०आर० जांच व टीकाकरण कार्य अवश्य कराएं:- मुख्यमंत्री, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, पटना:- मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने आज बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, नालंदा, नवादा एवं पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर, नावकोठी, खगड़िया जिले के खगड़िया, गोगरी, मधेपुरा जिले के आलमनगर, भागलपुर जिले के खरीक, रंगरा, पीरपैंती, गोपालपुर, सबौर, नालंदा जिले के रहुई, गिरियक, बिहारषरीफ, नवादा जिले के कौवाकोल, गोविंदपुर, नवादा तथा पटना जिले के सम्पतचक एवं दनियावां प्रखण्ड का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के…

*सांसद रवि किशन कलाकारों की सुरक्षा के लिए इस मानसून सत्र लायेंगे सुरक्षा बिल, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, IPN/DESK:- मशहूर फिल्‍म अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन इस मानसून सत्र में कलाकारों की सुरक्षा के लिए बिल लाने वाले हैं। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरु होने वाला है। उससे पहले रवि किशन ने ये बात कही। उन्‍होंने कहा कि कलाकार भी समाज के अभिन्‍न अंग हैं और देश की उन्‍नति में कलाकारों का योगदान भी अहम होता है। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए हम मानसून सत्र में कलाकारों की सुर‍क्षा के लिए विधेयक लायेंगे। यह विधेयक हर विधा के कलाकार…