रंजीत कुमार पटना:- 18साल से 22 साल के बीच के 5 में से एक युवा महिला व पुरुष मानते हैं कि लड़कियों/महिलाओं को अनैच्छिक गर्भ का गर्भपात कराने में कोई हर्ज नहीं है। “13 प्रतिशत युवा पुरुष एवं 2 प्रतिशत युवा महिलाओं को पता है कि असुरक्षित सैक्स करने के 72 घंटों के अंदर इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेना जरूरी है। क्या ये आंकड़े चौंकाने वाले नहीं सोशल मीडिया पर जानकारी के पर्याप्त प्रसार के बावजूद इस तरह की समस्याएं देश के सामने गंभीर चुनौती बनी हुई हैं। सैक्स, कॉन्डोम, गर्भपात…
Category: पटना
*दिल्ली में बिहार सदन के निर्माण का कार्य तेजी से जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा मुख्यमंत्री के समक्ष दिया बिहार भवन/बिहार निवास के पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तुति। पटना:- एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष दिल्ली में बिहार भवन/बिहार निवास के पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। वहीँ भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने बताया कि दिल्ली में बिहार सदन के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और यह अगले चार महीने में पूर्ण हो जाने की संभावना है। उन्होंने दिल्ली स्थित बिहार भवन/बिहार निवास के पुनर्विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की भी…
*जननायक कर्पूरी ठाकुर की 32वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। पटना:- जननायक कर्पूरी ठाकुर की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस समारोह के मौके पर उप मुख्यमंत्री सुषील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद रामचन्द्र भारती, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रधान सचिव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मनुभाई परमार सहित इत्यादि गणमान्य लोगों ने भी जननायक…
*रितेश पांडे का रैप सांग ‘हेलो कौन’ बना भोजपुरी का सबसे बड़ा गाना, किया सबका रिकॉर्ड ब्रेक। हर खबर पर पैनी नजर।*
इस गाने का शिल्पा शेट्टी ने भी बनाया था टिक टॉक वीडियो अनूप नारायण सिंह पटना:- भोजपुरी गाने के मशहूर गायक रितेश पांडेय का पहला रैप सांग ‘हेलो कौन’ सुपर डूपर हिट तो पहले ही हो चुका था। लेकिन अब इस गाने ने भोजपुरी के सारे गानों का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। रितेश का यह गाना अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया है। क्योंकि गाना ‘हेलौ कौन’ को महज दो महीने में 333 मिलियन (332,854,746 बार) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं…
*जन्म बंगाल में कर्मभूमि बनाया मुंबई को और दिल का रिश्ता जोड़ लिया बिहार से मोहिनी घोष। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह। पटना:- मोहिनी घोष जब एक साल की थीं, तब उन के फोटो को ‘फैरैक्स बेबी’ के प्रचार के लिए चुना गया था। उन्होंने बंगाली फिल्मों में लंबे समय तक काम किया है। 17 साल की उम्र में वे ‘मिस कोलकाता’ बनी थीं। बाद में वे बंगाली फिल्मों के साथसाथ हिंदी व भोजपुरी फिल्में भी करने लगी थीं. बाल विवाह पर बनी हिंदी फिल्म ‘एक नई सुबह’ में उन की ऐक्टिंग को बहुत सराहा गया था. पेश हैं, मोहिनी घोष के साथ हुई वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अनूप नारायण…
*नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल रहे हैं लेकिन रथ यानी बस को लेकर सियासत गरमाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
रंजीत कुमार पटना:- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल रहे हैं। इसके लिए उनका रथ तैयार हो गया है। लेकिन उस रथ यानी बस को लेकर अब सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी दल ने बस मालिक को लेकर सवाल खड़े किये हैं। वहीँ नीतीश सरकार में मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि जिस मंगल पाल के नाम पर बस खरीदा गया है, वह बीपीएलधारी है। वह कैसे लाखों रुपये की बस खरीद सकता हैं लिहाजा इस मसले पर तेजस्वी यादव…
*राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का पलटवार। हर खबर पर पैनी नजर।*
रंजीत कुमार। पटना:- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने दौरे पर आए एयरपोर्ट पर राहुल गांधी पर जमकर बरसे। राहुल गांधी द्वारा पुलवामा हमले में शहीद जवानों की शहादत पर राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर निशाना साधा। वहीँ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है की उन्हें मौत में भी राजनीति दिखाई पड़ती है। उनकी नींव है उस पर खड़ी है। राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए की शहीदों के शहादत दिवस पर जो राहुल गांधी ने जांच की मांग का…
*कदाचार मुक्त होगी मैट्रिक की परीक्षा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रंजीत कुमार पटना:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता कर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होने वाली है। जोकि 22 फरवरी तक चलेगी। जिसमें कुल मैट्रिक की परीक्षार्थी 15 लाख 29 हजार 393 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इस बार मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में पहली बार परीक्षार्थी के फोटो भी सम्मिलित रहेंगे। ताकि परीक्षा में गलत विद्यार्थी नही बैठ सकें। जिसमें छात्र-छात्राएं इस बार की मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होगी। हर परीक्षा केंद्रों पर धारा 144…
*परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह। पटना:- एक तरफ इंसान अपनी असमर्थता का रोना रोते हुए पूरा जीवन गुजार देता है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने अदम्य साहस कर्मठता और खुद के दम पर अपना मुकाम हासिल करते हैं। आज की कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही शख्सियत मिलवाने जा रहे हैं। जिसने खुद के दम पर बिहार में व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी एक अनूठी और विशिष्ट पहचान बनाई है और दी है हमें आशा। अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह सजग रहने वाला इंसान ही…
*राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के राज्यपाल को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह। पटना:- महाराणा प्रताप भामाशाह सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी भैया ने सिवान की धरती पर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफ़ेसर बीके सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप नारायण सिंह संगठन के प्रधान महासचिव संतोष सिंह कश्यप बी पी सिंह ,संगठन के बिहार के पदाधिकारी नितेश सिंह कछवाहा संजय सिंह आनंद सिंह विजय जायसवाल इकबाल खान विजय सिंह विशाल परमार अभिषेक…
