वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। वहीँ सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और लोगों को सहायता प्रदान करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से…
Category: पटना
*मुख्यमंत्री ने की स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में कोविड-19 की अद्यतन स्थिति के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने कोविड-19 की अद्यतन स्थिति की जानकारी एवं उससे बचाव के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकीय उपकरण, एन०-95 मास्क, आर०एन०ए एक्स्ट्रैक्शन किट, दवा की उपलब्धता एवं टेस्टिंग कैपेसिटी, आइसोलेशन वार्ड आदि की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की…
*कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा मुख्यमंत्री के द्वारा निरंतर की जा रही है:- सचिव सूचना। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है और उनके निर्देश पर सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज उच्चस्तरीय समीक्षा के क्रम में कहा कि वर्तमान में कोविड संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब तक बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और उनके आने का सिलसिला अभी भी निरंतर जारी है। इनमें काफी लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं। बड़ी…
*मुख्यमंत्री ने समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० विष्णुदेव मालाकार छात्र जीवन से ही जे०पी० आन्दोलन से जुड़े थे। वह जीवनपर्यन्त सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे। वर्तमान में वह बेगूसराय जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी…
*वर्तमान में कोविड संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोविड संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं, जिसका सघन अनुश्रवण करते रहें। उन्होंने कहा कि सभी को यहीं रोजगार मिले, यह हम सबकी इच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा…
*सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय एवं अपर सचिव आपदा प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार एवं अपर सचिव आपदा प्रबंधन रामचन्द्र डू ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री के स्तर पर लगातार गहन समीक्षा की जा रही है और लोगों को सहायता प्रदान करने के लिये…
*झारखण्ड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखण्ड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि राजेन्द्र सिंह एक कुशल राजनेता थे। वह संयुक्त बिहार-झारखण्ड में भी मंत्री रह चुके थे। श्रमिक नेता के तौर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर…
*मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा है कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आये। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम…
*मुख्यमंत्री व क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए संवाद का सक्षिप्त अंश। हर खबर पर पैनी नजर।*
जमुई के प्रवासी श्रमिक कैलाश रविदास ने भावुक होकर कहा बिहार आकर सारा दर्द भूल गए। वंदना झा 1.स्थान- आई0टी0 केंद्र, सिकंदरा, जमुई मुख्यमंत्री- प्रवासी श्रमिक कैलाश रविदास से- यहां कब आए ? कैलाश रविदास- हम 23 मई को कोलकाता से यहां आये हैं सर। मुख्यमंत्री- वहां क्या करते थे ? कैलाश रविदास- हम वहां 25 साल से चप्पल की फैक्ट्री में सैंडल बनाने का काम करते थे। मुख्यमंत्री- यहां आकर कैसा लग रहा है ? कैलाश रविदास- भावुक होते हुये, सर, यहाॅ आकर बड़ी राहत मिली है। हम यहां…
*मुख्यमंत्री ने आज तीसरेे दिन भी 8 जिलों के 16 क्वारंटाइन केन्द्रों का किया वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण, रह रहे प्रवासियों से किया संवाद। हर खबर पर पैनी नजर।*
बिहार आकर सारा दर्द भूल गया- प्रवासी श्रमिक। वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज तीसरे दिन 08 जिलों के 16 क्वारंटाइन केन्द्रों पर उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। क्वारंटाइन केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, लोगों के रहने की व्यवस्था एवं केंद्रों की साफ-सफाई का मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर, बांका, कटिहार, जमुई, बक्सर, जहानाबाद, अरवल एवं मुंगेर के जिलाधिकारियों ने क्वारंटाइन केन्द्रों से अद्यतन…
