छपरा की ऋषिका अब हिंदी फिल्मों में भी नजर आएंगी। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- अगर दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो तमाम बाधाओं व समाजिक तानों के बावजूद इंसान अपनी मंजिल को प्राप्त कर ही लेता है। छोटे शहरो की बड़े अरमानो वाली बेटियों का जलवा इन दिनो इंटरटेनमेंट सेक्टर में कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। बिहार के छपरा की बेटी ऋषिका सिंह मुंबई मायानगरी में अपने हुनर के बल पर रुपहले पर्दे की स्टार के रूप में उभरी है। बड़े पर्दे के साथ ही छोटे परदे पर भी बिहारियों का जलवा है। इन्हीं…

*फिल्मों के लिए मुस्लिम लड़की बन गई हिंदू। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- भोजपुरी की माधुरी दीक्षित कही जाने वाले एक्ट्रेस रानी चटर्जी आज भले ही सिनेमा से दूर हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं है। दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने वेब सीरीज ‘मस्तराम’ में काफी बोल्ड रोल प्ले किया है। आगे भी वो ऐसे रोल करने के लिए तैयार है। रानी चटर्जी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका मुस्लिम नाम से हिंदू में बदलने के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा फैंस के दिलों में…

*भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े की जन्म दिवस पर विशेष साक्षात्कार। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- पाखी भोजपुरी फिल्मो और टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। कई भाषाओं में हिन्दी, मराठी, पंजाबी, गुजराती, तेलुगू फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकीं पाखी भोजपुरी भाषा की सफलतम अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनको भोजपुरी सिनेमा अवॉर्ड, भोजपुरी सिटी अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं। पाखी हेगड़े का जन्म 7 जून 1985 को मुंबई उपनगर बोरीवली के निकट वसई क्षेत्र में हुआ था। पाखी बचपन से ही नटखट थीं, सौंदर्य और प्रतिभा से पूर्ण पाखी ने अपना करियर अभिनय की बनाना…

*बिहार की राजनीति में सकारात्मक विकल्प को किया गया फौजी किसान पार्टी का गठन। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व आज प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक विकल्प को एक नई पार्टी की उद्घोषणा पटना में संवाददाता सम्मेलन के दौरान समाजसेवी (गंगापुत्र) विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा के संरक्षण में की गई। इस पार्टी का नाम ‘फौजी किसान पार्टी’ रखा गया, जिसका मुख्य उद्देश्य मुट्ठी भर लोगों के कब्जे से लोकतंत्र को बचाकर आम युवाओं तक पहुंचाना है। इस बारे में फौजी किसान पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 200…

*पवन सिंह के साथ डिम्पल सिंह की जोड़ी हुई हिट, बटोर रही हैं सुर्खियां। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह और सिनेतारिका डिम्पल सिंह की जोड़ी इन दिनों काफी हिट चल रही है और यह जोड़ी दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। गीत संगीत प्रेमी लोग लोकप्रिय हो रही इस नई जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और काफी सराहना भी कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ रोमांटिक सांग मीठा मीठा बथे कमरिया के वीडियो में पवन सिंह और डिम्पल सिंह की जोड़ी जबरदस्त कयामत…

*वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना सचिव, स्वास्थ्य सचिव एवं पुलिस मुख्यालय से ए०डी०जी० ने मीडियाकर्मियों को कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से उत्पन्न हालात के बाद सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं पुलिस मुख्यालय से ए०डी०जी० जितेन्द्र कुमार ने मीडियाकर्मियों को कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से उत्पन्न हालात के बाद सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। सूचना सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। शुक्रवार को क्षेत्रिय पदाधिकारियों से 31 मई के बाद…

*राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम०पी० वीरेन्द्र कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम०पी० वीरेन्द्र कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक और पत्रकार थे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण से तत्कालीन सोशलिस्ट पार्टी की सदस्यता ली थी। वह आपातकाल के दौरान जेल भी गये। वे भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी के साथ ही भारतीय प्रेस ट्रस्ट से भी जुड़े थे। उन्होंने राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र जैसे विषयों पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें साहित्य…

*छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि अजीत जोगी एक प्रख्यात राजनेता थे। उन्हें छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के पहले मुख्‍यमंत्री बनने का गौरव प्राप्‍त हुआ था। वह दो बार राज्यसभा तथा दो बार लोकसभा के सदस्य रह चुके थे। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश की राजनीति में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत…

*सभी जिलों में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ आइसोलेशन बेड्स की संख्या बढ़ायें, सभी जिलाधिकारी:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। कोरोना संक्रमण से बचाव का यही सबसे प्रभावी उपाय है। वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से प्रभावी नियंत्रण, निगरानी एवं रोकथाम हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति, ब्लॉक क्वारंटाइन सेंटर पर की गई व्यवस्था, जिले में ब्लॉक क्वारंटाइन सेंटर की…

*जिन श्रमिकों की क्वारंटाइन अवधि प्रोटोकाॅल के अनुसार पूर्ण हो गयी है, उन्हें दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष प्रयास कर रोजगार उपलब्ध कराया जाय। सभी संबंधित विभाग इसका अनुश्रवण करें:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 के मद्देनजर किये जा रहे कार्यो की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान बिहार के बाहर अन्य राज्यों में फॅसे लोगो को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्यमंत्री विशेष सहायतान्तर्गत आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से 1,000 रूपये की राशि दी गयी है किंतु कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनका बिहार के किसी भी बैंक में खाता संधारित नहीं था। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि…