*झारखण्ड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखण्ड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि राजेन्द्र सिंह एक कुशल राजनेता थे। वह संयुक्त बिहार-झारखण्ड में भी मंत्री रह चुके थे।

श्रमिक नेता के तौर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

Leave a Comment