*मुख्यमंत्री ने समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० विष्णुदेव मालाकार छात्र जीवन से ही जे०पी० आन्दोलन से जुड़े थे।

वह जीवनपर्यन्त सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे। वर्तमान में वह बेगूसराय जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

Leave a Comment