वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री ने आज दूसरे दिन भी 20 जिलों के 40 क्वारंटाइन केन्द्रों का किया वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण, रह रहे प्रवासियों से किया संवाद। मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्वारंटाइन केन्द्रों का किया अवलोकन एवं निरीक्षण। केन्द्र में रह रहे प्रवासियों के साथ मुख्यमंत्री ने किया संवाद। क्वारंटाइन केन्द्रों पर दी जा रही सुविधाओं से हुये रूबरू। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये क्वारंटाइन केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, रसोई घर, लोगों के रहने की व्यवस्था एवं केन्द्रों की साफ-सफाई का भी बारीकी से…
Category: पटना
*साइंस कॉलेज के छात्र वैभव ने लॉक डाउन में फेसबुक का सदुपयोग किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह पटना:- साइंस कॉलेज के छात्र वैभव ने लॉक डाउन में फेसबुक का सदुपयोग करते हुए Patna Science College PU:- Pride of Bihar नाम से एक पेज बनाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन , महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा लगातार ई कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं लेकिन शिक्षकों और छात्रों के बीच पारस्परिक संवाद स्थापित नहीं हो पाती थी। 15 दिनों पूर्व शुरुआत हुई इस प्लेटफॉर्म से एक हजार से ज्यादा बच्चे जुड़ चुके हैं , पटना विश्वविद्यालय के अलावा और भी संस्थान के बच्चे को भी लाभ इसके तहत…
*संगीता तिवारी खुद के प्रतिभा के दम पर भोजपुरी व हिंदी सिनेमा उद्योग में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली अभिनेत्री है। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह पटना:- अभिनेत्री संगीता तिवारी खुद के प्रतिभा के दम पर भोजपुरी व हिंदी सिनेमा उद्योग में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली अभिनेत्री है। संगीता तिवारी की सहजता उन्हें भीड़ से अलग करती है। संगीता तिवारी 15 अगस्त के दिन मुम्बई के गोरेगांव में पैदा हुईं। उनके पापा बॉलीवुड फिल्मों में ही सिनेमेटोग्राफर थे। बचपन से ही घर पर फिल्मी माहौल था। जब बड़ी हुईं तो कत्थक सीखने लगीं और कत्थक में विशारद कर लिया। मुम्बई विश्वविद्यालय से बीए किया। उन्होंने देशभर में कत्थक के शो किये। भोजपुरी…
*भोजपुरी गीतों के सुपरस्टार गीतकार सह बिहार सरकार में रह चुके हैं कला संस्कृति मंत्री और वर्तमान में है बिहार से भाजपा विधायक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- भोजपुरी के मशहूर गीतकार विनय बिहारी को बचपन से ही गाने और नाटक करने का शौक था। उनके गांव में जब भी नाटक होता वह जरूर हिस्सा लेते। इसके लिए उनको अपने पिता जी के खिलाफ जाना पड़ता था। पेशे से शिक्षक रहे विनय बिहारी के पिता को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था कि उनका बेटा नाटक खेले और गाने गाए। लेकिन विनय बिहारी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था जिसके लिए कई बार पिता से मार भी पड़ी। स्कूल की…
*विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य एवं संतान दायक के लिए वटसावित्री का व्रत किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह पटना/समस्तीपुर:-जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वटसावित्रि व्रत का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस व्रत की प्राचीन कथा है। यह व्रत अखंड सौभाग्य एवं संतान दायक यह व्रत प्रतिवर्ष ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है वट सावित्रि व्रत की यह कथा सत्यवान-सावित्रि के नाम से उत्तर भारत में विशेष रूप से प्रचलित हैं। कथा के अनुसार एक समय की बात है कि मद्रदेश में अश्वपति नाम के धर्मात्मा राजा का राज था। उनकी कोई भी संतान नहीं थी। राजा ने संतान…
*सभी को बिहार में ही दिया जायेगा काम। इच्छुक लोगों के बनायें जाॅब कार्ड। सभी को उनके स्किल के अनुरूप उपलब्ध करायें रोजगार:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों पर उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण एवं अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने 10 जिलों के 20 क्वारंटाइन केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। क्वारंटाइन केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, लोगों के रहने की व्यवस्था एवं केंद्रों की साफ सफाई का मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, रोहतास, गया, पूर्णिया…
*पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही सभी प्रवासी मजदूरों की डोर टू डोर विस्तृत स्क्रीनिंग करायी जाय:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही सभी प्रवासी मजदूरों की डोर टू डोर विस्तृत स्क्रीनिंग करायी जाय ताकि कोरोना से संबंधित कोई लक्षण हो तो तुरंत उसकी पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिये उपयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, इससे सभी की सुरक्षा हो सकेगी।…
*सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य तथा अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। कल हुई समीक्षात्मक बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट डेवलप करने का निर्देश दिया है ताकि विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने में…
*दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एस०ए० शाद के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एस०ए० शाद के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि एस०ए० शाद ने अपनी लेखनी की बदौलत विशिष्ट पहचान बनायी थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। वहीँ मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
*सभी प्रखण्डों में आधार कार्ड बनाने की स्थायी व्यवस्था शुरू की जाय। साथ ही सभी जिलों के जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डी0आर0सी0सी0) में ऑनलाइन आधार केन्द्र की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। जिनका आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनका आधार कार्ड गाइडलाइन के अनुरूप बनवाना सुनिश्चित किया जाय:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
जन वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करें। किसी भी सूरत में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी:- मुख्यमंत्री। वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी समय से लाॅकडाउन चल रहा है इसलिये समाज की अंतिम पंक्ति में रह रहे लोगों पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है। सरकार द्वारा अत्यंत निर्धन एवं गरीब परिवारों…
