वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रो में गरीब व जरूरतमंद लोगो के बीच भोजन वितरित किया तथा जितवारपुर चौक पर श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में बनाये गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण समस्तीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ किया l उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा कि सभी गरीब व जरुरतमंदो को राशन समय पर मिलना चाहिए,और कहा कि बहुत सारे गरीब लोग ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है , उनके लिए भी कोई उपाय किए जाने…
Category: समस्तीपुर
*राजद बिहार प्रदेश सचिव ने बयान जारी कर कहा की उत्तर प्रदेश पहुँचे मज़दूरों के साथ क्रूरता से केमिकल की बौछार की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- राजद बिहार प्रदेश सचिव ने बयान जारी कर कहा की लॉकडाउन के बाद पिछले कुछ दिनों से जैसे-तैसे अपने घर पहुँचने की जद्दोजहद में हज़ारों ग़रीब और मज़दूर दिल्ली एनसीआर सहित के बड़े-बड़े शहरों को छोड़ कर किसी भी तरह अपने घरो की ओर लगातार वापस आ रहे है। वहीँ उत्तर प्रदेश पहुँचे मज़दूरों के साथ क्रूरता से केमिकल की बौछार की गई। यह सब इस नाम पर किया गया है कि उनसे वायरस को ख़त्म किया जाए। बिहार प्रदेश राजद के सचिव जवाहर लाल राय…
*ताजपुर प्रखंड के कई पंचायतो में टेम्पु से प्रचार -प्रसार कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के भेरोखड़ा पैक्स अध्यक्ष मो० कुर्बान ने भेरोखड़ा पंचायत सहित ताजपुर प्रखंड के कई पंचायतो में टेम्पु से प्रचार -प्रसार कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। वहीँ लोगो को 14 अप्रैल तक घरो में ही रहने, दिन में 04 से 05 बार हाथो को हैंड वाश से धोने, मास्क का प्रयोग करने, शोशल डिस्टेंस का पालन करने, कोरोना से बचाव हेतु विशेष जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 104 पर फोन करने की अपील किया है। उन्होंने…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिए दिशा- निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा- निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर स्थित जिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पशुपालन पदाधिकारी, नजरत उप समाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ कैंप में रह रहे लोगों की प्रखंडवार अपडेटेड डाटा बैठक के…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में प्रखंड के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से पंचायत के मुखिया ने भी भाग लिया।जिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पशुपालन पदाधिकारी, नजरत, उप समाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में…
*कोरोना वायरस महामारी को लेकर गाँव के लोगो को किया जागरूक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखण्ड क्षेत्र के किशनपुर बैकुन्ठ गाँव में भाजपा युवा जिला कोषाघ्यक्ष अविनाश सिंह चन्देल के द्वारा अपने निजी कोष से अंतरराष्ट्रीय महामारी कोरोना वायरस की संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे गाँव के गली, महोल्ला, सभी घर दरवाजा, मंदीर, सार्वजनिक स्थान को दवा से स्नेटाईज किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी गरीब व्यक्ती को साबून, स्नेटाईजर, मास्क, हैडवॉस और कई जरूरत मंद समान वितरण किया और लोगो को जगरूकता किया गया। वहीँ सरकार द्वारा 14 अप्रेल तक देश मे…
*जिले के लाल डॉ० कुंदन कुमार रॉय ने तीसरी मिथिला पेंटिंग बनाई, इस पेंटिंग के जरिए उन्होंने कोरोना के लक्षण को दर्शाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झासमस्तीपुर । समस्तीपुर:- जिले के लाल डॉक्टर कुंदन कुमार रॉय ने प्रधानमंत्री के आह्वान के सपोर्ट मे तीसरी मिथिला पेंटिंग बनाई। इस पेंटिंग के जरिए उन्होंने कोरोना के लक्षण को दर्शाया गया है। इसके पहले अखंड भारत व 21 दिन का लाॅकडाउन पर बनी तस्वीर सम्पूर्ण भारत को जागृत करने में सफल हुई। इस पेंटिंग शोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई। वहीँ प्रधानमंत्री का सफल प्रयास है 21 दिनों के लिए भीड़-भाड़ और कोरोना के सम्पर्क से भारत वासियों को दूर रखने का अच्छा कार्य है। इस कठिन समय…
*राष्ट्रीय जनता दल ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि बिहारी मजदूरों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नहीं है:- जवाहर लाल राय। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि बाहर से आ रहे बिहारी मजदूरों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नहीं है। वहीँ दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आ रहे बिहारी मजदूरों का कोई जांच भी नहीं हो रहा है। लोग किसी प्रकार अपने घर पहुंचना चाह रहे हैं। सरकार ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं वह नंबर जल्द लगता ही नहीं है। बाहर से लोग घर पर धड़ल्ले से आ…
*सड़क मार्ग से पैदल जाते हुए मजदूरों को भोजन की व्यवस्था मुखिया राजीव कुमार राय व समाजसेवियों के द्वारा की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- लॉकडाउन की वजह से हजारों दिहाड़ी मजदूरों पर रोजगार का संकट छाया हुआ है और उन्हें खाने-पीने की चीजों के लाले पड़ गए हैं। फैक्ट्रियां, दुकानें, ढाबे बंद हुए तो इनके पास काम नहीं रह गया है। ऐसे माहौल में उन्हें घर लौटना ही एकमात्र विकल्प दिख रहा है। घर जाने के सारे साधन बंद हैं तो पैरों का सहारा बचा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बिहार के बाहर फंसे हुए मजदूरों का घर आने का क्रम जारी है। ऐसी स्थिति में जब 22…
*विधायक आलोक कुमार मेहता ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने विधायक निधि कोष से पचास लाख रुपये की अनुशंसा कोरोना उन्मूलन कोष में किया है। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना महामारी के निपटने के लिए अपने विधायक निधि कोष से (50,00000) पचास लाख रुपये की अनुशंसा कोरोना उन्मूलन कोष में किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उक्त 50 लाख रु० की राशि से उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत उजियारपुर तथा दलसिंहसराय प्रखंड के अस्पतालों में वेंटिलेटर लगाने, कोरोना जाँच उपकरण (PCR Kit) खरीदने एवं साबुन, हैंड सेनिटाइजर खरीद कर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र…
