*विधायक आलोक कुमार मेहता के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार व स्थानीय राजद नेताओं के साथ अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामाग्री लेकर पहुंचे। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलामेघ में गत दिनों आग लगने से कई परिवारों की गृहस्थी जल कर राख हो गई थी। वहीँ गरीब परिवारों के फुस के मकान व उनकी गाढ़ी कमाई की गृहस्थी जलकर राख होने की वजह से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार व स्थानीय राजद नेताओं के साथ अग्नि पीड़ित  परिवारों के बीच खाद्य सामग्री लेकर…

*राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने किसानों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए फ़ीस माफ़ कराने हेतु अपेक्षित पहल करने की मांग सरकार से की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने किसानों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए तीन माह का फ़ीस माफ़ कराने हेतु अपेक्षित पहल करने की मांग बिहार सरकार से की है। उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि फ़रवरी तथा मार्च माह में ओलावृष्टि तथा तेज बारिश व आंधी से किसानों की फ़सल बर्बाद हो गई है। अब कोरोना महामारी के कारण ग़रीब, किसान, मज़दूर और छोटे व्यापारी वर्गों को खाने के लाले पड़ रहे है। बिहार के लाखों ऐसे किसान है जिन्होंने…

*रालोसपा के प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने अग्नि पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचकर कोरोणा संक्रमण के रोकथाम को लेकर सेनेटाइजर, मास्क, साबुन सहित राहत सामग्री आदि का वितरण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलेके रालोसपा के प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड के बेलामेध पंचायत के वार्ड 4 में अग्नि पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचकर कोरोणा संक्रमण के रोकथाम को लेकर सेनेटाइजर, मास्क, साबुन सहित राहत सामग्री आदि का वितरण किया। अग्निकांड स्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों का अग्निकांड में सबकुछ जलकर राख हो गया। आज यह परिवार भगवान भरोसे अन्न का मोहताज बनकर जीने को मजबुर हैं। अग्निकांड में जानमाल को छोड़कर पशु तक झुलस गए।…

*पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर जरुरतमंद एवं मिडिया कर्मीयों के बीच सुरक्षा की दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवी संस्था के द्वारा मास्क, ग्लब्स और साबुन इत्यादि वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के महात्मा गली धर्मपुर स्थित ऑफिस पर कोरोना वायरस महामारी संक्रमण से बचाव हेतु पत्रकारों के बीच नाबार्ड चैनल पार्टनर अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के द्वारा मास्क, ग्लोवस, साबुन, फाईल, पैड, पेन वितरण किया गया। वहीँ अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन (औसेफा) के निदेशक देव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ अपनी जान को जोखिम में डालकर न्यूज कवरेज के लिए जाते है, लोगों के बीच सूचना का प्रसार करने, आम आदमी का अधिकार के साथ ही कोविड19 के बारे में जागरूक करने एवं दिन-रात…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ नगर परिषद समस्तीपुर और नगर पंचायत दलसिंहसराय, रोसड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने वीसी…

*अग्नि पिड़ितो के बीच सांसद प्रिंस राज के त्वरित पहल पर अनाज वितरण लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के दुधपुरा पंचायत गरुआरा ताल दशहरा गांव मे अग्नि पिड़ितो के बीच सांसद प्रिंस राज के त्वरित पहल पर अनाज वितरण लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। आज समस्तीपुर प्रखण्ड के गरुआरा ताल दशहरा गांव मे 11 अग्नि पिड़ितो के बीच राहत सामग्री वितरण लोजपा कार्यकर्ताओं ने किया एवं सरकारी अधिकारियों से पिड़ितों को अविलंब सरकारी आपदा राहत सामग्री एवं मुआवजा उपलब्ध कराने को लेकर बात की गई। सरकारी पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि हर हाल मे अग्नि पिड़ितो परिवार को हर संभव मदद किया जायेगा।…

*विधायक आलोक कुमार मेहता के निजी कोष से उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में गरीब, जरूरतमंद तथा आइसोलेशन में रह रहे लोगो के बीच सामाग्री वितरित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना महामारी से बचाव हेतु उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता के निजी कोष से उजियारपुर प्रखंड के अंतर्गत गरीब, जरूरतमंद तथा आइसोलेशन में रह रहे लोगो के बीच साबुन, मास्क, ग्लोब्स आदि वितरित किया गया। वहीँ विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार तथा प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रमोद राय के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर, करिहारा, निकसपुर, रायपुर, कमला, महिसारी, पतैली, मुरियारो, अंगारघाट, चैता दक्षिणी, रामचंद्रपुर अंधैल, मथुरापुर, परोड़िया आदि पंचायतो में जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीँ लोगों के हाथों को हैंड…

*प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा युवा जिला कोषाघ्यक्ष अविनाश सिंह चन्देल ने दीपक जलाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- भारत के प्रधानंमत्री के आह्वान पर वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा जिला कोषाघ्यक्ष अविनाश सिंह चन्देल ने 5 अप्रैल की रात्रि 09 बजे दीपक जलाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया। इसके साथ 9 सुत्र का संकल्प भी लिया, साथ ही उनके आह्रान पर क्षेत्र के हजारो लोगो ने भी घर की बत्ती बुझाकर 09 मिनट तक दीप जलाकर एकजुटता का परिचय दिया। वहीँ किसनपुर बैकुन्ठ आवास पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में परिवार, मित्र भी अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर अविनाश सिंह चन्देल…

*भारत का मानचित्र बनाकर व भारत माता की तस्वीर सहित तिरंगा झंडा के साथ दीप जलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

अंतर्मन के प्रकाश का दीपक जलाया वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड के नत्थूद्वार गांव के युवाओं ने पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा एवं रवि कुमार के नेतृत्व में भारत का मानचित्र बनाकर एवं भारत माता की तस्वीर व तिरंगा झंडा के साथ 105 दीप जलाया। वहीँ युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, कोरोना हारेगा भारत जीतेगा, जय हिंद जय भारत के नारों के साथ उत्सुकता पूर्ण दीप जलाया। त्रिपुरारी झा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाह्न पर कोरोना वायरस जैसे महामारी रूपी अंधकार को दीप…

*प्रधानमंत्री के आह्वन पर अपने घर के दरवाजे पर मोमबत्ती व दीप जलाकर कोरोना वायरस के संक्रमण को देश से भगाने के लिए राष्ट्र शक्ति का समर्थन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- प्रधानमंत्री के आवाह्न पर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के बजंरग दल संयोजक और सभी बजरंगी भाईजान मिलकर अपने-अपने घर के दरवाजे पर अपने प्रिय प्रधानमंत्री के एक आह्वन पर अपने घर के दरवाजे पर मोमबत्ती व दीप जलाकर कोरोना वायरस के संक्रमण को देश से भगाने के लिए राष्ट्र शक्ति का समर्थन किया। वहीँ घरों की लाईट बुझाकर अपने घर के बालकोनी से मोमबत्ती, दिप जलाकर एकता का परिचय दिया। जिसमें खुद बजरंग दल प्रखंड संयोजक आनंद कुमार झा, घनश्याम राय, रणवीर चौधरी, सुधीर झा, अप्पू…