*वैश्विक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk desk समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- स्पीहा के तत्वावधान में राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के मोहिउद्दीननगर शाखा सचिव संतोष कुमार की देखरेख में वैश्विक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं प्रतियोगिता तीन समुहों में आयोजित की गई। सुपर सीनियर ग्रुप में सुरत प्यारी और आकांक्षा ने हिस्सा लिया, जबकि सीनियर वर्ग में अनुराग कुमार, प्रकाश कुमार, अगम जायसवाल, अलख जायसवाल एवं विकास कुमार ठाकुर ने भाग लिया और जुनियर वर्ग में रीषु राज और आदित्य कुमार सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति बच्चों…

*सैकड़ों आधार कार्ड फेंका मिला, जाँच में जुटे अधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के भटगामा वार्ड नम्बर-2 मुस्लिम टोले के समीप रविवार को बलान नदी के किनारे सैकड़ों आधार कार्ड फेका मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित एसडीओ के दिया है। वहीं अधिकारी जाँच में जुटे हैं की आखिर किन-किन लोगों का आधार कार्ड यहाँ फेंका गया और किसने इतने आधार कार्ड को यहाँ फेका है।

*प्रकृति की विनाशलीला रोक सकती है चेतनावान:- राहुल राजर्षी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जनमानस आदिकाल से ही ना केवल मनुष्य बल्कि अस्तित्व की प्रत्येक चीजें जिनमें प्रबल रूप से प्राण स्पंदित होती है या नहीं भी तो भी पारस्परिक तौर पर धरा पर जीवन सिंचित करती आ रही है। जैसे-जैसे मानवीय सभ्यता का कालानुक्रम विकास हुआ उसके तर्क करने बुद्धि आदि पहलुओं में आश्चर्यजनक विकास हुई और इसी बौद्धिक क्रांति ने दुनिया में वैज्ञानिक क्रांति को जन्म दिया और पूरी मानव जाति को नई-नई अविष्कारों से अचंभित किया। इन चमत्कृत कर देने वाले आविष्कारों की दौड़ में एक चीज…

*नगर परिषद की स्वीकृति मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी। जार खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार सरकार द्वारा नवसृजित नगर परिषद में शाहपुर पटोरी एवं ताजपुर को शामिल करने पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर किया। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं मोरवा विधायक रणविजय साहू को धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि शाहपुर पटोरी व  ताजपुर क्षेत्र के लोगों की यह चिर प्रतिरक्षित मांग थी, जिसके लिए राजद कार्यकर्ता लगातार संघर्षरत थे। विगत  विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तरफ से जारी किए गए मेनिफेस्टो में भी शाहपुर पटोरी एवं ताजपुर को नगर निकाय के रूप में मान्यता दिलाने की बात…

*पदाधिकारी की विदाई समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा/ टिंकू कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर मनरेगा भवन परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सह संचालन उप प्रमुख राजेश राय ने किया। वहीं मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार राय की विदाई सह सम्मान समारोह किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत समिति, मुखिया, सभी दल के नेता उपस्थिति थे। इस कार्यक्रम के मौके पर सूरज कुमार, राघवेंद्र कुमार, विजय शर्मा, रविशंकर सिंह, प्रभात कुमार, देव शंकर ठाकुर, प्रभाकर कुमार, राजीव कुमार पिंटू, राम बाबू राय, अनामिका देवी सहित अन्य लोग…

*थाली पीटकर तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग किया:- माले। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में तीनों कृषि कानून रद्द करने, अंबानी- अडानी से यारी और किसानों से गद्दारी बंद करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी करने, तय समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीद को गारंटी करने, मन की बकबास बंद कर किसानों की बात सुनने, किसानों को नि: शुल्क बिजली- पानी- खाद- बीज- कृषि संयत्र देने, कृषि लोन माफ करने समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को मोतीपुर वार्ड-10 के पास आलू की खेत में अखिल भारतीय किसान महासभा के झंडे, बैनर तले…

*नगर निगम व नगर परिषद का दर्जा मिलने पर माले ने निकाला विजय जुलूस। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनुमंडल व विधानसभा का दर्जा देने को लेकर संघर्ष तेज होगा:- बंदना सिंह। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड वासियों समेत भाकपा माले के लंबे संघर्ष से ताजपुर बाजार को नगर परिषद का दर्जा मिलने की खुशी में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मोतीपुर वार्ड- 10 से अपने-अपने हाथों में कार्डबोर्ड, झंडे, बैनर लेकर एक- दूसरे को अबीर लगाते हुए डफली की गुंज पर विजय जुलूस निकाला। वहीं मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद गांधी चौक पर सभा में तब्दील हो…

*विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस गीता जयंती। हर खबर पर पैनी नजर।* 

रवि शंकर चौधरी समस्तीपुर:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर को गीता जयंती मनाई गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार मा्घ शीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। गीता जयंती का महत्व सनातन धर्म में बहुत ज्यादा है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन महाभारत युद्ध से पहले अर्जुन को भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। गीता महत्त्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। *आइए जानते हैं:-* गीता जयंती क्यों मनाई जाती, गीता जयंती के पर्व पर…

*कोरोना वायरस के मद्देनजर सादगी से मनाई जाएगी क्रिसमस। हर खबर पर पैनी नजर।*

गिरिजाघरों में अनावश्यक भीड़ की इजाजत नहीं। वन्दना झा दरभंगा:- कोरोना वायरस का असर क्रिसमस पर भी देखने को मिल रहा है. प्रभु ईसा मसीह की याद में सिर्फ प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा. किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. चर्च में मास्क पहनकर एंट्री मिलेगी. इसके पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेनिटाइजेशन से गुजरना होगा. चर्च में भीड़भाड़ की रोकथाम के लिए दो शिफ्ट्स में प्रार्थना सभा होगी. क्रिसमस पर ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं. स्थानीय चर्च के पादरी…

*स्थायी साधनों को अपनाने में भी महिलाओं ने दिखाई दिलचस्पी, पहले की तुलना में अंतरा इंजेक्शन तथा कंडोम का इस्तेमाल भी बढ़ा। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा मधुबनी:- विगत 5 सालों में जिले  में 47.4 प्रतिशत महिलाओं ने परिवार नियोजन के किसी भी साधन को अपनाने में दिलचस्पी दिखाई है. हाल ही में जारी किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के अनुसार  जिले में में परिवार नियोजन के अस्थाई साधन के इस्तेमाल में भी वृद्धि पाई गई है , जो परिवार नियोजन कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन की तरफ इशारा कर रही है. बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रमों की सफलता बेहद…