*पत्रकार ने किया अंगवस्त्र वितरण का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड के अजना ग्राम निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार शर्मा एवं पत्रकार विकास पाराशर के द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर माता स्वरूप असहाय गरीब कन्याओं के बीच एक दर्जन फ्रॉक और सलवार सूट का कपड़ा वितरण अपने आवास परिसर में किया। वितरण कार्यक्रम के समय गांव की कई महिलाएं सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे उक्त कार्य की सराहना प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, प्रशांत सिंह, पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर, मंटू जी, दवा के थोक विक्रेता राहुल ठाकुर, व्यवसायी अजीत गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य…

*लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम के मौके पर युवा लोजपा नेता राजा पासवान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी जी को नाथूराम गॉडसे ने हत्या कर दिया था। वहीँ बापू एक स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं अध्यात्मिक नेता थे। उनहोंने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित करते रहे थे। आज हम सभी समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने…

*लोजपा प्रदेश संगठन का विस्तार किया गया, लोगों को मिली जिम्मेदारियां, बधाई देने वालों का लगा तांता…। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर::- जिला के कल्याणपुर लोजपा प्रदेश पदाधिकारी के पद पर पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान को प्रदेश महासचिव, रोसड़ा के पूर्व चेयरमैन सत्येंद्र कुमार नायक को प्रदेश महासचिव, पूसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी को प्रदेश सचिव, खानपुर के चंद्रशेखर प्रसाद राय को प्रदेश सचिव, राजेश साहनी को प्रदेश सचिव, रंजीत कुमार सुमन को प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय लोजपा अध्यक्ष के रूप में चिराग पासवान को मनोनीत किया है। उक्त आशय की जानकारी हर्ष व्यक्त करते हुए जिला युवा लोजपा के अध्यक्ष मुखिया रविशंकर सिंह ने दी है । अन्य…

*सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी, प्रशासन है चुस्त-दुरुस्त, थानों में पड़े कई आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के अलग-अलग थानों में इस सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में कई आवेदन मां सरस्वती पूजा कमेटियों द्वारा दिया गया। इस बार के पूजा में एक विशिष्ट बात यह है कि जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन द्वारा एक आदेश जारी दिया गया है कि जिले में कहीं भी सरस्वती पूजा के दरम्यान डीजे, आर्केस्ट्रा एवं अश्लील गीत नहीं बजेंगे। शांति पूर्ण रूप से इस पर्व को मनाया जाना है। कई थानों ने शांति समिति की बैठक भी की गई है तथा आवेदनों को…

*शराब संबंधित मामले में तीन शराब तस्कर को मिली सजा। हर खबर पर पैनी नजर।*

एन के सिंह नवीन समस्तीपुर:- जिले के द्वितीय अपर सत्र न्यायधीश सह विशेष न्यायाधीश मध निषेध उत्पाद अधिनियम सत्य भूषण आर्य ने शराब तस्करी से संबंधित मामले में तीन आरोपियों को सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीँ स्पीडी ट्रायल के तहत उन्होंने इस मामले की सुनवाई पूरी की। समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी इंद्रजीत कुमार उर्फ बिट्टू तथा ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर निवासी लालबाबू साह को सात-सात वर्ष की सश्रम कारावास के साथ ही डेढ़ डेढ़ लाख रुपए आर्थिक दंड की सजा दी है।…

*मां शारदे की पूजा की तैयारियां पूरी, कल 30 जनवरी दिन गुरुवार को पूजा होगी। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार । समस्तीपुर::- जिले में बसंत पंचमी माघ मास शुक्ल पक्ष 30 जनवरी 2020 गुरुवार को मनाई जाएगी। छ: ऋतुओं में सबसे लोकप्रिय ऋतु बसंत ऋतु को माना गया है। बसंत पंचमी को श्री पंचमी, अबुझ मुहूर्त, ऋतु पंचमी आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन ज्ञान, विज्ञान, बुद्धि, विद्या, विनम्रता एवं संपूर्ण कलाओं की देवी मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। चकिया मां की नवरात्रा का समय चल रहा है सभी मंदिरों में पूजा-पाठ जारी है इसी क्रम में पांचवें दिन मां दुर्गा के…

*NRC, CAA, NPR के खिलाफ किया रोड जाम, लोग हुए परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिला में NRC, CAA, NPR को लेकर जिला वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन रोड जाम की खबरें आ रही है। आज भी वाम दल के अह्वान पर भारत बंद के समर्थन करते हुए सभी घटक दलों ने समस्तीपुर ओवर ब्रिज के निकट मुफस्सिल थाना के सामने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को घंटों जाम रखा। जिस कारण पूरे बाजार में गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा, चारों तरफ की सड़कें अवरुद्ध जिस कारण बाजार वासियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।…

*अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, हुई मौत हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है एक के बाद एक घटनाएं होती चली जा रही हैं। अपराधी पूर्णरूपेण बेखौफ हो चुके हैं। जिसे जब चाहते हैं मौत के घाट उतार देते हैं और फरार होने में सफल रहते हैं। इसी क्रम में एक घटना शिवाजी नगर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां कि अपराधियों ने एक मुखिया के पुत्र वधू को एक के बाद एक फायरिंग में गोली मार दी। जख्मी हालत में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते…

*कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश अलर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा, कोरोना वायरस एक खतरनाक स्टेज पर पहुँच गयी है। जरूरत है इस वायरस को समझने की ओर इसके रोकथाम की। इसकी लपटे भागलपुर तक पहुच चुकी है। इस वायरस को लेकर जेएल एमसीएच के अधीक्षक डॉ. आर सी.मंडल ने विस्तार से बताया, इसके रोकथाम के लिए क्या किया जा सकता है, उपायों को भी बताया। कोरोना वायरस बेहद आम होते हैं। इसके शुरुआती लक्षणों से अंदाजा लगाया जा सकता है, सांस लेने में थोड़ी तकलीफ़, खांसी या फिर बहती हुई नाक। लेकिन कोरोना परिवार के कुछ वायरस बेहद…

जिले के लाल ने किया कमाल, गिनीज बुक आफ व्लर्ड रिकार्ड का हिस्सा बने सुमित।

नीतीश कुमार सिंह भागलपुर/नवगछिया:- नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के जहागीरपुर बैसी गांव के अवधेश कुमार यादव के पुत्र सुमित कुमार यादव का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। 24 वर्षीय सुमित नवोदित गायक और संगीतकार है। 24 जनवरी को एमेजोन के प्रायोजन में मुंबई में आयोजित लारजेस्ट सिनेमेटिक म्युजिक बैंड आफ वर्ल्ड के कार्यक्रम लाइव 1000 की टीम में सुमित भी शामिल था, लाइव थाउजेंट के 1046 म्युजिशियनों ने सुमित भी शामिल था। सबों ने चर्चित संगीतार प्रीतम के नेतृत्व में कबीर खान की…