*लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा।

समस्तीपुर:- जिले में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस कार्यक्रम के मौके पर युवा लोजपा नेता राजा पासवान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी जी को नाथूराम गॉडसे ने हत्या कर दिया था। वहीँ बापू एक स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं अध्यात्मिक नेता थे।

उनहोंने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित करते रहे थे।
आज हम सभी समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया है कि उनके पदचिन्हों पर चलेंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष रविशंकर सिंह, उमाशंकर मिश्रा, निरज भारद्वाज, राजीव कुमार, मुरारी तिवारी, रीता पासवान, जीवछ पासवान, रामएकबाल पौदार, विनोद सिंह, विनोद राय सहित इत्यादि लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment