*मुख्यमंत्री ने आज ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन। नूतन चर्चा मासिक पत्रिका द्वारा श्री.ष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजकों ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने कुल 15 शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह, चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। बिहार पुलिस के सात, सी0आर0पी0एफ0 के तीन और सी0आई0एस0एफ0 के पाॅच शहीदों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आयोजकों…

*विशेष छापेमारी में 26 गिरफ्तार, 23 गए जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

261 वारंटो का हुआ निष्पादन चार थाना क्षेत्रों में चलाया गया था विशेष छापामारी अभियान विवेक कुमार यादव मुंगेर:- जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान 26 फरारियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार 26 फरारी में 23 को न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किया गया. इस दौरान 261 वारंटों का निष्पादन किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कासिम बाजार, मुफस्सिल, कोतवाली और धरहरा थाना क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया था. पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित वारंटों की समीक्षा के दौरान उक्त थाना…

*एक ऐसा अनोखा शिवालय, जहाँ एक साथ ग्यारह शिवलिंग की पूजा की जाती है। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार का एक एेसा अनोखा शिवालय है जहां एक साथ ग्यारह शिवलिंग की पूजा की जाती है। यहां ग्यारह शिवलिंग एक साथ विराजमान है। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर राजनगर प्रखंड क्षेत्र का मंगरौनी गांव प्राचीन काल से तंत्र विद्या के साधकों लिए प्रसिद्ध रहा है। इस गांव में प्राचीन शक्तिपीठ बूढ़ी माई मंदिर, भुवनेश्वरी देवी मंदिर अवस्थित हैं। माता भुवनेश्वरी मंदिर के बगल में ही अपने आप में अद्भुत एकादशरूद्र शिव विराजमान हैं।लगभग आठ फुट लंबे व पांच फुट चौड़ाई में बनी एक ही…

*सरस सलिल सिने अवार्ड 2020 में बेस्ट पी.आर.ओ अवार्ड से नवाजे गये सबसे कम उम्र के स्टार प्रचारक। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:-बीती शाम बस्ती में आयोजित सरस सलिल सिने अवार्ड 2020 में तेजी से उभरते हुए स्टार प्रचारक आर्यन पांडेय को बेस्ट पी.आर.ओ अवार्ड 2020 से नवाजा गया। ये उनका बतौर पी.आर.ओ पहला अवार्ड हैं! आप सभी को जानकर हैरानी होगी की बतौर पीआरओ सबसे कम उम्र और समय में अवार्ड से सम्मानित होने वाले एकमात्र पीआरओ हैं आर्यन पांडेय। यही नहीं पुर्वान्चल से भी ये अवार्ड जीतने वाले पहले पीआरओ हैं आर्यन पांडेय। इससे पहले पुर्वान्चल से किसी ने इस अवार्ड को नहीं जीता था। पीआरओ आर्यन…

*पंगेबाज 28 फरवरी से बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- राऊडी हीरो प्रेम सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म पंगेबाज 28 फरवरी से बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर प्रदर्शित की जायेगी। प्रेम सिंह के लाजवाब अभिनय से सजी फिल्म पंगेबाज हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फ़िल्म के नायक प्रेम सिंह और नायिका तनु श्री की रोमांटिक जोड़ी काफी धमाल मचाने वाली है। प्रेम सिंह का एक्शन, इमोशन, रोमांस दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगा। उनका किरदार इस फ़िल्म में काफी चैलेंजिंग है। दर्शकों पर वे अपनी अमिट छाप छोड़ने…

*अपनी मिठास के लिए जानने वाली मोनालिसा का असली नाम….? हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- यह खूबसूरत और चुलबुली व हिंदुस्तान के उस शहर से आती है, जो अपनी मिठास के लिए जाना जाता है. मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह कोलकाता में पली-बढ़ी हैं. यह कहना गलत नहीं संघर्ष गाथा होगा कि किस्मत उन्हें पश्चिम से पूरब खींचकर ले गई. अंतरा एक मध्यमवर्गीय परिवार की होनहार लडक़ी हैं. उन्होंने संस्कृत में ऑनर्स किया है. लेकिन उनका बचपन का सपना था बड़े पर्दे पर खुद को देखना, तो उसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी और परिवार की इच्छाओं के विरुद्व…

*जाने द्रोपदी ने कहाँ की थी भगवान् शिव की आराधना। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार के मोतिहारी शहर से 28 किमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित अरेराज में भगवान शिव का प्रसिद्व मंदिर है जो सोमेश्वर शिव मंदिर कहलाता है। बिहार में तीन शिव धाम प्रसिद्ध हैं। जिनमें अरेराज का स्थान सबसे उपर है। इसके बाद मुजफ्फरपुर के गरीब नाथ व बक्सर, ब्रह्पुर के शंकर मंदिर आते हैं। माना जाता है कि सोमेश्वरनाथ एक कामनापरक पंचमुखी शिवलिंग हैं। जिसपर सावन महीने में कमल का फूल व गंगा जल चढ़ाने से सारी मनोकामना पूरी होती हैं।इस मंदिर का जिक्र स्कंद, पदम व बाराह…

*आयुर्वेद चिकित्सक को मेटाबोलिक चिकित्सा में मैसूर विश्वविद्यालय से मिला फैलोशिप। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार के मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड के खुरहान गांव निवासी चर्चित आयुर्वेद चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सिंह को पोषण आर्थुसिटिकल एवं मेटाबोलिक चिकित्सा में मैसूर विश्वविद्यालय ने फेलोशिप दिया है.मैसूर विश्वविद्यालय के आई ओ ई हॉल में सौख्या फाउंडेशन जो इस कोर्स का कोऑर्डिनेटर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंडोनेशिया यूरोप नेपाल थाईलैंड एवं मलेशिया समेत 10 देशों के चिकित्सक छात्रों ने भाग लिया। कुल 25 चिकित्सकों को फेलोशिप की उपाधि मैसूर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री हेमंत कुमार के द्वारा व निमकाँम अध्यक्ष डॉ श्री…

*विश्व सनातन संसद के संस्थापक सह अध्यक्ष ने ऐतिहासिक कदम बताया। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- विश्व सनातन संसद के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रख्यात चिकित्सक डॉ० विजय राज सिंह ने शुक्रिया वशिष्ठ संस्थान के शुभारंभ को ऐतिहासिक कदम बताया। बिहार की राजधानी पटना के आशियाना नगर रामनगरी मोर अभियंता नगर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉ विजय राज सिंह ने कहा कि समाज में जहा किसी को किसी के लिए कोई वक्त नहीं है ऐसे समय में भूषण कुमार सिंह बबलू और मुकेश कुमार सिंह के द्वारा प्रारंभ किया गया संस्थान सही मायने में बिहार के निर्धन सह मेधावी छात्रों…

*हमारी कोशिश होगी की किसानों को अधिक से अधिक सहायता कर सकें:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

राज्य के कृषकों एवं कृषि प्रक्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में राज्य के कृषकों एवं कृषि प्रक्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान 27 किसान प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। भागलपुर के अशोक कुमार चैधरी ने हॉर्टिकल्चर, मुजफ्फरपुर के सतीश द्विवेदी ने हॉर्टिकल्चर, वैशाली के अनुराग कुमार ने केले के उत्पादन, किशनगंज के नागराज नकद ने ड्रैगन फ्रूट, औरंगाबाद के शिकेंद्र कुमार वर्मा ने स्ट्रॉबेरी, मोकामा के…