दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना जीविका के द्वारा रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया।

बिट्टू कुमार, भागलपुर:- जिले के पीरपैंती प्रखंड के प्रगति मैदान में दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना जीविका पीरपैंती के द्वारा रोजगार सह नियोजन मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्धघाटन फीता काट कर जिला परियोजना पदाधिकारी चंदन कुमार सुमन,प्रखंड बिकास पदाधिकारी रज्जन लाल निगम,रोजगार प्रबंधक अजय रंजन,महेशराम मुखिया प्रीति कुमारी,पैक्स अधयक्ष रंजीत साह, जिला परिषद पप्पू यादव, मुखिया पवन यादव,प्रखंड परियोजना पदाधिकारी बरुण कुमार,ने किया।मेले में कुल 12 कम्पनी ने अपना स्टॉल लगाया।मेले में इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों में उत्साह और दिलचस्पी काफी देखने को मिली।

*भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष के द्वारा जनसंपर्क अभियान। हर खबर पर पैनी नजर।*

बिट्टू कुमार भागलपुर:- जिले के पीरपैंती प्रखंड के भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष इंजीनियर प्रिंस कुमार के द्वारा सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित छेत्र के जनता से मिलकर पार्टी और जनता के जरूरत मंद कार्यों के प्रति हर संभव प्रयासरत रहेंगे । इसके अलवा अपने भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो मेरे प्रति विश्वास जाहिर कि है उस विश्वास और सम्मान को हर संभव पूरा करने के साथ अपने साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी को एक मुकाम तक पहुंचाने का काम करूंगा ।इस मौके पर उपस्थित सुबोध कुमार,राजीव…

*इंडियन रोड कांग्रेस के अधिवेशन का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाएगा जिमसें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक कुमार पटना बिहार। पटना:- पथ निर्माण विभाग द्वारा आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के 80वॉ वार्षिक तकनीकी प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र में किया गया। तकनीकी प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री नंद किशोर यादव, माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि नंद किशोर यादव माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार, अमृत लाल मीणा प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग, टोली बसर अध्यक्ष, आईआरसी आई के पांडेय, डीजी एवं विशेष सचिव…

*प्रखंड राजद की बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित सदरी काम्प्लेक्स में प्रखंड राजद ताजपुर की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष मोo अहमद रजा उर्फ मिंटू ने किया। बैठक में 21 दिसंबर को सीएए एवं एनआरसी जैसे काले कानून के विरोध में आयोजित बिहार बंद कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान शांतिपूर्ण बंदी एवं बंदी की पूर्व संध्या पर 20 दिसंबर को आयोजित मशाल जुलूस कार्यक्रम हेतु दिशा निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के…

*अधिकारियों के निरीक्षण में मध्यान्ह भोजन बंद, बच्चे और एचएम विद्यालय से नदारद। हर खबर पर पैनी नजर।*

अभिमन्यु सिंह बेगूसराय: जिले के एमडीएम निरीक्षक पदाधिकारी दिवाकर नंदन, दिगंबर मिश्रा, प्रखंड प्रमुख अंजना कुमारी व अन्य अधिकारियों की टीम ने बुधवार को खोदावंदपुर प्रखंड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सर्वप्रथम फफौत पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मटिहानी पश्चिम, राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकयद्दू मालपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलमल्ला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में नवसृजित विद्यालय मटिहानी में मध्यान भोजन बंद पाया गया. विद्यालय में एक सहायक शिक्षक अली अंसारी को छोड़कर शेष सभी बच्चे एवं एच एम विद्यालय से नदारद दिखे…

*वामपंथियों के द्वारा कैब एनआरसी के विरोध में बिहार बन्द को लेकर मिला जुला असर रहा। हर खबर पर पैनी नजर।*

मंसूरचक संवाददाता बेगूसराय:- जिले के मंसूरचक एनआरसी और कैब के खिलाफ वामपंथियों का बिहार बंद की घोषणा मंसूरचक में मिला जुला असर रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वामपंथियों के द्वारा कैब एनआरसी के विरोध में बिहार बन्द को लेकर पार्टियों के नेताओं एवं कार्यकर्ता इस कड़कड़ाती सर्दी में भी सुबह 9 बजे से ही सड़कों पर झंडा बैनर के साथ उतर गए थे। सीपीआई के अंचल मंत्री रामाधार ईश्वर के नेतृत्व में बंद समर्थकों का जुलूस निकालकर फाटक चौक बाजार मंसूरचक बाजार में जुलूस निकाल कर सड़क जाम…

*नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के खिलाफ एन एच 31 सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। हर खबर पर पैनी नजर।*

बेगूसराय संवाददाता बेगूसराय:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस कपाने वाली कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बेगूसराय में वामदलों के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून अधिनियम के विरोध में गुरुवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर के 1:30 बजे तक यानी चार घंटे तक एनएच 31 सड़क को जाम कर वामदलों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए और प्रदर्शन किया। वामदल के प्रदर्शनकारियों के द्वारा बस स्टैंड चौक, ट्रैफिक चौक ,सुभाष चौक ,सिंघौल चौक, जीरोमाइल चौक ,तेघड़ा, बछवाड़ा, मंसूरचक, साहेबपुर…

*मुखिया शालिनी देवी ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या 13 और वार्ड संख्या 01 में हर घर नल जल योजना का शुभारंभ स्थानीय मुखिया शालिनी देवी ने फीता काट कर किया। इससे पहले मुखिया शालिनी देवी ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया। इस कार्यक्रम में मुखिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जितवारपुर निजामत पंचायत स्मार्ट बनने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। रोज नए नए कार्य का शिलान्यास, नए-नए योजनाओं का उद्घाटन यहां हो रहा है।…

*सहायक थाना का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसएसपी आशीष भारती ने संयुक्त रूप से फिता कट कर किया। शयामा नंद सिह हर खबर पर पैनी नजर।*

शयामा नंद सिह भागलपुर:- जिले में बायपास पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भागलपुर – दुमका मुख्य मार्ग पर बायपास और सेंट ट्रेसा स्कूल के समीप नवनिर्मित बायपास सहायक थाना का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसएसपी आशीष भारती ने संयुक्त रूप से फिता कट कर किया। वहीं इस दौरान जिला अधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि बायपास सहायक थाना होने से ट्रैफिक का संचालन सुचारू रूप से हो पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जगदीशपुर और लोदीपुर के थाना…

*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार बंद की सफलता को लेकर पटना में जनसम्पर्क अभियान कर रहे भीम आर्मी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की तीव्र निंदा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राजद प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार बंद की सफलता को लेकर पटना में जनसम्पर्क कर रहे भीम आर्मी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर आजाद की गिरफ्तारी की तीव्र निंदा किया है। वहीँ प्रदेश की नीतीश सरकार के इस कृत्य की निंदा करते हुये कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं के उत्पीड़न की घटनाएं निरन्तर बढ़ती जा रही हैं।  उन्होनें कहा कि अमर आजाद की गिरफ्तारी…