Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर परिसर में शिविर के माध्यम से 317 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। विभिन्न कोटि के 317 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। पंजीकृत दिव्यजनों को कहा गया है कि सहाय्य उपकरण मिलने की तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। शिविर में आये लोगों के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क भी दिया गया।
Author: Editor en jefe
*डीवाईएफआई के शाखा सम्मेलन में चुने गए पदधारक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सैदपुर के प्रांगण में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के सैदपुर शाखा का सम्मेलन मणि भूषण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए डीवाईएफआई के जिला मंत्री महेश कुमार ने नौजवानों से रोजगार पाने की लड़ाई को तेज करने के लिए संगठित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों के चलते रोजगार के अवसर छीने जा रहे हैं। और रोजगार देने का वादा खोखला साबित हुआ है।…
*हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, एक अपराधी को किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में दिनांक:- 30/12/2020 को चकमेहसी थाना क्षेत्र में मो० शमशेर उर्फ हैप्पी (23 वर्ष) पिता मो० इस्लाम के अपहरण किए जाने की सूचना थाना को प्राप्त हुई थी। इस संबंध में प्रभात चौधरी तथा उसके पिता संजय चौधरी को नामजद करते हुए आवेदन प्राप्त हुआ था। जिस पर प्राथमिकी कांड संख्या 253/20 दिनांक 31/12/20 धारा 363/364 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अपहरण की घटना के चार दिन पश्चात शमशेर की लाश मधुबनी के खुटौना थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। कांड…
*पुलिस ने विदेशी शराब के साथ ट्रक को किया जप्त। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिन गुरुवार 21 जनवरी को जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में छिपाकर ले जा रही विदेशी शराब के बड़ी खेप को किया बरामद। वहीं पुलिस के द्वारा इसको लेकर एक ट्रक को जब्त किया गया है। जिसमें 1120 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है।
*मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में सायक्लोथों नाम से साइकिल रैली का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- भारत सरकार के खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट अभियान जिसे रेल मंत्रालय द्वारा भी सवंर्धित किया जा रहा है। जिसमें गतिशीलता प्रदान करने तथा रेलकर्मियों एवं उनके परिवार के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में दिनांक- 21/01/2021 को समस्तीपुर मंडल मुख्यालय में सायक्लोथों (CYCLOTHON) नाम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के प्रथम चरण में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, समस्तीपुर की अध्यक्षा कल्पना माहेश्वरी के द्वारा महिलाकर्मियों, स्काउट एवं गाइड के…
*विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों की आवश्यक बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DVG DESK समस्तीपुर:-जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों की आवश्यक बैठक प्रखण्ड पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में वेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण हेतु विद्यालय के शिक्षकों एवं निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों के बीच आपसी समन्वय आवश्यक है। चूंकि कोरोना काल में इस सत्र का अधिकांश समय विद्यालय बंद रहा…
*आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में किये जा रहे मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली पक्कीकरण निश्चय योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आपूर्ति, लोक शिकायत निवारण, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कोविड 19 एवं अंचल संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सिंघिया पंचायत समिति भवन में की गई। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि आरटीपीएस काउंटर पर किसी भी प्रकार का जाति, आवासीय, आय…
*जागरूकता कार्यशाला का आयोजन डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु की अध्यक्षता में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वावधान में स्वच्छता साक्षरता अभियान के तहत अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के द्वारा गोविंदपुर खजूरी पंचायत के महाबलीपुर गांव में जागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है। इसलिए पहले शौचालय फिर देवालय बनाए। खुले में शौच करने से अनेक प्रकार की बीमारी उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी लोगों को शौचालय बनवाने एवं उसका सही उपयोग करने पर बल…
*पूर्व विधायक मृतक सोनु राज के परिजन से मिलने पहुँचे। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बीते दिन जिले के विभूतिपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक रामबालक सिंह अपने अन्य जदयू कार्यकर्ता के साथ प्रखंड के बोरिया गांव में मृतक सोनू राज के परिजन से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाते हुए न्याय मिलने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजन के घर से सीधा विभूतिपुर पुलिस से संपर्क किया और थाने पर जाकर इस संबंध में थानाध्यक्ष के०सी० भारती से बातचीत किया। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, राजकुमार शर्मा, क्रांति कुमार, चांदनी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
*सरकारी तंत्र में कुहासा खत्म होने पर ही जनता का कल्याण संभव:- धीरेन्द्र कपूर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- वैश्विक महामारी के प्रभाव ने आम लोगों के जीवन के स्तर के साथ-साथ सरकारी तंत्र को भी काफी लंबे समय तक प्रभावित किया। इन दिनों कई थानों में प्रशासनिक व्यवस्था काफी सुस्ती और धीमी सी पड़ गई है। दिन प्रतिदिन देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कई थाने में पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर जानकारी देने के बावजूद भी कई दिनों तक टहलाते हुए सही समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाता। जिससे दोषियों या अपराधियों पर सही…
