*पूर्व विधायक मृतक सोनु राज के परिजन से मिलने पहुँचे। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- बीते दिन जिले के विभूतिपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक रामबालक सिंह अपने अन्य जदयू कार्यकर्ता के साथ प्रखंड के बोरिया गांव में मृतक सोनू राज के परिजन से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाते हुए न्याय मिलने की बात कही।

इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजन के घर से सीधा विभूतिपुर पुलिस से संपर्क किया और थाने पर जाकर इस संबंध में थानाध्यक्ष के०सी० भारती से बातचीत किया।

इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष  अशोक पटेल, राजकुमार शर्मा, क्रांति कुमार, चांदनी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment