हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

संजीव मिश्रा

भागलपुर/सबौर:-आखिरकार हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। रांची को मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम बनते ही एक्शन में हेमंत सोरेन, बुलायी कैबिनेट मीटिंग। हेमंत सोरेन ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ लेते ही हेमंत सोरेन एक्शन में नजर आए और उन्होंने कैबिनेट मीटिंग की।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेन के कैबिनेट में आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोग्ता को जगह मिली है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम पाकुड़ सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदग्गा सीट से विधायक हैं। राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानंद भोग्ता चतरा सीट से विधायक है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर विपक्षी एकता देखने को मिली। मंच पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व विपक्ष के अन्य बड़े नेता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment