*आइसा प्रखंड कमिटी के मुख्य पदधारकों की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में आइसा प्रखंड कमिटी के मुख्य पदधारकों की बैठक आइसा जिला सह सचिव जितेंद्र सहनी की अध्यक्षता में हाई स्कूल के मैदान में सम्पन हुआ। इस बैठक में 29 दिसंबर को CYSS के शादिक राजा के द्वारा अखवार में भेजा गया खबर को भ्रामक बताते हुए आइसा अध्यक्ष मो० जावेद ने कहा कि वह आइसा के साथ थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया इस प्रकार की खबर को उछाले जाने से वह आहत हैं। इस बैठक में उपस्थित में मो०…

*नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में किया गया रोड शो……। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर जिला अंतर्गत कल्याणपुर क्षेत्र में बिरसिंहपुर चौक जूना अखाड़ा के द्वारा एक रोड शो नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में निकाला गया। यह रोड शो मुक्तापुर गुमती से लेकर प्रखंड कार्यालय तक किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा इस विधेयक के विषय में जगह जगह पर जानकारी दी गई तथा लोगों को इस विधेयक के समर्थन में जागरूक किया गया। इस रोड शो की अध्यक्षता विजय ठाकुर शंकर ठाकुर निवर्तमान कल भाजपा मंडल महामंत्री के द्वारा किया गया। इस रोड शो में सैकड़ों लोगों…

*देश में लगी आग को बुझाने के लिए सरकार को बढ़ाना होगा कदम, योगी सरकार का कार्य सराहनीय है। हर कब्र पर पानी नजर।*

भागलपुर/सबौर:- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई प्रदेशों में प्रदर्शन जारी है।प्रदर्शनकारियों के द्वारा आगजनी सहित हिंसक कार्रवाई लगातार की जा रही है। दूसरी ओर उन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। देश के कुछ हिस्सों में कुछ लोगों के मारे जाने की भी सूचना मिल रही है। मृतक कहीं प्रदर्शनकारियों के द्वारा की गई हिंसा के शिकार हुए हैं, तो कहीं पुलिस फायरिंग से। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में हिम्मत…

*बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिला युवा कॉंग्रेस के द्वारा हाजीपुर मे हुई बिहार युवा कॉंग्रेस के पुर्व प्रदेश महासचिव राकेश कुमार यादव की अपराधियों के द्वारा निर्मम हत्या के विरोध मे अम्बेडकर स्थल के निकट बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कॉंग्रेस के अध्यक्ष एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने की। वहीँ जिला युवा अध्यक्ष एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने कहा की जिस तरह पुर्व युवा प्रदेश महासचिव राकेश कुमार यादव की हत्या अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की गई। इससे साफ जाहिर होता है…

*नागरिकता संशोधन कानून के सर्मथन में भाजपा घर घर जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेगी। हर खबर पर पैनी नजर।*

सुभाष कुमार बेगुसराय/बखरी:- नागरिकता संशोधन कानून के सर्मथन में भाजपा घर घर जाकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेगी। ये बातें बिहार सरकार के पूर्व गन्ना राज्यमंत्री भाजपा नेता अशोक महतो ने कही। वे नवगठित नगर मंडल की प्रथम बैठक को संबोधित कर रहे थे। नगर अध्यक्ष अमरनाथ पाठक की अध्यक्षता में आहुत बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान और बाद में बने बांगलादेश में वहां के अल्पसंख्यकों को दारूण यंत्रणा झेलनी पङ रही थी। अफगानिस्तान…

*स्थापना दिवस, संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार राय समस्तीपुर:- जिला काँग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में अखिल भारतीय काँग्रेस का स्थापना दिवस संविधान बचाव, दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एक रैली का आयोजन किया गया। रैली राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी स्मारक स्टेशन चौक समस्तीपुर पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया । रैली में बड़ी संख्या में काँग्रेसजन उपस्थित थे । रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में पहुँचा जहाँ झण्डोटोलन के उपरान्त एक सभा का आयोजन किया गया । सभा की अध्यक्षता जिला…

*हितकारी फाउंडेशन के तत्वाधान में पुस्तक का विमोचन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:-  जिले के झंझट टाइम्स अखबार कार्यालय में शनिवार को हितकारी फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वाधान में आज पुस्तक का विमोचन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता फाउंडर के सचिव अजीत कुमार ने किया। जिले के दर्जनों पत्रकारों को पाग, चादर और फूलो का माला भेंट कर उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। यह आयोजन कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित सैकड़ों विस्थापित परिवारों की बाढ़ से तंगहाली का समाचार पत्रों व दूरदर्शन में प्रकाशित खबरों को देखकर हितकारी…

*पहली कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

पद्माकर लाला। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण में पैक्स कार्यकारिणी की पहली बैठक बीसीओ सुधांशु कुमार की मौजुदगी में और पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जहां नवनिर्वाचित सदस्यों के आपसी परिचय के बाद पैक्स से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से धान अधिप्राप्ति, खाद की उपलब्धता व जन वितरण प्रणाली की दुकान खोलने तथा सुचारू रूप से चलाने का विचार एवं प्रस्ताव दिया। मौके पर नवीन कुमार सिंह,कामेश्वर सिंह,ललन कुमार सिंह,सोनी सिंह,कामिनी झा,दिनेश पासवान…

*एक ट्रक ने साइकिल सवार को मारा ठोकर, मौके पर हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाने क्षेत्र के कोठिया गाछी जनार्दनपुर के पास एक ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मार कर चलते बना। जिस कारण साइकिल सवार की मौत मौके पर ही हो गई। वहीँ मृत व्यक्ति की पहचान राम विनोद साह ग्राम जनार्दनपुर कोठिया के रूप में की गई है। मृतक साह भट्टी चौक से सब्जी लेकर अपना घर जनार्दनपूर लौट रहा था। इसी बीच समस्तीपुर से दरभंगा जा रही ट्रक ने घटना का अंजाम दिया। यह घटना शाम 5:30 बजे की है। इस घटना…

*प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक छतौना पंचायत में आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक छतौना पंचायत में आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता व संचालन प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने किया। इस बैठक के प्रारम्भ में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का अभिनन्दन फूलो कि माला, बुके, शाल व मोमेंटो से किया गया। वहीँ जल-जीवन -हरियाली योजना के नाम पर गरीबों को घर खाली करने की नोटिश का विरोध भी किया। स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि पहले गरीबो के पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए उसके बाद ही गरीबों…