*पहली डिलीवरी सिजेरियन हुई है तो दूसरी बार गर्भधारण करने से पहलें लें ब्रेक:- डॉ० प्रवृत्ति मिश्रा। हर खबर पर पैनी नजर।*

डिलीवरी के बाद खानपान पर रखें विशेष ध्यान, अपनाएं गर्भ- निरोधक साधन, सदर अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध। वन्दना झा मधुबनी:- गर्भावस्था हर महिला के लिए बहुत खास पल होता है। इस दौरान उनके शरीर में कई शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलाव आते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की अपनी सेहत के प्रति जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। इसका कारण है कि उनको खुद के साथ अपने गर्भस्थ शिशु का भी ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्वों, विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। आमतौर पर…

*गुप्त सुचना के आधार पर पुलीस ने देशी शराब किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टारा गांव से गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने शंकर सहनी पिता जगदीश सहनी, रामा सहनी पिता लक्ष्मी सहनी के घर से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया है। इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।वहीं पुलिस अरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

*राम जानकी महोत्सव शुरु। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डरोडी गांव में राम जानकी विवाह उत्सव का 84वां महासम्मेलन शुक्रवार से रामधुन के साथ शुरू हुआ। बताते चले कि हर वर्ष आयोजित होने वाली मिथिला संस्कृति कार्यक्रम के तहत लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है। यह महासम्मेलन चार दिनों तक चलेगा। जिसमें विधिवत् राम जानकी विवाह उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर आयोजन समिति के राम भारोष ठाकुर,दिनेश ठाकुर, कमलेश ठाकुर, माधव ठाकुर, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार राजा आदि ने बताया कि कोरॉना गाइडलाइन का पालन…

*वाणिज्य कर आयुक्त ने एक पिकअप गारमेंट्स पकड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में राज्य वाणिज्य कर पदाधिकारियों ने पिकअप पर लदी एक बोलेरो पिकअप गारमेंट्स वाहन को पकड़ा है। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप समस्तीपुर- दरभंगा सड़क पर एक पिकअप गारमेंट्स दरभंगा से समस्तीपुर जा रही थी। इसकी भनक राज्य वाणिज्य कर दरभंगा के सहायक आयुक्त राम प्रसाद राम, राजकिशोर साह ने स्थानीय थाने के सहयोग से पिकअप पर लदी 15 कार्टून गारमेंट्स को पकड़ कर थाना लाई। वहीं आज शुक्रवार को पकड़े गए कार्टूनों को खोल कर सहायक आयुक्त ने…

*भाकपा नेता की 22वीं पुण्यतिथि मनायी गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- भाकपा नेता स्व० विनोद मिश्र की 22 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। विनोद मिश्र हमेशा शोषित वंचित की आवाज बने रहे। वह जीवन भर पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास किया। उन्होंने समाज के अभिवंचित वर्गों में आत्मविश्वास भरने एवं उनके विकास के लिए प्रेरक बन कर कार्य किया। उक्त बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव विनोद मिश्र की 22 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जकजोहरा कबीर आश्रम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते माले अनुमंडल संयोजक संजीव कुमार आर्य ने…

*सीएचसी एवं एपीएसी में विशेष रुप से केंद्र के लिए अलग से ट्रांसफार्मर, 3 फेज का विद्युत कनेक्शन के साथ। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा मधुबनी:- विद्युतीकरण से वंचित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द ही विद्युतीकरण की कवायद तेज की जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर से नॉर्थ बिहार पावर वितरण कंपनी से करार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्य को अपने प्रमुख एजेंडे में शामिल किया है। इसके लिए प्रत्येक तीसरे दिन वीसी का आयोजन कर प्रगति के संबंध में सीएस तथा कार्यपालक अभियंता से विद्युत से संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त किया जा रहा है। इस क्रम में जिला स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीएचएम…

*मनरेगा में साढ़े आठ हजार मजदूरों को ही मिला काम। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:-  दूसरे प्रदेशों से घर लौटे मजदूरों को मनरेगा के तहत प्रखंड क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा  है। मजदूरों को जिस दर में जाॅब कार्ड उपलब्ध कराते हुए काम देने का आश्वासन दिया गया, उससे उलटा कार्य किया गया। करीब 15 दिनों पूर्व पंचायत समिति की हुई बैठक में यह मामला उठा भी और मनरेगा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों की लापरवाही पर सदन में चर्चा भी हुई। वहीं मोहिउद्दीननगर प्रखंड में मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यों के निष्पादन…

*पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर एसपी विकास वर्मन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक सवारों की बाइक की सघनता से जांच की गयी। वहीँ पीएसआई आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि एक बाइक सवार पर अर्थदंड लगाते हुए जुर्माने की राशि वसूली गई। इस मौके पर दारोगा रामजी यादव सहित थाने के पुलिस बल शामिल थे।

*बीआरसी में “चुप्पी तोड़ो” कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- महिलाओं में मासिक धर्म चक्र होना कोई अपराध नहीं, बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। जिस पर घर और समाज में खुलकर बात की जाए तो इस दौरान स्वच्छता के महत्त्व को भी समझा जा सकता है। पुरानी सोच व परंपरा को बदल कर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। उक्त बातें मोहनपुर बीआरसी के सभाकक्ष में आयोजित मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम को संबोधित करती बीइओ मंजु सिंहा ने कही। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम व रैंकिट बैंकाइजर के परियोजना प्रबंधक विकास…

*मोटरसाइकिल व देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/मोरवा:- जिले के हलई ओपी थाना क्षेत्र के मरिचा गांव से हलई पुलिस ने गस्ती के दौरान बीस लीटर देशी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने देशी शराब के साथ एक धंधेबाज युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पटोरी प्रखंड क्षेत्र के दरबार पंचायत के अकौना गांव निवासी रतन राय के पुत्र बसावन कुमार के रूप में की गई है। कारोबारी युवक अपनी मोटरसाइकिल से देसी शराब दरबा पटोरी की ओर ले जा रहा था।पुलिस के गस्ती के दौरान पुलिस को…