DkDesk समस्तीपुर:- बीते दिन जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बेलसंडी तारा पंचायत के आवास सहायक राजेश कुमार पासवान को अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करने को लेकर सेवा से मुक्त कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि आवास सहायक के द्वारा लाभुक खैरून निशा पति मोहम्मद सतिफ ग्राम पंचायत बेलसंडी तारा प्रखंड विभूतिपुर का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आई हुई थी लेकिन आवास सहायक के द्वारा उक्त लाभुकों को आवास का लाभ नहीं देकर पंचायत के ही एक गलत लाभुक मैमुन निशा जौजे मोहम्मद सलीम को गलत ढंग…
Category: Featured
*जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता ने रासपुर पतसिया पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पंचम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत पीसीसी सड़क का उदघाटन किया। वहीं भासिंगपुर से रानीगढ़ तक जाने वाली इस सड़क को सात लाख उन्नीस हजार एक सौ रूपये की लागत से निर्माण हुआ। इस मौके पर रामानंदी राम, मुकेश दास, शंभु राम,डब्लू चौधरी, सुरेश झा, धीरज सिंह, अनिल कुमार दास, कैलाश राम शामिल रहे।
*अनुशासनप्रियता के लिए याद किये जायेंगे ब्रजविलास बाबू:- विधायक।राजेश कुमार सिंह हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका को लेकर ब्रजविलास राय जितने चर्चित रहे, उससे कम उनकी अनुशासनप्रियता भी विख्यात रही। वह स्थानीय राजनीति में भी उसी प्रकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। उक्त बातें विधायक राजेश कुमार सिंह ने जलालपुर गांव में आयोजित एक स्मृति समारोह में शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी रहे स्व० ब्रजविलास राय एवं उनकी पत्नी शांति देवी की आवक्ष प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मुख्य अतिथि ने कही। वहीं विधायक ने स्थानीय राजनीति और शिक्षक समाज में…
*पैक्स उप निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए 4 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DKDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के रासपुर पतसिया पूरब पैक्स उप निर्वाचन 2021 में अध्यक्ष पद पर राणा कमलेश सिंह, राणा दिनेश सिंह, पूर्व विधायक राणा गंगेश्वर सिंह के पुत्र जय कृष्णा राणा अमरीश उर्फ राणा संजीव सिंह एवं राहुल राणा सहित चार लोगों ने नामजदगी के पर्चे भरे। वहीं सामान्य सदस्य पद पर पुरुष 7 महिला 4 कुल 11 प्रत्याशी ने नामांकन किया। पिछड़ा वर्ग सदस्य हेतु पुरुष 3 महिला 2 कुल 5 लोगों ने नामांकन किया। अति पिछड़ा वर्ग सदस्य पद हेतू पुरुष 4 व महिला…
*पूर्व विदेश व्यापार मंत्री सह पूर्व रेलमंत्री स्व० ललित नारायण मिश्र की जयंती सम्मानपूर्वक मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DKDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जी० एम० आर० डी० कॉलेज मोहनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को गोल्डेन जुबली हॉल में प्रधानाचार्य डॉ० घनश्याम राय की अध्यक्षता में भारत सरकार के पूर्व विदेश व्यापार मंत्री सह रेल मंत्री स्व० ललित बाबू की 99वीं जयंती मनायी गयी। वहीं डॉ० राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि स्व० मिश्र जैसे सपूत के कारण हीं मिथिलांचल संपूर्ण भारतवर्ष में अपना स्थान बनाने में सक्षम हो सकी। उन्हीं के प्रयास से मातृभाषा मैथिली को संघ लोक सेवा…
*शहीद कमांडो सुनील शास्त्री की 49वीं जयंती सम्मान पूर्वक मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DKDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के भेरोखड़ा कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण मे शहीद कमाण्डो सुनील शास्त्री की 49वीं जयंती समारोह शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं नारे लगाकर सम्मान पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर शहीद के भाई सुशील चौबे, सुदिष्ट शानूजी, सुधीर, वरिष्ठ भाजपा प्रादेशिक नेता कृष्ण मोहन गुप्ता,मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी सरजू साह,राजद नेता हाकिम राय, धर्मेंद्र चौवे , आदर्श कुमार, प्रिंस कुमार प्रियंका त्रिपाठी , चंद्रावती देवी, रमेश पासवान , प्रियंका चतुर्वेदी एवं राजकुमार पंडित, अशोक कुमार नायक, अमरनाथ शर्मा, राजकमल पांडे,विनोद…
*कुरियर व्यवसायी सह अपहृत बीजेपी नेता को पुलिस ने किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DKDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अंगारघाट थाना के चैता निवासी कुरियर व्यवसायी सह दिल्ली पूर्वांचल के अपहृत बीजेपी नेता दीपक कुमार राय को पुलिस ने दरभंगा जिले के सिमरी से बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संदर्भ में दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है की इनकी बरामदगी दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से की गई है। इनका बयान दर्ज कराया जा रहा है।बताते चलें कि गत 14 दिसंबर को कुरियर व्यव्सायी चैता निवासी दीपक कुमार राय…
*राजनीतिज्ञ, पत्रकार, समाज सुधारक, जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में बिहार के लेनिन कहे जाने वाले राजनीतिज्ञ, पत्रकार, समाज सुधारक जगदेव प्रसाद की 99वीं जयंती मंगलवार को बाजार क्षेत्र के स्थानीय निजी स्कूल में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत स्व० जगदेव बाबू की तस्वीर एवं डा० भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद विधायक अख्तरूल ईशलाम शाहीन, विधायक रणविजय साहू, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, डा० बी० राम, पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद सिंह, किसान नेता राजेश्वर महतो, राजनीतिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अरमान सदरी, संजय नायक, भरत कुमार आदि द्वारा…
*किसानों से धान की अधिप्राप्ति ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- ०१. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पूसा को निर्देशित किया गया कि पंजीकृत 129 किसानों से धान की अधिप्राप्ति ससमय कराना सुनिश्चित करें। ०२. सभी पंजीकृत किसानों से धान की अधिप्राप्ति करें, अन्यथा, किसान धान नहीं बेचना चाह रहे हैं, इस आशय का प्रमाण पत्र लिखित रूप से उपलब्ध करावे। ०३. जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि…
*इंटरमीडिएट परीक्षा में निरीक्षण के दौरान तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के जोनल मजिस्ट्रेट सह वरिय उप समाहर्ता के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में संत मैरिज स्कूल (St. Marys School) में एक छात्रा को चिट (chit) के साथ पकड़ी गई। वहीं संत कबीर इंटर कॉलेज (St. Kabir Inter College) पर दो छात्र चिट (chit) से लिखते हुए पाया गया। ऐसी स्थिति में तीनों छात्र- छात्राओं को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। वहीं सभी संबंधित परीक्षा कक्षों के इन्विजिलेटर्स (Invigilators) को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश देते हुए उन्हें अगली पाली की परीक्षा…
