*कोरोना वायरस को लेकर खाद्य पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि व कालाबाजारी पर अपेक्षित पहल करने की मांग राजद नेता ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस को लेकर खाद्य पदार्थो के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि व कालाबाजारी पर अपेक्षित पहल करने की मांग जिला राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष नागमणि ने वारिसनगर प्रशासन से करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थ, मास्क, हैंड सैनिटाइजर आदि सर्वसाधारण को सुलभता से सुनिश्चित कराएं जाने की जरुरत है l लॉकडाउन की स्थिति में आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमत में अनावश्यक बढ़ोतरी के मद्देनजर शिकायतें प्राप्त हो रही है। वहीँ दुकानदारों को यह निर्देश दिया जाय कि लॉकडाउन की स्थिति में खाद्य पदार्थों का थोक…

*जिले के लाल कुन्दन ने प्रधानमंत्री के सपोर्ट में कोरोना वायरस पर दूसरी मिथिला पेंटिंग बनाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के लाल कुंदन कुमार राय ने प्रधानमंत्री के सपोर्ट से दूसरा मिथिला पेंटिंग बनाई। इससे पहले भी कुंदन ने कोरोना वायरस को लेकर एक पेंटिंग बनाई थी, जिसे काफी सराहा गया था। वहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का सार्थक प्रयास है की 21 दिनों के लिए भीड़ भाड़ और कोरोना के सम्पर्क से भारत वासियों को दूर रखने का इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम लोगों की है। तो आइये हमारे अखंड भारत को कोरोना मुक्त भारत बनाएं। Stay Home Be safe Support Lockdown भुल कर भी…

*जख्मी वार्ड सदस्या पति की इलाज के दौरान हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजनों को सौंप दिया। पद्माकर लाला समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या बारह की सदस्या मंजू देवी के पति जख्मी सतीश चंद्र तिवारी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान हो गयी। बताया जाता है कि बीते बुधवार को शेरपुर गांव निवासी विनोद महतो व उसके पुत्र दीपक महतो सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर सतीश चंद्र तिवारी को जख्मी कर दिया था। इसके बाद तत्क्षण उनके स्वजनों व ग्रामीणों ने जख्मी को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल…

*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने Covid19 के संक्रमण को रोकने एवं इसके बचाव के मद्देनजर गठित कोषांग में किए गए कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर जिले के समाहरणालय परिसर स्थित भीसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने Covid19 के संक्रमण को रोकने एवं इसके बचाव के मद्देनजर गठित कोषांग में किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पीएससी प्रभारी, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर, अनुमंडल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन ऑफिसर, आईटी मैनेजर एवं जिला स्तर पर गठित कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी ने भाग लिया। वहीँ अगले 21 दिनों तक Complete Lockdown घोषित है। यह सभी क्षेत्रों में एक…

*बिहार प्रदेश लोजपा अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र मे कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक करोड़ र० की राशी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- बिहार प्रदेश लोजपा अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र मे कोरोना वायरस विश्यव्यापी महामारी से समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र मे बचाव एवं संक्रमित मरीजो के इलाज हेतु समुचित चिकित्सा उपकरण एवं सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आज अपने सांसद निधि कोष से एक करोड रुपये दिए। इस आपदा के घरी मे समस्तीपुर के सांसद हर संभव अपने लोकसभा के जनता के सुरक्षा हेतु आगे भी मुहैया करायेंगे। उन्होंने जनता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर्य है। इसके लिए लोजपा कार्यकर्ताओ…

*सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक हजार रूपये प्रति परिवार दिया जायेगा:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बड़े फैसले में कहा कि सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को (1000) एक हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये, किये गये लाॅकडाउन के परिपे्रक्ष्य में आज राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अब सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक हजार रूपये की राशी प्रति परिवार दी जायेगी। यह राशी डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की जायेगी। विदित हो कि दिनांक- 23 मार्च 2020 को लाॅकडाउन क्षेत्र के सभी…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काॅमरेड शिवशंकर शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतश कुमार ने काॅमरेड शिवशंकर शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि शिवशंकर शर्मा एक प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनेता थे और वह टॉल संघर्ष समिति से भी जुड़े हुए थे। वह काॅम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य स्तरीय नेता भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की…

*जीविका दीदी बनाएंगी मास्क, चार जिलों में मास्क बनाने का काम शुरू। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- नोवोल कोरोना वायरस से बचाव के प्रचार-प्रसार के बीच देश के साथ साथ बिहार में मास्क की मांग बढ़ गई है। कई दुकानों पर मास्क अनुपलब्ध था तो कही इसको लेकर कालाबाजारी की जा रही है। इस बीच बिहार सरकार ने जीविका दीदी की मदद से आज से चार राज्यों में मास्क बनाने का काम शुरू हो गाय है। वहीँ बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार की माने तो बाकी के करीब दस जिलों में भी इसको लेकर काम जल्द शुरू होगा। फिलहाल सरकार मान रही है की बिहार…

*वरिष्ठ पत्रकार की कलम से लॉकडाउन के दूसरे दिन राजधानी का हाल। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- कोरोना का डर शहर की खामोशी बता रही है पर इस खामोशी के बीच उन हजारों परिवारों की सुध लेने की किसी के पास समय नहीं जिनके घरों में दो दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। शहर में हजारों ऐसे परिवार हैं जो दीहारी मजदूरी कर अपना पेट पालते है सरकार और जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों के लिए कोई योजना नहीं बनाई कुछ लोग कोरोना से मर रहे कुछ लोग भूख से इस बीच शहर का मिजाज आज लॉक डाउन के दूसरे दिन प्रशासन…

*लॉकडाउन के बावजूद सोशल मीडिया को हथियार बनाकर अभिनेत्री ख्याति सिंह लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- कोरोना के कहर लॉकडाउन के बावजूद सोशल मीडिया को हथियार बनाकर अभिनेत्री ख्याति सिंह सारण प्रमंडल में लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। सहारनपुर मंडल के सरैया पानापुर डुमर्सन मसरख लकरी नवीगंज बसंतपुर वाजिदपुर जलालपुर एक मामाजी महाराजगंज गुड़िया कोठी इलाके के 300 से ज्यादा पंचायतों को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सहायता ग्रुप से जुड़ा है। आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छाती सिंह ने बताया कि इन इलाकों में कोई अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक जीवन रक्षक दवाएं सेनेटरी नैपकिन…