
रमेश शंकर झा
पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतश कुमार ने काॅमरेड शिवशंकर शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि शिवशंकर शर्मा एक प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनेता थे और वह टॉल संघर्ष समिति से भी जुड़े हुए थे।

वह काॅम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य स्तरीय नेता भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
