रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर बीआरसी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ इनौस के बैनर तले सोमवार को बीआरसी पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया। अनशनकारी इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने माला पहनाकर जोरदार नारेबाजी के साथ अनशन पर बैठाया। वहीं कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अनियमितता को बढ़ावा देने वाले बीआरपी अरविंद प्रसाद, संजीत कुमार, अजय कुमार, सदीक खान को हटाकर पदस्थापित विद्यालय में विरमित करने, शिक्षक कमलेश्वर प्रसाद को इनके चकमधौल विद्यालय में भेजने, आदेशपाल…
Category: समस्तीपुर
*मारपीट व लूटपाट की घटना में १३ ज्ञात व १०० अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- हलई ओपी थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर रविवार की देर रात दर्जनों दुकानदारों से मारपीट एवं लूटपाट की घटना के विरोध में पूर्व जिला पार्षद अमीर सहनी एवं उनके पुत्र सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। दुकानदार सुजीत कुमार गुप्ता के द्वारा मारपीट एवं लूटपाट की घटना के विरोध में हलई ओपी में पूर्व जिला पार्षद सहित तेरह ज्ञात एवं एक सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल दुकानदार सुजीत कुमार गुप्ता के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार रविवार…
*राजद प्रखंड अध्यक्ष ने लगाया कई लोगो पर मारपीट करने का आरोप। जार खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर को रविवार को अपने खेत जोतवाने जाने के क्रम में कुछ ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर रोक कर मारपीट व पैसे छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मारपीट की सूचना पर पहुंचे उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की बात कही गई है। इस संदर्भ में राजद प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीण प्रेमलाल साह, ब्रजेश कुमार साह सहित दस लोगों पर डंडा, रॉड से मारपीट करने, गला में गमछा बांध कर गला घोटने का…
*विधायक महेश्वर हजारी ने पूर्व प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष के निधन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा, समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में शिक्षाविद् सह प्रखंड शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राज किशोर ठाकुर के निधन पर मदनपुर गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने श्री ठाकुर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर शिक्षाविद् ललन कुमार, अर्चना कुमारी, कमलेश ठाकुर, बीजेपी नेता देवशंकर ठाकुर, जदयू नेता जगरनाथ व्यास, राज कुमार सिंह, मदन मोहन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य संगम कुमार, गौतम कुमार, सतीश ठाकुर, पीयूष पुष्कर आदि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा में…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार सभी अनुमंडलाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल स्थित अस्पताल का किया निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार आज दिनांक १४/१२/२०२० को सभी अनुमंडलाधिकारी अपने- अपने अनुमंडल स्थित अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण प्रातः- 9 बजे कर प्रतिवेदन जिलाधिकारी के अवलोकनार्थ में भेजें। वहीं अपर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अपर अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, पटोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिलाधिकारी के अवलोकनार्थ भेजे। इसी क्रम में आज सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अपर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों में अस्पताल/स्वास्थ्य केन्द्रों की स्वच्छता, भोजन, ड्यूटी रोस्टर, चिकित्सकों की उपलब्धता, दावा की सूची…
*सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा १७ दिसम्बर को होगी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के दो केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला जमुई में कक्षा VI सत्र 2020-21 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा प्रारंभिक 2021 के अवसर पर निर्देशों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं प्रारंभिक परीक्षा 17/12/2020 को एक पाली में 1:00 बजे से 3:00 बजे तक समस्तीपुर जिला मुख्यालय अंतर्गत तिरहुत अकैडमी समस्तीपुर एवं आर एस बी इंटर स्कूल काशीपुर समस्तीपुर में परीक्षा केंद्र पर संचालित होगी।
*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रधान कार्यालय मुंबई व पटना को पत्र लिखा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- राजद के प्रांतीय प्रवक्ता सह स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन व महागठबंधन संघर्ष समिति के संयोजक सह माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय ने आज सोमवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रधान कार्यालय मुंबई व आंचलिक प्रबंधक पटना को पत्र लिख कर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को जितवारपुर से हटाने के बैंक प्रबंधन के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया। वहीं विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपने पत्र में कहा है कि समस्तीपुर कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक…
*विद्यालय परिसर में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का नागरिक अभिनन्दन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या – 08 स्थित रेलवे प्राथमिक विद्यालय परिसर में समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का नागरिक अभिनन्दन किया गया। विधायक का स्वागत माला, पाग, चादर, गुलदस्ता, मोमेंटो से सम्मानित किया गया। वहीँ अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रामाशीष राय, संचालन साहित्यकार रामाश्रय राय ‘राकेश’, स्वागत सम्बोधन पूर्व प्राचार्य व साहित्यकार राजकुमार राय ‘राजेश’ ने किया। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लाद दिया। नागरिक अभिनंदन से अभिभूत होकर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन…
*नामांकन लेने की तिथि 15 दिसम्बर तक विस्तारित। हर खबर पर पैनी नजर।*
15 दिसम्बर तक होगा इग्नू में नामांकन। DkDesk समस्तीपुर:- समस्तीपुर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में नामांकन लेने की तिथि 15 दिसम्बर तक विस्तारित कर दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए समस्तीपुर महाविद्यालय इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्यवक प्रोफेसर कुशेश्वर यादव ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के कारण छात्रहित को देखते हुए जून 2020 सत्र के नामांकन को बढ़ाकर 15 दिसम्बर 2020 तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2020 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का काम भी चल रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 15…
*स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 50 महिलाओं ने ली चिकित्सकीय परामर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के डॉ० आरपी मिश्रा हॉस्पिटल परिसर में डॉ० आर पी मिश्रा स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से मशहूर चिकित्सक डॉ० आर के मिश्रा की अध्यक्षता में गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 महिलाओं व प्रसूताओं ने अपनी-अपनी परेशानियों का समाधान जान पाई। इस साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ० आर पी मिश्रा स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट की सचिव सह स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ० कनुप्रिया मिश्रा ने कहा कि गर्भवती व प्रसूता स्त्रियों…
