DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ पंचायत में सोमवार हाट पर बीते सोमवार की संध्या ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ कर धुनाई कर दिया। वहीं दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा। आक्रोशित भीड़ ने अपराधी के मोटरसाइकिल को जला दिया एवं पकड़े गए अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया। वहीं थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी दो की संख्या में थे और कहीं…
Category: समस्तीपुर
*सम्मान समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर एनएसएस इकाई के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० रामागर प्रसाद एवं संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकार डॉ० लक्ष्मण यादव ने किया। ज्ञात हो कि एलएनएमयु दरभंगा द्वारा स्वयंसेवक कुमारी अनामिका पंडित ग्राम-सरारी पोस्ट माधोपुर निवासी का गणतंत्र दिवस परेड 2020 हेतु चयन होकर 23 नवंबर से 4 दिसंबर 2020 तक डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में प्रशिक्षण लेकर चयनित हुयी। इस उपलक्ष्य में उन्हें एनएसएस इकाई द्वारा पुष्पगुच्छ, पुस्तक और कलम देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ०…
*विधायक राजेश कुमार सिंह को वैश्य पोद्दार महासभा ने सम्मानित किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखण्ड स्थित बघड़ा में वैश्य पोद्दार महासभा द्वारा नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। महासभा ने विधायक श्री सिंह को शॉल व अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस समारोह की अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने वैश्य पोद्दार जाति की पिछड़ी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिलाते हुए विधायक से आरक्षण दिलाने में सहयोग करने की बात कही। सभा का संचालन कर रहे महासभा के मोहनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी संतोष पोद्दार ने कहा कि…
*चालक सहित ०६ लोगों को पिस्टल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesh समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के घटहो ओपी थाना क्षेत्र के शहवाजपुर से मुसापुर जाने वाली सड़क मार्ग पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार पर सवार चालक सहित ०६ लोगों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में घटहो ओपी के प्रभारी प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि बीते सोमवार की शाम उक्त मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में एक सेंट्रो कार को रोक कर तलाशी लेने के क्रम में एक युवक उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी निवासी रामाकांत शर्मा का…
*नदी में मिला अज्ञात महिला का शव। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले से सटे रसीदपुर गांव के समीप बलान नदी में लगभग एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसके साथ ही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बेगुसराय जिले के बछवारा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। लोगों का कहना था कि किसी ने उक्त महिला की हत्या कर उक्त स्थान पर फेंक दिया है।
*अग्निपीड़ितों के बीच बांटी गई अनुदान की राशि। हर खबर पर पैनी नजर।*
JKA Desk समस्तीपुर/खानपुर:- अंचलाधिकारी खानपुर के द्वारा रेबड़ा पंचायत के सात अग्निपीड़ितों के बीच अनुग्रह अनुदान राशि की दूसरी एवं तीसरी किश्तों के रूप में 6800 रु० प्रति परिवार को वितरण किया गया। बता दें कि पिछले दिनों रेबड़ा पंचायत के वार्ड नं०- 2 सिंगियाही गांव में आगजनी हो गई थी। जिससे देखते ही देखते 7 घर पूर्णतः जलकर राख हो गया था। वहीं अनुदान लेने वालों में भाग्यनारायण राय, सुरेंद्र राय, शत्रुघ्न राय, राधेश्याम राय, दिनेश राय, केदार राय उपस्थित थे। इस मौके पर शिक्षक लाल बाबू अंचल नज़ीर…
*निश्चित समय पर और शुद्धता के साथ मतदाता सूची करें तैयार:- गौरी। हर खबर पर पैनी नजर।*
गड़बड़ी होने पर नपेंगे पंचायत सचिव:-बीडीओ। JKA DESK समस्तीपुर:- जिले के खानपुर पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर आज प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागर में प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने की, जबकि संचालन शिक्षक लाल बाबू ने किया। वहीं बैठक में उपस्थित पंचायत सचिवों को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव 2021 के लिए मतदाता सूची का विखंडन का कार्य निर्धारित समय में शुद्धता के साथ करना है। इसके…
*पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत समिति भवन के सभागार में पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने किया। वहीं बैठक में नामापुर पंचायत के मुखिया राम विनोद ठाकुर ने नाविकों के बकाया राशी का भुगतान कराने का मुद्दा उठाया तो वहीं नामापुर पंचायत मे उन्होंने शिक्षक नियोजन में अनियमितता होने की बात कही। वहीं पुरुषोत्तमपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सरिता सुमन ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर की शिक्षिका रेखा रानी के द्वारा स्कूल में समय पर नहीं…
*नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में अपहृत नाबालिग लड़की की मां ने थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें नामापुर खेड़ी गांव के निवासी रंजीत सहनी और उसके पुत्र नीरज सहनी को आरोपित किया है। वहीं थानाध्यक्ष मो० खुशबुद्दीन ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच में जुट है।
*माले का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन 7वें दिन भी जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
आक्रोशित कार्यकर्ता करेंगे चक्का जाम। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पांडेय पोखर में मनरेगा के 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा की जांच कर एफआईआर दर्ज करने समेत अन्य 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय पर शुरू भाकपा माले का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन मंगलवार को 7वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर इनौस जिला सचिव आशिफ होदा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। मोके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, नौशाद तौहीदी, अरशद कमाल बबलू, मो० एजाज, मो० कलीम, बासुदेव…
