नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव के चौबटिया पर एक साइबर कैफे के दुकान में ताला तोड़ कर चोरो ने लैपटॉप, डेस्कटॉप, कैश बुक, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड व 3500 नगद ले गया। वहीं किसान रजिस्ट्रेशन उधारी खाता को आग के हवाले कर दिया। संचालक रोबिन्स कुमार पिता आस्तिक प्रसाद सिंह ने बताया कि देर रात हमारे साइबर कैफ़ में चोरों ने चोरी कर करीब 50000 रु० की सामान ले गया।
Category: समस्तीपुर
*सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन, खूब बजी तालियां। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के सीमावर्ती प्रखंड मंसूरचक के महेंद्रगंज काली स्थान की धरती पर निजी क्लासेज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सह भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राकेश कुमार व संचालन युवा कवि सह शिक्षक अनिल अग्निहोत्री ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप एवं पार्श्व गायक अजय अनंत ने मानव जीवन में लक्ष्य केंद्रित शिक्षा पर जोर देते हुए संस्था के नाम की ख़ूबसूरती पर भी प्रकाश डाला।…
*विधानसभा क्षेत्र का होगा चतुर्दिक विकास:-विधायक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के मोरवा विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होगा। मोरवा में पुलिस थाना खुलेगी। उक्त बातें विधायक रणविजय साहू ने सोंगर गांव में अवस्थित मदरसा परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहीं। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मोरवा विधानसभा का विकास से बंचित टोलों व गांव का चतुर्दिक विकास होगा। वहीं सड़क से बंचित टोलों में सड़क बनेगा।समारोह को भाकपा नेता बिन्देश्वर राय, राजद नेता शंभू प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया सुरेश राय, जगदीश राम, युवा राजद अध्यक्ष मुन्ना यादव, कर्पूरी ठाकुर, परमानंद राय,युगल…
*राजद विधायक ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा मोरवा विधायक रणविजय साहू ने जिलाधिकारी कक्ष में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा तथा बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त की। राजद विधायकों ने कहा कि विगत 01 सप्ताह के अंदर वारिसनगर में मुखिया राजेश सहनी की हत्या, दलसिंहसराय महावीर चौक स्थित कोजी स्वीट्स के संचालक कौशिक कमल को रविवार को अपराधियों द्वारा गोली मार कर जख्मी कर देना, चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा घाट के निकट राजा उर्फ़…
*ट्रक व टेंपो की टक्कर से टेंपो सवार तीन जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा/टिंकू कुमार समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के समस्तीपुर- दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप समस्तीपुर से आ रहे टेंपो को पीछे से एक ट्रक ने ठोकर मार दिया। टेंपो पर सवार तीन यात्री जख्मी हो गया। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मीयों को पीएचसी कल्याणपुर में प्राथमिक इलाज कराते हुए एक को दरभंगा डीएमसीएच और दो को समस्तीपुर सदर अस्पताल चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं जख्मीयों की पहचान बरहेता गांव के विनोद शाह के 18 वर्षीय पुत्र…
*9 प्रखंड के 41 जीएनएम को दिया गया प्रशिक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
मातृत्व और नवजात शिशुओं से संबंधित समस्याओं की दी गयी जानकारी। RSJ DESK दरभंगा:- जिले में नवनियुक्त जीएनएम को उनके संबंधित प्रखंड तथा जिला स्तर पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अलग-अलग तिथियों में 23 सितंबर से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर को समाप्त हुआ। इस अवधि में अलग-अलग प्रखंड में 5 दिवसीय अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत जीएनएम को डीएमटी (डिस्ट्रिक्ट मोनिट्रिंग टीम) आउटरिच का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रसव के दौरान माता एवं नवजात को बेहतर ढंग से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लेबर रूम…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने प्राथमिक कृषि का परिदर्षण किया। जार खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने चंदौली प्राथमिक कृषि साख सोसायटी लिमिटेड का परिदर्षण किया। वहीं पैक्स अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अब तक 32 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ है जिनमें से 15 किसानों से धान का क्रय किया गया है। पैक्स गोदाम में 806 क्विंटल धान का क्रय कर भंडारित किया गया था। जिनमें से 403 क्विंटल मील में भेजा जा चुका है। वहीं उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी समस्तीपुर एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी पूसा को निर्देश दिया गया कि वह चंदौली क्षेत्र अंतर्गत किसानों से संपर्क…
*विशेषज्ञ से मिलिये कार्यक्रम में पशुओं में होने वाले बिमारी व उसके उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के कर्पुरीग्राम पंचायत क्षेत्र के मुकुन्दपुर गांव में नाबार्ड संपोषित कर्पुरी कृषक क्लब एवं धर्मपुर कृषक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विशेषज्ञ से मिलिये कार्यक्रम मां धनमा ज्योति जागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार के अध्यक्षता में किया गया। जिसमे विशेषज्ञ पशु चिकित्स डाॅ० संजीव कुमार ने पशुओं में होने वाले बिमारी एवं उसके उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। वहीं संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने पशुपालकों से मौसम परिवर्तन होने पर पशु की विशेष देखभाल करने की अपील किया। इस कार्यक्रम…
*समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने लोक शिकायत निवारण एवं सी०एम०पी०एम० पोर्टल की समीक्षात्मक बैठक की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर स्थित जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण एवं सी०एम०पी०एम० पोर्टल की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देश दिया गया। ०१. लगातार सुनवाई से अनुपस्थित रहने वाले लोक प्राधिकार को चिन्हित कर कारण पृच्छा किया जाए। ०२. लगातार अनुपस्थि रह रहे लोक प्राधिकार के कारण पृच्छा समय से प्राप्त नही होने की स्थिति में विभागीय नियमानुसार दंड अधिरोपण की करवाई की जाय। ०३. किसी भी स्थित में परिवाद का निष्पादन…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला कल्याण एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला कल्याण एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर में किया गया। इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया। ०१. सामुदायिक भवन सह वर्क शेड संबंधित सारे लंबित विपत्रों का भुगतान अविलंब करेंगे। ०२. सभी अंचल अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने हेतु पत्र के माध्यम से सूचित किया गया…
