*सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन, खूब बजी तालियां। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के सीमावर्ती प्रखंड मंसूरचक के महेंद्रगंज काली स्थान की धरती पर निजी क्लासेज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सह भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राकेश कुमार व संचालन युवा कवि सह शिक्षक अनिल अग्निहोत्री ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप एवं पार्श्व गायक अजय अनंत ने मानव जीवन में लक्ष्य केंद्रित शिक्षा पर जोर देते हुए संस्था के नाम की ख़ूबसूरती पर भी प्रकाश डाला।

उपस्थित कवि व साहित्यकारों मे राजा राम महतो ने बाबूजी कखनी चलबै स्कूल के देखावै ले हमरो नाम लिखावै ले,  कवयित्री स्वयंप्रभा ने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुये कविता प्रस्तुत की, मशहूर शायर दिवाकर दिव्यंक ने प्यार पर कुर्वान होना हाय अल्लाह चाहूं मैं, पत्रकार मिन्टू झा ने हम बदले न तुम बदले न चांद सितारे ही बदले, युवा साहित्यकार सह शिक्षक कुमार अमरेश ने सुनो मत अा अभी सावन गमों से चूर बैठा हूं, किसी की याद में थक हार कर बेनूर बैठा हूं। जरा उनको अभी साजन के घर से लौट आने दो, मैं अपने प्यार के शव को लिये मजबूर बैठा हूं। वहीं  चन्द्रशेखर कुमार ने नया साल कुछ ऐसा अंबानी के जियो जैसा हो,

कवि आर्यन राज ने हैं डगर कठिन मगर हौसला बढायें हम सुनाकर लोगों को हंसते हंसते लोट पोट का दिया। संस्था की छात्राओं के द्वारा लघु नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा रूपी सामाजिक कुरीतियों पर जमकर हमला किया गया। संस्था के द्वारा जांच परीक्षा में सर्वाधिक टॉप टेन आने वाले बच्चों के बीच पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर शिक्षक अविनाश, डॉ० अशोक कुमार, उत्तम ठाकुर, शिक्षिका चंद्र कला कुमारी, रामजी महतो , शिक्षक रामू,  रणधीर गायक विकास कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment