*फैक्ट्री में बिहारी मजदूर की हुई मौत, परिजनों ने जांच की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर दिघरुआ पंचायत के एक मजदूर की मृत्यु मुम्बई के मिरा रोड स्थित पारस मार्बल फेक्ट्री में बीते 12 जनवरी को हो गई। वहीं  मृतक मजदूर की पहचान स्थानीय निवासी महेंद्र बैठा का 24 वर्षीय पुत्र राधे रजक के रूप में की गई। जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया रंजीत चौधरी ने बताया कि बीते 12 जनवरी को थाने से फोन आया कि दिघरुआ पंचायत के मजदूर राधे रजक, पिता-महेंद्र बैठा की मृत्यु मुम्बई के पारस मार्बल फेक्ट्री में हो गयी है।…

*विधायक राजेश सिंह ने दही चुरा भोज का किया आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहीउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के अनुग्रहनगर बलुआही स्थित आवासीय परिसर में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह द्वारा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं के लिए दही चुरा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि हम राजेश‌ के जीत के लिए मोहीउद्दीननगर की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। हम वादा करके गए थे कि मजबूत करने के बाद बिहार में सत्ता बना…

*सेन्ट्रल बैंक में नहीं हो रहा पासबुक प्रिंटिंग, खाताधारी हो रहे परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के सेन्ट्रल बैंक मदुदाबाद में वर्षो से नहीं हो रहा है पासबुक अपडेट। मिली जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल बैंक मदुदाबाद शाखा में वर्षों से खाताधारियों का पासबुक प्रिंटिग नहीं हो रहा है। केवल पासबुक में कितनी रकम है यह जानकारी दी जा रही है। जिससे बैंक के खाताधारी काफी परेशान हैं। वहीं बुजुर्ग, छात्र/छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि विद्यालय में कुछ कार्यवश हमेशा पासबुक नंबर दिया जाता है। संपर्क करने पर सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि …

*विभीन्न पंचायतों में नल-जल योजना का कार्य अधूरा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के प्राय: कई वार्डोें में नल-जल योजना का कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। विदित हो कि कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 04 एवं 05 में अभी भी नल- जल का कार्य अधूरा पड़ा है। वहीं वार्ड संख्या 04 में सभी घरों में नल जल योजना का पानी पहुंचना मुश्किल है। कई जगह तो पाइप टूटे हुए हैं जहां से पानी का रिसाव हो रहा है। जिसे कई घरों में पानी सप्लाई आज तक बाधित है। इस संबंध में ना…

*डा० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया छात्रावास का उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डा० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डा० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय में नामांकन लेने वाले सर्विस कैंडिडेट के लिये छात्रावास का उद्घाटन किया। इस छात्रावास को पुराने भवन का जीर्णोद्धार कर बनाया गया है। इसमें दो रूम सेट के ग्यारह कमरे जबकि एक रूम सेट के दो आवास हैं। उद्धाटन समारोह में डा० श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय में कई अन्य कोर्स शुरू किये…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बंधुआ मजदूर निगरानी समिति की बैठक की गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बंधुआ मजदूर निगरानी समिति की बैठक की गई। इस बैठक में श्रम अधीक्षक, बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:- ०१. श्रम अधीक्षक को सभी ऑफलाइन BOCW (Building and Other Construction Works) कार्ड के लंबित आवेदन को ऑनलाइन करवा कर संबंधित श्रम निरीक्षक के माध्यम से 1 सप्ताह के अंदर कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। ०२. कार्ड वितरण का कार्य लंबित है, उसकी जांच कर…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- ०१. 16 तारीख से टीकाकरण का कार्य शुरू हो रहा है जो 11 केंद्रों पर संचालित करना है। ०२. पहला चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मी प्राइवेट और सरकारी का टीकाकरण किया जाएगा। ०३. हर केंद्रों पर स्वास्थ्य 100-100 लोगों का टीकाकरण होना है। ०४. सत्र स्थल प्रबंधन कोषांग की सहायता से टीकाकरण का कार्य शुरू करना है एवं…

*बिहार राज्य के पूर्व सचिव कॉ० गणेश शंकर विधार्थी के निधन पर परश्रद्धांजलि सभा का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- स्वतंत्रता सेनानी, जाने माने बामपंथी नेता, माकपा बिहार राज्य के पूर्व सचिव कॉ० गणेश शंकर विधार्थी के निधन पर माकपा लोकल कमिटी मोहीउद्दीननगर द्वारा टांड़ा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं राज्य कमिटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील, मुखिया सन्जू कुमारी राय , अरुण यादव,परशुराम राय , अजय कुमार,प्रमोद कुमार,बशिष्ट राय,राजन पासवान,मनोज राय,धर्मेंद्र राय,श्रीकिशन राय, प्रदीप राय,पवन कुमार प्रभाकर , अभिनव,मुकेश कुमार , रामानन्द ठाकुर,आंशुमान कुमार,मानसी आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

*जदयू का पंचायत स्तरीय समिक्षा बैठक का आयोजन। हर खबर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर/ताजपुर:- जदयू कार्यकर्ताओं ने दो अलग-अलग जगहों पर  मंगलवार के दिन समस्तीपुर विधानसभा चुनाव के पंचायत स्तरीय समिक्षा बैठक की। जिसमे ताजपुर प्रखंड के बाघी पंचायत भवन पर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। वहीं आधारपुर पंचायत के जोगिया मठ पर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। दोनों बैठक में जद यू जिला अध्यक्ष सह समस्तीपुर विधानसभा प्रत्याशी रही अश्वमेघ देवी ने हर बिंदु पर सुची बद्ध समीक्षा किया। मौके पर ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, मुनेश्वर साह ,…

*ग्रामीण डाक जीवन बीमा मेला का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के डाक प्रमंडल समस्तीपुर के सौजन्य से पश्चिमी क्षेत्र के ताजपुर उप डाकघर के प्रांगण में मंगलवार के दिन डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा मेला का आयोजन किया गया। मेले कि आयोजन की अध्यक्षता उप डाकपाल ताजपुर संजय झा ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में समस्तीपुर प्रमंडल समस्तीपुर के डाक अधीक्षक राजीव कुमार उपस्थित लोगों को नववर्ष एवं मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ हीं सभी कर्मचारियों को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा जिसमें 100000रु० (एक लाख रुपये)…