रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ही नहीं बल्कि उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मिथिला दूध उद्योग के द्वारा समस्तीपुर में दही खाओ इनाम पाओ कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया। सभी ने कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर द्वारा मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (सुधा) समस्तीपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया। इसके साथ ही कार्यरत कर्मियों को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर…
Category: समस्तीपुर
*जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री परिवहन योजना के लाभुकों को चाबी सौंपा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री परिवहन योजना अंतर्गत 30 लाभुकों को वाहन उपलब्ध कराया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा वाहन की चाबी सभी लाभुकों को सौपा गया। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय ठाकुर, सीओ संजय कुमार एवं उजियारपुर प्रमुख रिंकी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
*लोजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष के पिता के श्राद्धक्रम मे पहुंचे सासंद प्रिंस राज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सासंद प्रिंस राज ने लोजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय के पिता स्वर्गीय मोहन राय के श्राद्ध कार्यक्रम मे उपस्थित होकर स्वर्गीय मोहन राय के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दांजलि दिया। तदोपरांत शिवाजीनगर के बल्लीपुर मे भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री मातृ शोकाकुल सुशील चौधरी से मुलाकात कर सांत्वना दिया। वहीं सांसद प्रिंस राज के साथ लोजपा के पुर्व बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव डा० शाहनवाज अहमद कैफी, जिला मिडीया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, दरभंगा…
*पिकअप गड्ढे में पलटी, चालक बाल-बाल बचा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बकमारा पुल के समीप सामान से लदी पिकअप गड्ढे में पलट गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के हाताहत की सूचना नहीं है। वहीं लोगों के द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर की ओर से सामान लदी पिकअप दरभंगा की ओर जा रही थी कि बकमारा पुल के नजदीक चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण सामान से लदी पिकअप गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से गाड़ी को बाहर निकाला गया। वहीं चालक भी सुरक्षित है। सामान…
*कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को जमकर पीटा, स्थिति गंभीर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के चकमेहसी गांव में रविवार को कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को जमकर पिटाई कर दिया। जिससे पिता बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं जख्मी पिता की पहचान बहादुर महतो के 40 वर्षीय पुत्र जगत महतो के रूप में हुई है।जख्मी का इलाज पीएचसी कल्याणपुर में किया जा रहा है। यह जानकारी पीएचसी कल्याणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० बी०के० ठाकुर ने प्रेस को दी।
*थाना का औचक निरीक्षण इस्पेक्टर बृजेश कुमार ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना का औचक निरीक्षण करने इस्पेक्टर बृजेश कुमार रविवार को कल्याणपुर पहुचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों के फाइलों की गहनता से जांच किया। इसके साथ ही अनुसंधान के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। वहीं कई मामलों के अनुसंधान कार्य में विलंब को लेकर काफी नाराजगी जताई और अनुसंधान के कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने रात्रि गश्ती को बढ़ाने का भी निर्देश दिया। मौके पर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
*आइसा कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के आइसा कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के मगरदही घाट स्थित भगत सिंह स्थल पर रोहित वेमुला का शहादत दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के शुरूआत में दो मिनट का मौन धारण कर रोहित वेमुला को श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात उनकी तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मौक़े पर राजू कुमार झा, मनीषा कुमारी, प्रिति कुमारी, राजू कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार, मो० फरमान, गंगा पासवान आदि आइसा…
*प्रखण्ड में समग्र सुधार को लेकर आंदोलन जारी रहेगा:- सुरेन्द्र। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड में नया राशनकार्ड बनाने, त्रृटी सुधार करने, भूमिहीन को वास की भूमि देने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा एवं पर्चाधारी को कब्जा दिलाने, नलजल, पशुशेड, सोख्ता निर्माण, दाखिल- खारिज, एलपीसी, राशन वितरण में धाधली रोकने, मोतीपुर वार्ड-10 में जर्जर सड़क, कुंआ जीर्णोद्धार करने, मोतीपुर सब्जीमंडी में यात्रीशेड, बिजली, शौचालय बनाने, जरूरतमंदों को आवास, बकाया आवास, शौचालय, कन्या विवाह, पेंशन राशि देने, आरटीपीएस से तत्काल जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने समेत अन्य मांगों को लेकर खेग्रामस के झंडे, बैनर तले…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर मे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। वहीं बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:- ०१. जिले के जिन प्रखंडों की अधिप्राप्ति का प्रतिशत खराब रहा उस पर जिलाधिकारी ने खेद व्यक्त किया। ०२. शनिवार को मिलो की जांच करने का आदेश अधिप्राप्ति पदाधिकारी कुमार गौरव को दिया। ०३. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति हेतु चयनित किसानों से धान की अधिप्राप्ति किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच करने…
*उत्तर बिहार में शीतलहर व कड़ाके की ठंड। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित सिंघिया प्रखंड के कर्पूरी चौक पर दैनिक कार्यों से आए क्षेत्रीय लोगों को कड़ी ठंडी से संघर्ष करते हुए दैनिक कार्यों को पूरा करने पर विवश होना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्रीय प्रशासन की उदासीनता को देखा जाए तो चौक चौराहों इत्यादि पर आमजनों के हित में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकी कई बार क्षत्रिय समाज सेवीगण स्थानीय प्रशासन को इस ओर ध्यान आकर्षित कराते आए हैं। इसके बावजूद कुंभकरनी नींद में सोए नजर आ रहे। प्रशासन से…
