*फैक्ट्री में बिहारी मजदूर की हुई मौत, परिजनों ने जांच की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर दिघरुआ पंचायत के एक मजदूर की मृत्यु मुम्बई के मिरा रोड स्थित पारस मार्बल फेक्ट्री में बीते 12 जनवरी को हो गई। वहीं  मृतक मजदूर की पहचान स्थानीय निवासी महेंद्र बैठा का 24 वर्षीय पुत्र राधे रजक के रूप में की गई। जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया रंजीत चौधरी ने बताया कि बीते 12 जनवरी को थाने से फोन आया कि दिघरुआ पंचायत के मजदूर राधे रजक, पिता-महेंद्र बैठा की मृत्यु मुम्बई के पारस मार्बल फेक्ट्री में हो गयी है।

पुलिस द्वारा खबर पाकर तुरन्त परिजनों को घटना की सूचना दिलवाया और परिजनो को साथ मे लेकर मुम्बई के लिए रवाना हो गया। वहां पहुंचने के बाद फैक्ट्री के मालिक से जानकारी मिली कि बीते 12 जनवरी को फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसके सिर पर मार्बल गिर गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। हालांकि फैक्ट्री के मालिक द्वारा बताए गए मृत्यु के कारण से परिजन सन्तुष्ट नही हुए। मृत्यु का कारण जानने के लिए जांच की मांग पर अरे थे। परिजनों के फरियाद पर मुम्बई पुलिस से जांच की गुहार लगाई गई। मुम्बई में स्थित स्थानीय थाने की पुलिस ने फरियाद सुना और परिजनों से आवेदन लेकर उचित जांच का भरोशा दिया।

तदोपरांत पुलिस द्वारा पोस्टमाटर्म कराने के बाद शव को लेकर परिजनो के साथ बिहार अपने गांव पहुंचे। मृतक का शव गांव में पहुंचते हीं कोहराम मच गया। मृतक राधे का मात्र दो वर्ष पहले हीं शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी और एक वर्ष की बच्ची को छोड़ गया। पत्नी मोनी देवी अपनी एक वर्ष की बच्ची को गोद मे लेकर बिलाप करते-करते बार-बार बेहोश हो रही थी। वहीं माता मछिया देवी एवं मजदूर पिता महेंद्र बैठा तथा अन्य परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ था। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि मात्र दो महीने पहले मदूर राधे मजदूरी करने मुम्बई गया था। वापस उसका शव आया है। इस मजदूर की पत्नी और एक वर्षीय माशूम बच्ची का तो दुनिया हीं उजड़ गयी।

अब इसका सहारा कौन बनेगा? पिता भी एक मजदूर हीं है, जो मजदूरी करके मृतक के अन्य भाई-बहन का लालन-पोषण कर रहे हैं। मृतक की पत्नी और बच्ची का तो मानो सब कुछ उजड़ गया। इस मौके पर स्थानीय मुखिया रंजीत चौधरी, सरपंच त्रिभुवन बैठा, राकेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष मो० तौफिल आलम, रविंदर सिंह,मो.सिप्टेन, राकेश बैठा,चंदेश्वर बैठा समेत सैंकड़ो ग्रामीण मृतक के घर पर पहुंच कर परिजनों को इस दुख के घड़ी को सहने का हौसला दिया। साथ हीं स्थानीय मुखिया रंजीत चौधरी द्वारा कबीर अंत्योष्टि की राशि देकर अंतिम दाह संस्कार किया गया। उपस्थित मुखिया रंजीत चौधरी ने मृतक के परिजनों को हर सम्भव मदद दिलवाने का भरोशा दिया।

Related posts

Leave a Comment